Author: News Desk

New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने अगले चार वित्त वर्षों में 30 उत्पाद गतिविधियों पर 33,000 करोड़ रुपये से लेकर 35,000 करोड़ रुपये तक का निवेश करने की योजना बनाई है. इस दौरान सात नए मॉडल भी पेश करने की तैयारी है. टाटा समूह की कंपनी अपने यात्री वाहन पोर्टफोलियो में उन्नत प्रौद्योगिकी और इंजन प्रणाली लाने पर भी निवेश करने की योजना बना रही है. टाटा मोटर्स वित्त वर्ष 2026-27 तक 16 प्रतिशत (ईवी सहित) और अगले दो-तीन वर्षों में लगभग 18-20 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी की उम्मीद कर रही है. कंपनी ने विश्लेषकों के समक्ष एक…

Read More

Gumla. गुमला के चैनपुर थाना क्षेत्र के लीगिर पाठ गांव में शुक्रवार को पिकनिक के दौरान हुए झगड़े में दो लोगों की हत्या हो गई. पुलिस ने आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया है. मृतकों में सुखदेव मुंडा (55) और बुधराम मुंडा (22) शामिल हैं. लीगिर पाठ निवासी जातरी मुंडा ने रविवार को चैनपुर थाना में आवेदन देकर पिता सुखदेव मुंडा की हत्या का मामला दर्ज कराया. जातरी ने बताया कि शुक्रवार को सुखदेव मुंडा, बुधराम मुंडा और छोटू मुंडा जंगल की ओर पिकनिक मनाने गए थे. वहां तीनों ने शराब पी. इसी दौरान किसी बात पर कहा सुनी…

Read More

Giridih. गिरिडीह जिले में एक ट्रैक्टर ने दादी-पोते को कुचल दिया. हादसे में 55 वर्षीय कौशल्या देवी और उनके 3 वर्षीय पोते रियांशु शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. घटना तिसरी थाना क्षेत्र में हुई. कौशल्या देवी अपने पोते के साथ गुमगी बाजार से घर लौट रही थीं.बाजार में ढलान पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी. फिर दादी-पोते को कुचल दिया. हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया. परिजनों का आरोप है कि ट्रैक्टर चालक नशे में था. घटना के बाद ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने…

Read More

Ranchi. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि के पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. रांची के कोकर स्थित उनके समाधि स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ हुई. बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पगड़ी बांधी गई और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए. आदिवासी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे. इस अवसर पर समाधि स्थल को सजाया गया था. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को धरती आबा के समाधि स्थल पर जाकर माल्यार्पण किया…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में गर्मी और उमस से लोग का हाल बेहाल हैं. मौसम विभाग ने 10 जून के बाद राज्य के अलग- अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. विभाग के अनुसार 10 से 13 जून तक गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है. वहीं 14 जून को राज्य के अधिकांश स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है. पिछले 24 घंटे के दौरान गर्मी और उमस से लोग व्याकुल रहे. रांची में अधिकतम…

Read More

Ranchi. बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर सोमवार को बिरसा सेना ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में बिरसा सेना के कार्यकर्ता शामिल हुए और अपने अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा की मांग उठाई. बिरसा सेना के केंद्रीय अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा कि सरकार झारखंड में पेसा कानून लागू करे. उन्होंने आरोप लगाया कि जेएमएम सरकार में आदिवासियों की जमीन लूटी जा रही है. धरने का नेतृत्व कर रहे बिरसा सेना के अध्यक्ष दिनकर कच्छप ने कहा कि झारखंड में आदिवासी हितों के नाम पर बनी अबुआ सरकार…

Read More

Ranchi. रांची के कटहल मोड़ के पास ट्रैफिक पुलिसकर्मी और कुछ युवक भिड़ गये. दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई. घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक युवक आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. मारपीट इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर पीछे से पत्थर से वार कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी मौके पर ही गिर पड़ा. घायल ट्रैफिक पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो के आधार पर…

Read More

Tiruanantpuram.दुनिया का सबसे बड़ा कंटेनर जहाज एमएससी इरिना सोमवार सुबह विणिंगम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह पर पहुंचा. बंदरगाह के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जहाज मंगलवार तक यहां रहेगा. यह जहाज सोमवार सुबह आठ बजे विणिंगम पहुंचा. यहां पहुंचने पर उसका स्वागत पारंपरिक जल सलामी के साथ किया गया. एमएससी इरिना का आगमन नए गहरे पानी वाले बंदरगाह के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इसका औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो मई को किया था. करीब 24,346 टीईयू (बीस फुट समतुल्य इकाई) वहन क्षमता वाला यह विशाल जहाज वैश्विक व्यापार के बढ़ते पैमाने और इसमें भारत की बढ़ती भूमिका का प्रतीक…

Read More

Jamshedpur. भाजयुमो ने यातायात पुलिस कर्मियों के व्यवहार में सुधार की मांग एसएसपी से की है. महानगर उपाध्यक्ष शशांक शेखर ने कहा है कि शहर में यातायात पुलिस का वाहन चालकों के प्रति व्यवहार अत्यंत चिंताजनक है और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है. शशांक शेखर ने सोमवार को लिखे अपने पत्र में उल्लेख किया है कि रविवार को सिदगोड़ा में हुई जांच का वायरल वीडियो इस बात को दर्शाता है कि नागरिकों को धूप में खड़ा कर अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है और उनसे गलत उगाही की जाती है. उन्होंने कहा कि वाहन की…

Read More

Jamshedpur.सिदगोड़ा में बारीडीह के रहने वाले टाटा स्टील कर्मी प्रदीप तियू से जबरन बाइक की चाभी छिनने की कोशिश करने और सफलता नहीं मिलने पर सिर से हेलमेट निकाल लेने के मामले में कार्रवाई सामने आयी है. एसएसपी पीयूष पांडेय ने इसकी जांच करवायी और जांच रिपोर्ट सामने आते ही ट्रैफिक सिपाही कुंदन सिंह को सस्पेंड कर दिया. मामले में घटनाक्रम का वीडियो बनाने वाले सिपाही संजय यादव के खिलाफ अभी जांच चल रही है. आगे चलकर उसपर भी कार्रवाई हो सकती है. कहा जा रहा है कि संजय यादव को चाहिए था कि वह बीच-बचाव कर मामला शांत कराते…

Read More