Author: News Desk

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है. यह निर्णय नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया-2011 के तहत लिया गया है. यह आदेश पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त की ओर से जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित सभी परिसंघों और टूर्नामेंटों का तत्काल प्रभाव से संचालन रोका जाए और उनके पास से प्रशासनिक नियंत्रण हटाया जाए. डीसी के आदेश के बाद मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान को चाईबासा एसडीओ एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई तोरोप, थाड़ दिशोम क्षेत्र के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों—माझी परगना महाल की अगुवाई में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित जमशेदपुर नगर निगम विस्तारीकरण योजना को निरस्त करना, झारखंड राज्य में पेसा कानून को अविलंब लागू करना और आदिवासियों के लिए ‘सारना धर्म कोड’ को मान्यता दिलाना था. प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल (झारखंड), केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री (झारखंड सरकार) और अध्यक्ष, जनजाति आयोग (नई दिल्ली) को संबोधित ज्ञापन सौंपा. पूर्वी सिंहभूम जिला पांचवीं अनुसूची क्षेत्र…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल की चुनावी प्रक्रिया के बाद शंभू चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया. वहीं, नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश राय को दी गई है. नए जिला अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद की. राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के लिए सुबह 10:00 बजे से परिषद में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी, जहां जिला अध्यक्ष के लिए शंभू चौधरी एवं नगर अध्यक्ष के लिए रमेश राय ने अपना नामांकन दाखिल किया. जहां तय समय तक किसी और व्यक्ति के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सुंदरनगर में रेलवे प्रशासन ने मंगलवार दोपहर बुलडोजर चलाकर रेलवे फाटक के आस-पास बने कुल 24 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया. लोगों को पहले नोटिस देकर आगाह किया गया था, जिसके बाद वे अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर चले गए. रेलवे प्रशासन ने सायरन बजाकर कार्रवाई की और लोगों के आशियानों को एक-एक कर उजाड़ दिया. इस कार्य में कोई विरोध नहीं हुआ. यह कार्रवाई रेलवे के जमीन पर हो रहे काम के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई. रेलवे की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग…

Read More

Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा की उसके बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे श्रीनाथ भक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 0 मृतका विनीता भक्त पर सोमवार को उसके बेटे श्रीनाथ भक्त ने अचानक हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला…

Read More

Jamshedpur. साकची गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के तीन वर्षों के कार्यकाल के लिए सरदार निशान सिंह को प्रधान पद पर निर्विरोध चुन लिया गया है. चुनाव समिति के संयोजक सतिंदर सिंह रोमी ने मंगलवार को औपचारिक रूप से इस निर्णय की घोषणा की और उन्हें प्रधानगी का प्रशस्ति पत्र प्रदान किया. मनीफिट स्थित सोखी कॉलोनी में स्क्रूटनी प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधान पद के दो प्रत्याशी सरदार निशान सिंह और सुखविंदर सिंह राजू को आमंत्रित किया गया था.हालांकि, सुखविंदर सिंह राजू को बार-बार बुलाने के बावजूद वे स्क्रूटनी में शामिल नहीं हुए. समिति के अनुसार, उन्होंने “धार्मिक जांच परीक्षा”…

Read More

New Delhi.किसानों के लिए खुशखबरी है, उनके अकाउंट में जल्द ही पीएम किसान सम्मान योजना का पैसा आने वाला है. पीएम किसान सम्मान योजना के तहत तीन किस्तों में किसानों के खाते में 6000 रुपए आते हैं. फिलहाल, किसान 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में खाते में राशि आ सकती है, पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त फरवरी में ही जारी हो चुकी है. हर चार-चार महीने में अमाउंट किसानों के खाते में आते हैं. अब चार महीने होने वाला है. ऐसे में इस महीने खाते में 2000 आने की उम्मीद है.

Read More

Ranchi.आईसीसी हॉल ऑफ फेम में कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी को शामिल कर लिया गया है. इस सम्मान को हासिल करने वाले वे 11वें भारतीय हैं. सबसे पहले यह सम्मान लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और बिशन सिंह बेदी को 2009 में दिया गया था.आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुशी जाहिर की है और कहा है कि वे सम्मानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह विभिन्न पीढ़ियों के क्रिकेटर्स के योगदान को सम्मान देने का मंच है. आईसीसी हॉल ऑफ फेम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल करने पर आईसीसी की…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि पहलगाम हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आतंकवाद की समस्या को समाप्त करने की आवश्यकता पर सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों ने विभिन्न देशों में भारत का विचार पुरजोर तरीके से प्रस्तुत किया. मोदी ने 33 देशों की राजधानियों की यात्रा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों की मेजबानी की, जिनमें सांसद और पूर्व राजनयिक शामिल थे. प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘विभिन्न देशों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों से मुलाकात की और शांति के प्रति भारत की…

Read More

New Delhi. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक बड़ा ऐलान किया है. जल्द ही सरकार AC के तापमान को लेकर एक नया नियम लाने वाली है. इस नियम के तहत, AC का तापमान 20°C से 28°C के बीच फिक्स कर दिया जाएगा. सरकार का मानना है कि इससे बिजली की बचत होगी और पर्यावरण को भी फायदा होगा. यह नियम AC कंपनियों द्वारा मनमाने ढंग से तापमान सेट करने पर रोक लगाएगा. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने बताया कि AC को 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे कूलिंग करने की परमिशन नहीं होगी और मैक्सिमम लिमिट…

Read More