Gumla : गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के टोटाम्बी गांव में 24 वर्षीय कविता यादव फंदे से लटकी मिली. यह घटना सुबह करीब 7 बजे हुई. कविता की चाची सास रोशनी देवी ने बताया कि कविता सुबह उनके पास आई और अपने 6 महीने के बच्चे को सौंपकर कहा कि उसे रातभर शरीर में दर्द था, इसलिए वह दवा लेने जा रही है. कुछ देर बाद जब रोशनी कविता के घर पहुंचीं, तो मेन गेट बंद मिला. उन्हें लगा कि कविता अभी लौटी नहीं है. इसी बीच, पड़ोस के एक बच्चे ने घर के अंदर झांककर देखा कि कविता…
Author: News Desk
Ranchi : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ जंगल में 21 मई को हुई बड़ी मुठभेड़ में माओवादी संगठन के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत 27 अन्य नक्सलियों के मारे जाने के बाद नक्सलियों ने विरोधस्वरूप आज भारत बंद का आह्वान किया है. इतना ही नहीं, इस बार नक्सलियों ने पहली बार परंपरागत “शहीदी सप्ताह” को बढ़ाकर 11 जून से 3 अगस्त तक “शहीदी माह” के रूप में मनाने की घोषणा की है. इस दौरान वे बस्तर, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई आयोजन करने की कोशिश करेंगे. ऐतिहासिक रूप से नक्सली बंद और उनके आयोजनों के दौरान हिंसक घटनाओं…
Simdega : बोलबा प्रखंड के समसेरा स्थित संत तेरेसा चर्च में देर रात करीब 1:30 बजे नकाबपोश डकैतों ने लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चार से पांच की संख्या में आए बदमाशों ने पहले चर्च परिसर में बने पादरियों के आवास में घुसकर हथियार के बल पर लूट की कोशिश की. विरोध करने पर तीन पादरियों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और उन्हें बांधकर एक कमरे में बंद कर दिया. घटना में घायल फादर इग्नासियुस टोप्पो, फादर अगुस्टीन डुंगडुंग और फादर रोशन सोरेंग को पहले बोलबा अस्पताल और फिर सिमडेगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों…
Patna : बिहार में अपराधियों का मनोबल चरम पर है. सोमवार को पटना के विक्रम में दो अज्ञात बाइक सवारों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मझौली-सिंघाड़ा मार्ग पर दोनों युवकों के शव बरामद हुए. यह घटना एक नर्स और उसकी बेटी की हत्या के ठीक बाद हुई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अपराध की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनी हुई हैं. इधर, बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला. लालू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X…
Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के ग्रीन वैली निवासी राजेश कुमार सिंह (56) ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वे टाटा स्टील के पूर्व कर्मचारी थे. परिजनों ने उन्हें टीएमएच अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. राजेश की मौत पर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार सुबह मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता बीते दो दिनों से चुपचाप रहते थे और किसी से बातचीत नहीं करते थे. लगता है…
दरभंगा : एक जुलाई से दरभंगा और मुंबई के बीच अकासा एयरलाइंस की सीधी फ्लाइट सेवा शुरू होने जा रही है. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है और टिकटों की बुकिंग तेज़ी से हो रही है. पहले दिन की उड़ान का किराया ₹21,000 से अधिक बताया गया है. मुंबई से अकासा की फ्लाइट क्यूपी-1529 सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 1:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. यहां 40 मिनट रुकने के बाद यह फ्लाइट दोपहर 2:10 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी और शाम 4:45 बजे पहुंचेगी. इस सेवा से दरभंगा ही नहीं, बल्कि मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, समस्तीपुर,…
Patna : मंगलवार को CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई गई. बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. सबसे खास फैसला राज्य की महिला कर्मचारियों के लिए लिया गया है. अब उन्हें उनके कार्यस्थल के पास ही क्वार्टर की सुविधा दी जाएगी, जिससे उन्हें रहने में सहूलियत मिलेगी. इसके अलावा, बिहार खेल विभाग से जुड़ी तीन नई नियमावलियों को स्वीकृति दी गई है. इसमें बिहार खेल लिपिकीय संवर्ग, अधीनस्थ खेल संवर्ग और खेल सेवा संवर्ग की भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 शामिल हैं. बैठक में अनुसूचित जनजातियों के लिए…
Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए राज्य सरकार ने विशेष अभियान शुरू किया है. समाहरणालय परिसर में DC कर्ण सत्यार्थी ने नशा मुक्ति जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यह रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों में जाकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करेगा. इस मौके पर DC ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके परिवार, भविष्य और समाज को भी प्रभावित करता है. इससे शारीरिक और मानसिक समस्याएं होती…
Chatra : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. टीएसपीसी उग्रवादी संगठन से जुड़े एक नक्सली अर्जुन गंझू को भारी मात्रा में जिंदा गोली और हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र के टिकदा गांव में अर्जुन गंझू के पास अवैध हथियार और गोलियां रखी गई हैं. इसके बाद सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई. टीम ने टिकदा गांव में अर्जुन गंझू के पास से…
Ranchi : झारखंड में पोस्टेड आठ IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. संबंधित आदेश आज यानी मंगलवार को झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी कर दिया गया है. जारी आदेश के अनुसार जिन IPS अधिकारियों को अपने पद के अलावा अतिरिक्त पद का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापन होने तक उस पद का भी सारा काम देखेंगे. जैप 10 के कमांडेंट सौरभ जैप 1 कमांडेंट का काम भी देखेंगे. ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी जैप तीन कमांडेंट का काम देखेंगे. जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता को IRB-1 का काम देखना होगा. चतरा एसपी…
