Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rail ‘Wheel’: TRSL ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स के साथ ‘फोर्ज्ड व्हील’ विनिर्माण कारोबार शुरू किया, ‘व्हीलसेट’ की मौजूदा कमी होगी दूर
    Breaking News

    Rail ‘Wheel’: TRSL ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स के साथ ‘फोर्ज्ड व्हील’ विनिर्माण कारोबार शुरू किया, ‘व्हीलसेट’ की मौजूदा कमी होगी दूर

    News DeskBy News DeskJune 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Kolkata. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल) ने रामकृष्ण फोर्जिंग्स के साथ एक संयुक्त उद्यम के माध्यम से ‘फोर्ज्ड व्हील’ विनिर्माण कारोबार में कदम रखा है. इसका उद्देश्य देश में ‘व्हीलसेट’ की मौजूदा कमी को कम करना है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह कहा. अधिकारी ने बताया कि कंपनी के ‘फ्रेट रोलिंग स्टॉक’ खंड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए एकीकृत राजस्व 5.6 प्रतिशत बढ़कर 3,610 करोड़ रुपये रहा। उन्होंने कहा कि यह नया खंड आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत आयात प्रतिस्थापन और आत्मनिर्भरता के लिए केंद्र सरकार के प्रयास के अनुरूप है.
    कंपनी के अनुसार, ‘व्हीलसेट’ की कमी के कारण पिछले दो तिमाहियों में उत्पादन को करीब 950 से 1,000 डिब्बे (वैगन) प्रति माह पर स्थिर करने की उसकी योजना बाधित हुई है। इस समस्या के लिए बेंगलुरू में रेल व्हील फैक्ट्री में आपूर्ति की कमी को जिम्मेदार ठहराया, जो रेलवे बोर्ड अनुबंधों के तहत अनिवार्य आपूर्तिकर्ता है.हालांकि, टीआरएसएल अधिकारी ने बताया कि जून से स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है क्योंकि कारखाने में उत्पादन सामान्य हो जाएगा. कंपनी के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक उमेश चौधरी ने कहा, पहिया विनिर्माण में हमारा प्रवेश इस साल की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धियों में से एक है. हम इसे राष्ट्रीय सेवा और एक बड़े अवसर के रूप में देखते हैं. आयात पर निर्भरता समाप्त होनी चाहिए.
    भारत…चीन, यूक्रेन और रूस जैसे देशों से ‘फोर्ज्ड व्हील’ के आयात पर बहुत अधिक निर्भर रहा है. यूक्रेन में युद्ध जैसी भू-राजनीतिक स्थितियों और लॉजिस्टिक संबंधी बाधाओं के कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला सीमित हो गई. रेलवे बोर्ड के अनुबंधों के तहत अनिवार्य आपूर्तिकर्ता बेंगलुरु में रेल व्हील फैक्ट्री में भी व्यवधान हुआ.
    चौधरी ने कहा, इससे वंदे भारत ट्रेनों सहित प्रमुख रेल और मेट्रो परियोजनाओं में उत्पादन में देरी हुई. टीआरएसएल ने कहा कि उसका लक्ष्य न केवल घरेलू मांग को पूरा करना है, बल्कि वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरना भी है.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    current shortage of 'wheelsets' will be overcome Rail 'Wheel': TRSL starts 'forged wheel' manufacturing business with Ramakrishna Forgings
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur Cold Weather: उत्तरी हवाओं ने जमशेदपुर में बढ़ायी ठिठुरन, पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आगे कैसा होगा मौसम?

    December 7, 2025

    Share Bazar: देश की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा, टाटा ग्रुप की यह कंपनी सबसे अधिक लाभ में रही

    December 7, 2025

    Railway: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगायी ब्रेक, कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही रहीं घंटों लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री

    December 7, 2025
    Recent Post

    Jamshedpur Cold Weather: उत्तरी हवाओं ने जमशेदपुर में बढ़ायी ठिठुरन, पारा 9.4 डिग्री तक पहुंचा, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें आगे कैसा होगा मौसम?

    December 7, 2025

    Share Bazar: देश की शीर्ष 10 में पांच कंपनियों का मार्केट कैप 72,285 करोड़ रुपये बढ़ा, टाटा ग्रुप की यह कंपनी सबसे अधिक लाभ में रही

    December 7, 2025

    Railway: कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार पर लगायी ब्रेक, कई सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही रहीं घंटों लेट, स्टेशन पर घंटों इंतजार कर रहे यात्री

    December 7, 2025

    Jamshedpur: ग्रेजुएट कॉलेज में एसएसपी ने किया साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, बोले-बचने का सबसे प्रभावी तरीका है सतर्कता

    December 7, 2025

    Railway Big Dicision: Indigo की दो दिन में 1800 से अधिक उड़ानें रद्द होने के बाद रेलवे ने की 84 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा

    December 7, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group