Ranchi.झारखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण से मंगलवार को 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जो राज्य में मौजूदा लहर में कोरोना वायरस से मौत का पहला मामला है. स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. मरीज का यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार ने बताया, “मरीज कई बीमारियों से पीड़ित था और वह कोरोना वायरस से संक्रमित भी था. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, झारखंड में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या छह है इस साल एक जनवरी से अब तक नौ मरीज इस…
Author: News Desk
जमशेदपुर. उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान द्वारा गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर एवं संबंधित विभागों की कार्यप्रणाली का अवलोकन करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की गहन स आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बैठक में बीडीओ, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, कनीय अभियंता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आवास निर्माण की प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए. उन्होंने सभी लंबित आवासों का स्तरवार जियो टैगिंग सुनिश्चित करने पर बल दिया ताकि योजना की पारदर्शिता बनी रहे…
Ranchi. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने झारखंड दौरे पर आयीं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे उन्हें बीजेपी नेता के रूप में नहीं, बल्कि टीवी सीरियल की हीरोइन के रूप में देखते हैं. इसमें आपकी भूमिका शानदार रही है. स्क्रिप्ट पढ़ने और संवाद अदायगी में आपकी महारत को सलाम है, लेकिन झारखंड की धरती पर बीजेपी सरकार की झूठी स्क्रिप्ट दोहराने की जरूरत नहीं है. यह धरती संघर्ष और हक की आवाज की धरती है. यहां अभिनय नहीं, हकीकत की बात होती है. ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर देश की भोली-भाली जनता को…
Chaibasa. पश्चिमी सिंंहभूम के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक मे बड़ा निर्णय लिया गया. उपायुक्त ने कहा 10 जून आज की तारीख से 15 अक्टूबर तक NGT के द्वारा किसी भी प्रकार के बालू खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है. उपायुक्त के द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया गया कि अवैध बालू का परिवहन कर रहे वाहनों पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करें. साथ ही सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने अंचल क्षेत्र में बालू की स्टॉक की जानकारी प्राप्त करते हुए उसकी जांच करें.अगर बालू का स्टॉक…
Kolkata. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से ‘फोर्ज्ड व्हील’ विनिर्माण कारोबार में कदम रखा है. इसका उद्देश्य देश में ‘व्हीलसेट’ की मौजूदा कमी को कम करना है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा. अधिकारी ने बताया कि कंपनी के ‘फ्रेट रोलिंग स्टॉक’ खंड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एकीकृत राजस्व 5.6 प्रतिशत बढ़कर 3,610 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि यह नया खंड आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आयात प्रतिस्थापन और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार के प्रयास के अनुरूप है. कंपनी के अनुसार, ‘व्हीलसेट’ की कमी के…
New Delhi.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि बिना किसी विलंब के लोकसभा उपाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए. राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष खरगे ने इस बात पर चिंता जताई कि पिछली लोकसभा में कोई उपाध्यक्ष नहीं था और वर्तमान लोकसभा में भी कोई उपाध्यक्ष नहीं है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राजनीति के लिए अच्छा संकेत नहीं है और यह संविधान के निर्धारित प्रावधानों का उल्लंघन भी है आखिरी बार 16वीं लोकसभा में अन्नाद्रमुक के नेता एम. थंबीदुरई को उपाध्यक्ष चुना गया था. प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में खरगे…
Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि (नरेन्द्र) मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के बीते 11 साल के शासन में देश में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. उन्होंने कहा कि देश में चार करोड़ मकान गरीबों को उपलब्ध कराए गए और 15 करोड़ परिवारों को नल से पानी की आपूर्ति उपलब्ध कराई गई. मोदी सरकार के शासन के 11 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए ईरानी ने कहा, ‘बहुआयामी गरीबी से लोगों को बाहर निकालना प्रधानमंत्री…
Hazaribag.डिटेंशन सेंटर से फरार तीन बांग्लादेशी नागरिकों को हजारीबाग पुलिस के द्वारा डिटेन कर लिया गया है. पुलिस मुख्यालय ने तीनों के पकड़े जाने की पुष्टि की है. तीनों फरार नागरिकों को पश्चिम बंगाल से पकड़ा गया है. दोपहर तक सभी फरार बांग्लादेशी को हजारीबाग लाया जा सकता है.बिना पासपोर्ट के अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने वाले 3 बांग्लादेशी नागरिक, हजारीबाग डिटेंशन सेंटर से सोमवार की सुबह फरार हो गए थे, जिसे हजारीबाग पुलिस ने पकड़ लिया है. तीनों को दोपहर तक हजारीबाग लाने की तैयारी चल रही है. इस बात की पुष्टि पुलिस मुख्यालय ने की है.…
Jamshedpur.जमशेदपुर समेत झारखंड में मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल गया है. दोपहर बाद शहर में झमाझम बारिश से गर्मी से राहत मिली. मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार, 10 से 14 जून के बीच राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. खासकर 12 से 14 जून के बीच झारखंड के लगभग सभी जिलों में बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान है. इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं. मौसम केंद्र के मुताबिक, 10 और 11 जून को राज्य के…
Balod. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में झारखंड से काम की तलाश में दल्लीराजहरा पहुंचे 2 मजदूरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. शुरुआती जांच के अनुसार कुल 11 मजदूर ट्रैक के रास्ते पैदल जा रहे थे. इसी दौरान थकावट के कारण चार मजदूर पटरी पर ही सो गए. मंगलवार सुबह करीब 4 बजे कुसुमकसा से दल्लीराजहरा के बीच एक ट्रेन गुजरी, जिससे 2 मजदूरों की मौके पर ही कटकर मौत हो गई. जबकि नींद से जागकर भागने की कोशिश में दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दल्लीराजहरा पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के…
