Author: News Desk

Ranchi.झारखंड अफीम की खेती का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. राज्य सरकार ने इसको लेकर नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की है. अभियान 10 से 26 जून तक पूरे राज्य में चलेगा. इसको लेकर मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन से स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस मौके पर आयोजित कार्यशाला में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि पिछले 15-20 वर्षों में झारखंड अफीम के लिए एक बड़ा सोर्स स्टेट बन गया है. शहरी क्षेत्रों के बच्चे ब्राउन शुगर, हेरोइन एवं अन्य ड्रग्स की चपेट में आ चुके हैं, जो चिंता…

Read More

Chaibasa. कुमारडुंगी थाना के बामेदीरी के पास पिकअप वाहन व बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान कुमारडुंगी थाना के परमसदा गांव निवासी अक्षय महतो (42) के रूप में की गयी. घटना के बाद चालक पिकअप वाहन लेकर फरार हो गया. घटना सोमवार दोपहर की है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की जांच में जुट गयी. पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने बताया कि अक्षय…

Read More

Washington. विश्व बैंक ने मंगलवार को वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण निर्यात पर बने दबाव के बावजूद वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि के अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखा. इसके साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख र्थव्यवस्था बना रहेगा. विश्व बैंक ने अप्रैल में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया था, जो जनवरी में 6.7 प्रतिशत था. विश्व बैंक की ताजा वैश्विक आर्थिक संभावना रिपोर्ट के अनुसार बढ़े हुए व्यापार तनाव और नीति अनिश्चितता के चलते इस साल वैश्विक वृद्धि में गिरावट आने…

Read More

Gamahria.गम्हरिया में बंद पडी कंपनी से तार व स्क्रैप चोरी मामले पर पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शातिर गणेश प्रामाणिक उर्फ पेटू प्रमाणिक (40), गुरु प्रमाणिक (47), दीपक ठाकुर उर्फ रिशु (30), विशाल कुमार (24), राजेश महापात्र उर्फ राजू बन्ना (31), विजय दास (29) , मुकेश चक्रवर्ती (26), मोहम्मद सलमान खान (26) और दिनेश सिंह (25) शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से बोलेरो (जेएच05सीएम 6396), पियाजो (जेएच 05 सीके9230) व करीब 50 किलो एल्युमीनियम स्क्रैप, 25 किलो तांबा तार, तार काटने वाला लोहे का कटर व जूट रस्सी बरामद किया है. मंगलवार…

Read More

Kharsawan. खरसावां में ओड़िशा के पुरी के तर्ज पर आगामी 27 जून को निकाली जाने वाली प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा की तैयारी लेकर पूजा समिति की एक बैठक की गई. खरसावां मुख्यालय में मंगलवार को अंचल अधिकारी कप्तान सिंकु की अध्यक्षता में सरकारी पूजा समिति की बैठक निर्णय लिया गया कि इस वर्ष खरसावां के सरकारी रथयात्रा पर 79 हजार रूपये खर्च होगे. प्रभु जगन्नाथ की सरकारी रथयात्रा को आकर्षण बनाने के लिए सास्कृतिक भंजन संध्या, घोन्टो बाजा का आयोजन किया जाएगा. आगामी 27 जून एवं 5 जुलाई को श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा और बहुडा रथ यात्रा पर…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की मान्यता तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गयी है. यह निर्णय नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट कोड ऑफ इंडिया-2011 के तहत लिया गया है. यह आदेश पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त की ओर से जारी किया गया है. आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा संचालित सभी परिसंघों और टूर्नामेंटों का तत्काल प्रभाव से संचालन रोका जाए और उनके पास से प्रशासनिक नियंत्रण हटाया जाए. डीसी के आदेश के बाद मंगलवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान को चाईबासा एसडीओ एसडीओ संदीप अनुराग टोपनो…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई तोरोप, थाड़ दिशोम क्षेत्र के पारंपरिक स्वशासन व्यवस्था के प्रतिनिधियों—माझी परगना महाल की अगुवाई में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रस्तावित जमशेदपुर नगर निगम विस्तारीकरण योजना को निरस्त करना, झारखंड राज्य में पेसा कानून को अविलंब लागू करना और आदिवासियों के लिए ‘सारना धर्म कोड’ को मान्यता दिलाना था. प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम के माध्यम महामहिम राष्ट्रपति, माननीय राज्यपाल (झारखंड), केंद्रीय गृह मंत्री, मुख्यमंत्री (झारखंड सरकार) और अध्यक्ष, जनजाति आयोग (नई दिल्ली) को संबोधित ज्ञापन सौंपा. पूर्वी सिंहभूम जिला पांचवीं अनुसूची क्षेत्र…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में राष्ट्रीय जनता दल की चुनावी प्रक्रिया के बाद शंभू चौधरी को जिला अध्यक्ष बनाया गया. वहीं, नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी रमेश राय को दी गई है. नए जिला अध्यक्ष की घोषणा चुनाव प्रभारी ने पूरी प्रक्रिया संपन्न होने के बाद की. राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला अध्यक्ष के लिए सुबह 10:00 बजे से परिषद में चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई थी, जहां जिला अध्यक्ष के लिए शंभू चौधरी एवं नगर अध्यक्ष के लिए रमेश राय ने अपना नामांकन दाखिल किया. जहां तय समय तक किसी और व्यक्ति के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं करने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के सुंदरनगर में रेलवे प्रशासन ने मंगलवार दोपहर बुलडोजर चलाकर रेलवे फाटक के आस-पास बने कुल 24 अवैध मकानों को ध्वस्त कर दिया. लोगों को पहले नोटिस देकर आगाह किया गया था, जिसके बाद वे अपने घरों से सामान बाहर निकाल कर चले गए. रेलवे प्रशासन ने सायरन बजाकर कार्रवाई की और लोगों के आशियानों को एक-एक कर उजाड़ दिया. इस कार्य में कोई विरोध नहीं हुआ. यह कार्रवाई रेलवे के जमीन पर हो रहे काम के लिए अतिक्रमण मुक्त कराने के उद्देश्य से की गई. रेलवे की इस कार्रवाई से प्रभावित लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लोग…

Read More

Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय वृद्धा की उसके बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने मंगलवार को आरोपी बेटे श्रीनाथ भक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. 0 मृतका विनीता भक्त पर सोमवार को उसके बेटे श्रीनाथ भक्त ने अचानक हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला…

Read More