Ranchi. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने बुधवार को आरोप लगाया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार के 11 साल के शासन में केवल झारखंड के लोगों का संघर्ष और उनके अनुत्तरित सवालों की फेहरिस्त बढ़ी है.झामुमो ने आरोप लगाया, मोदी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को तथाकथित ‘उपलब्धियों’ को रेखांकित करने के लिए झारखंड भेजा है. लेकिन यहां जमीनी हकीकत जश्न जैसी नहीं है. ईरानी ने मंगलवार को केंद्र सरकार की कई उपलब्धियां गिनाते हुए दावा किया था कि इस अवधि के…
Author: News Desk
Ranchi.कुख्यात नक्सल कमांडर दिनेश गोप उर्फ कुलदीप यादव उर्फ बड़कू उर्फ अमरजीत का इलाज दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में होगा. पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का पूर्व सुप्रीमो दिनेश गोप वर्तमान में पलामू सेंट्रल जेल में बंद है. उसके हाथ में स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जिसके लिए पहले भी दिल्ली एम्स में उसका इलाज हो चुका है. 24 मई को दिनेश गोप के इलाज के लिए दिल्ली एम्स में अपॉइंटमेंट लिया गया था. शुरुआत में यह माना गया कि उसकी बीमारी का इलाज देवघर एम्स में भी संभव है. हालांकि, देवघर एम्स ने सूचित किया कि…
New Delhi.मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच कहा है कि भारत में मतदाता सूची तैयार करना दुनिया के सबसे कठिन और पारदर्शी कार्यों में से एक है कुमार ने मंगलवार को चुनावी शुचिता पर आयोजित स्टॉकहोम अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में यह भी कहा कि मतदाता सूची हर साल संशोधन के दौरान और चुनाव से पहले, कानून के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के साथ साझा की जाती है. सीईसी ने कहा कि 1960 से दावों, आपत्तियों और अपीलों के प्रावधान के साथ नामावली मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ…
New Delhi. मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में सोने का भाव बुधवार को 154 रुपये तेजी के साथ 97,056 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अगस्त में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 154 रुपये यानी 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 97,056 प्रति 10 ग्राम हो गयी. इसमें 13,323 लॉट के लिए कारोबार हुआ. विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,359.90 डॉलर…
Mumbai. स्थानीय शेयर बाजार में बुधवार को तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 123 अंक चढ़ गया. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर उम्मीद तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह से वैश्विक बाजारों में बढ़त के बीच घरेलू बाजार में मजबूती रही. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 123.42 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,515.14 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान, एक समय यह 391.79 अंक तक चढ़ गया था. पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी में छठे दिन भी तेजी रही और यह 37.15 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ…
New Delhi. रेल मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि एक परीक्षण शुरू किया गया है, जिसके तहत प्रतीक्षा सूची में शामिल यात्रियों के टिकटों की स्थिति के बारे में ट्रेन के प्रस्थान से 24 घंटे पहले सूचना दी गई, जबकि फिलहाल यात्रियों को केवल चार घंटे पहले सूचित किया जाता है. मंत्रालय के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यात्रियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही प्रायोगिक परियोजना को नीति का हिस्सा बनाया जाएगा.रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, हमने बीकानेर डिवीजन में यह प्रायोगिक परियोजना शुरू की, जिसके तहत ट्रेन के…
New Delhi.केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को झारखंड, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरने वाली दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनकी कुल लागत 6,405 करोड़ रुपये है. मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) की बैठक में इन दोनों रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। यह बैठक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई. स्वीकृत परियोजनाओं में से एक 133 किलोमीटर लंबे कोडरमा-बरकाकाना ट्रैक के दोहरीकरण से संबंधित है. यह ट्रैक न केवल झारखंड के एक प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र से होकर गुजरता है, बल्कि पटना एवं रांची के बीच का सबसे छोटा और अधिक सक्षम…
नई दिल्लीभारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग से जुड़ा बड़ा बदलाव करते हुए घोषणा की है कि 1 जुलाई 2025 से केवल आधार वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। यह कदम तत्काल स्कीम के फायदे आम यात्रियों तक सुनिश्चित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। रेल मंत्रालय द्वारा 10 जून को जारी निर्देश के अनुसार, यह नया नियम सभी जोनल रेलवे पर समान रूप से लागू होगा। इसके तहत तत्काल टिकट की बुकिंग तभी संभव होगी जब उपयोगकर्ता का IRCTC अकाउंट आधार कार्ड से लिंक और वेरिफाइड होगा।…
हाजीपुर: गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक और राहतभरी पहल की है। नई दिल्ली और हावड़ा के बीच एक जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन (04092/04091) का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन डीडीयू, पटना, मोकामा और झाझा होते हुए चलाई जाएगी। READ MORE :Jharkhand; नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, DGP बोले-अफीम के लिए एक बड़ा सोर्स स्टेट बन गया है झारखंड ट्रेन संख्या 04092 – नई दिल्ली से हावड़ा संचालन अवधि: 11 जून से 19 जुलाई 2025 तक दिन: हर बुधवार और शनिवार गाड़ी सं. 04092 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल दिनांक 11.06.2025 से 19.07.2025 तक…
Jamshedpur. टाटा स्टील यूआइएसएल की यूनियन की चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गयी. मंगलवार देर रात रिजल्ट जारी किया गया,जिसमें रघुनाथ पांडेय और उनकी टीम ने जबरदस्त जीत दर्ज की. अध्यक्ष पद पर रघुनाथ पांडेय जीते, जबकि महामंत्री के पद पर फिर से सीडीएस कृष्णन विजेता रहे. डिप्टी प्रेसिडेंट के पद पर रविकांत शुक्ला चुने गये. कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर दोबारा अमरनाथ तिवारी ने जीत दर्ज की है. कोषाध्यक्ष के पद पर कमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष के पद पर अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो और पिंटू शर्मा ने चुनाव जीता. सहायक सचिव के पद पर अवध किशोर सिंह और…
