Vaishali : वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड में निगरानी टीम ने बड़ा भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीलम कुमारी को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोप है कि नीलम कुमार ने आवास योजना का लाभ दिलाने के नाम पर यह रिश्वत मांगी थी. विशेष टीम का गठन पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंध में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत की जांच के बाद मामला सही पाया गया, जिसके बाद DSP के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई शुरू की गई. आज यानी सोमवार को निगरानी की…
Author: News Desk
Hazaribagh : हजारीबाग स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा के ओपन जेल के होल्डिंग कैंप (डिटेंशन सेंटर) से तीन बांग्लादेशी नागरिकों के फरार होने की खबर सामने आई है. इस घटना ने जेल प्रशासन और जिला प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. ये तीनों विदेशी नागरिक भारत में अवैध रूप से रहने के आरोप में डिटेन किए गए थे और शुक्रवार देर रात या शनिवार तड़के जेल से फरार हो गए. फरार हुए कैदियों की पहचान इस प्रकार की गई है : रीना खान उर्फ़ फ़िना देवी : गाजीपुर, ढाका निवासी. 4 फरवरी 2022 को…
Koderma : सदर थाना क्षेत्र के कोडरमा बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से सोमवार को पैसे निकालकर बाहर निकले एक वृद्ध से अपराधियों ने 30 हजार रुपये लूट लिए. पीड़ित की पहचान कोडरमा क्षत्रिय धर्मशाला के पास रहने वाले बाबूलाल शर्मा के रूप में हुई है. बाबूलाल शर्मा ने बताया कि वे अपने पैतृक गांव चोपनाडीह (मरकच्चो) में बोरवेल का काम करवा चुके थे और उससे संबंधित सामान की खरीदारी के लिए बैंक से पैसे निकालने आए थे. उन्होंने अपने खाते से 30 हजार रुपये निकाले और बैंक से बाहर निकले ही थे कि दो बाइक सवार युवकों…
Ranchi : रांची के कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर बाइक से खतरनाक स्टंट करने वाले युवक कासिफ उर्फ हंटर उर्फ राइडर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने उसे स्टंट किए गए फ्लाईओवर पर सार्वजनिक रूप से परेड करवाई, ताकि यह एक सख्त संदेश बने. क्या है मामला? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा हाल ही में सिरम टोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया गया था, जिससे रांचीवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली. लेकिन रात होते ही कुछ युवक इस फ्लाईओवर को स्टंट का अड्डा बना लेते हैं. ऐसा ही एक एक युवक ने कुछ दिन पहले फ्लाईओवर पर खतरनाक…
Ranchi : चतरा जिला में टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोल परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग मामला सहित अन्य कई गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के रीजनल कमांडर कोहराम को हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है. हाई कोर्ट ने जिस मामले में उसे जमानत दी है, वह मामला चतरा जिले के सदर थाना से जुड़ा हुआ है. इस केस का कांड संख्या (390/17) दर्ज है. हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की पीठ में कोहराम की जमानत पर सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को…
Indian Railway: चक्रधरपुर रेल मंडल से गुजरने वाली टाटा इतवारी, टाटा बिलासपुर, टाटा गुवा ,संबलेश्वरी, जनशताब्दी, इस्पात, उत्कल, साउथ बिहार सहित 18 एक्सप्रेस ट्रेनें अप और डाउन में 10 से 28 जून के बीच विभिन्न तिथियों में रद रहेंगी. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुरुप गम्हरिया,सीनी अप एवं डाउन रेल लाइन में रेलवे मेगा ब्लॉक लेकर टीआरटी मशीन से रेल लाइन को दुरूस्त करने का कार्य करेगी. उक्त कई प्रमुख ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. जाने कौन-कौन सी ट्रेनें किन-किन तिथियों में रहेगी रद . 10, 17 और 24 जून को…
जमशेदपुर. मानगो नगर निगम द्वारा लगाए जा रहे हैं सोलर लाइट का वीडियो और फोटो भेज कर भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने दावा किया है कि कई जगह बिना बैटरी के इसे लगा दिया गया है. विकास सिंह ने कहा यह संदिग्ध और जांच का मामला है. विकास सिंह ने उपायुक्त को वीडियो और फोटो भेज कर सोलर लाइट में घोटाला की आशंका जताते हुए कहा है कि मात्र सप्ताह भर पहले मानगो के शंकोसाईं रोड नंबर 5 के अंतिम मुहाने में दर्जनों सोलर लाइट लगाए गए हैं जिस दिन से लाइट लगाए गए हैं उसे दिन से…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबिली पार्क में हादसा सामने आया है. घटना सोमवार दोपहर तीन बजे के करीब की है. यहां पेड़ की डाली टूटकर गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने आनन- फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल की पहचान बागबेड़ा डीबी रोड निवासी उत्तम दास के रूप में हुई है. वस स्विग्गी का ऑर्डर सप्लाई करता है. वह आर्डर लेकर बिष्टुपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान जुबिली पार्क से पार करते समय एक पेड़ की डाली टूटकर उसपर गिर पड़ी,…
जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से धरती की तापमान को कम करने के लिए आनंद मार्ग जागृति एवं छोटा गदरा के नीचे देहात क्षेत्र मिलाकर 500 पौधे एवं 500 बीज बॉल बाटे गए . बच्चों एवं ग्रामवासियों के बीच बीज बॉल बनाने की विधि एवं लाभ के विषय में बताया गया.हरियाली के महत्व के विषय में बताते हुए सुनील आनंद ने कहा कि सन 1980 के बाद से धरती की सतह का औसत तापमान तकरीबन 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है. नासा का कहना है कि…
Jamshedpur. बागबेड़ा थाना अंतर्गत गिद्दी झोपड़ी फुटबॉल मैदान के पास खरकई नदी में हादसे की खबर है. यहां दोस्तों के साथ नहाने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गयी है. घटना कुसूम घाट के पास की है. सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन तब तक नदी में डूबे युवक को स्थानीय लोगों ने निकाल लिया था. मृतक की पहचान बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर पांच निवासी विजय मिश्रा (22) के रूप में हुई है. चार पांच दोस्त यहां नहाने के लिए आये थे. तभी एक दोस्त डूब गया. घटना देख अन्य दोस्त भाग गए. शव को थाना…
