Author: News Desk

Ranchi: झारखंड के लोगों को इस महीने PDS (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाला राशन नहीं मिल सकता. राज्य के 25 हजार से ज्यादा राशन डीलरों ने सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हड़ताल पर जाने की बात कही है. PDS डीलरों का आरोप है कि सरकार ने पिछले एक साल से उनका कमीशन नहीं दिया है. दिसंबर से अब तक 6 महीने का कमीशन बकाया है साथ ही कोरोना काल का भी पैसा अभी तक नहीं मिला. कुल मिलाकर सरकार पर डीलरों का करीब 20 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया है. राशन डीलरों को हर क्विंटल राशन पर…

Read More

Saraikela: जिले में चलाए जा रहे विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के तहत आदित्यपुर पुलिस को बीती रात अहम सफलता मिली. ये जानकारी आज हुई प्रेस वार्ता में दी गई. पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी की पहचान सोनू सोनकर के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार पुलिस आशियाना मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी. इसी दौरान एक युवक पुलिस को देख गम्हरिया की ओर भागने लगा. उसकी संदिग्ध गतिविधियों पर शक होने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और…

Read More

Ranchi : मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान 22 जून को रांची आ रहे हैं. वह यहां रिम्स ऑडिटोरियम में अपना पॉपुलर शो ‘पापा यार’ लेकर परफॉर्म करेंगे. शो के लिए दो समय तय किए गए हैं – पहला शो दोपहर 3 बजे और दूसरा शाम 7 बजे होगा. जानकारी के अनुसार, शाम के शो की सभी टिकटें पहले ही बुक हो चुकी हैं. टिकटों की कीमत 1499 रुपये से शुरू है और इन्हें ‘BookMyShow’ की वेबसाइट या ऐप से बुक किया जा सकता है. जाकिर खान का यह शो देशभर में आयोजित हो रहा है. इसकी शुरुआत 11 जून को…

Read More

Hazaribagh : जिले के केरेडारी प्रखण्ड में बिजली विभाग की लापरवाही के कारण एक दर्दनाक हादसे में लाइनमैन ऑपरेटर उदय कुमार की मौत हो गई. वे डामहाबागी सब स्टेशन में टंडवा लाइन को जोड़ने का काम कर रहे थे. इसी दौरान अचानक बिजली की सप्लाई चालू हो गई और पोल पर काम कर रहे उदय कुमार को जोरदार करंट लगा, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जाहिर की. लोगों का कहना है कि बिना लाइन बंद…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के चक्रधरपुर रेल मंडल क्षेत्र में गम्हरिया के पास चल रहे लाइन ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है. इसी कारण 11 जून को टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस और टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेंगी. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, हटिया एक्सप्रेस 30 जून तक दिन बदल-बदल कर कुल 15 दिनों के लिए रद्द की गई है. वहीं इतवारी एक्सप्रेस 14, 18, 21, 25 और 28 जून को भी रद्द रहेगी. गौरतलब है कि गम्हरिया के पास लाइन ब्लॉक के चलते टाटानगर, हावड़ा, राउरकेला समेत कई रूटों पर ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. रेलवे ने इस कारण कई ट्रेनों…

Read More

Ranchi : कोयला कारोबारी मनीष धानुका ने खुद को गोली मार ली. जल्दबाजी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका. मनीष धानुका कोतवाली थाना क्षेत्र के गाड़ीखाना में रहते थे. वारदात की फैली खबर के बाद कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय और थाना प्रभारी आदिकांत महतो मौके पर पहुंचे हैं. पुलिस के अनुसार मनीष धानुका की बॉडी उनके ही घर के कमरे में मिली. बॉडी के पास ही उनका लाइसेंसी हथियार भी पड़ा मिला. गोली उसी हथियार से चलाई गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मां के निधन के बाद पिता की देखभाल के लिए मायके आई एक विवाहिता बेटी को उसके ही दो भाइयों ने बुरी तरह पीट दिया. महिला का आरोप है कि भाइयों ने उसे जमीन पर पटक कर लात-घूंसों से पीटा और छोटे भाई ने तो उसके सीने पर पैर रखकर जान से मारने की कोशिश की. घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा. इलाज के बाद अब पीड़िता ने टेल्को थाना में दोनों भाइयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और…

Read More

Jamshedpur: जमशेदपुर के कदमा स्थित प्रोफेशनल फ्लैट ए ब्लॉक में एक ठग ने टाटा स्टीलकर्मी की पत्नी से 15 लाख रुपये के गहने ठग लिए. ये गहने शादी के लिए बनवाए गए थे. घटना के वक्त घर पर महिला और उनके दो बच्चे अकेले थे. ठग खुद को महिला के पति प्रशांत दीड़ा का दोस्त बताकर घर पहुंचा और झूठ बोला कि प्रशांत को टाटा स्टील की विजिलेंस टीम ने पकड़ लिया है. डर का माहौल बनाते हुए उसने महिला को कहा कि घर के गहने और जरूरी कागजात एक बैग में रखकर सुरक्षित जगह भेज दें. घबराई महिला ने गहने और दस्तावेज…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस अब छीना-झपटी पर उतर आयी है. हेलमेट चेकिंग अभियान अब पैसा वसूली का जरिया बन गया है. हेलमेट के बावज़ूद बदसलूकी के कई मामले सामने आये हैं. ताज़ा मामला सिदगोड़ा के 28 नंबर रोड पर सामने आया. यहां ट्रैफिक पुलिस के जवान ने टाटा स्टील कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया. उनकी बाइक की चाबी के लिए छीना-झपटी की. इस बदसुलुकी का वीडियो रविवार को वायरल हो गया है. प्रदीप तियू न्यू बारीडीह के निवासी हैं और टाटा स्टील में कार्यरत हैं. उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी को लेकर एग्रिको विद्यापतिनगर स्थित एक डॉक्टर के…

Read More

New Delhi. रेल मंत्रालय ने रेलवे के विभिन्न जोन और मंडलों में अपनाए जाने वाले अलग-अलग नियमों में एकरूपता लाने के मकसद से ट्रेन चालक दल के सदस्यों के लिए ‘आउटस्टेशन’ (मुख्यालय से बाहर के) विश्राम नियमों को बदलने की घोषणा की है. ‘ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन’ (एआईएलआरएसए) ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर इस कदम पर विरोध दर्ज कराया है और इसे ‘अवैध आदेश’ बताया है. उसका कहना है कि यह आदेश मंत्रालय के पिछले आदेशों का उल्लंघन करता है.रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के महाप्रबंधक के नाम मंत्रालय की ओर से तीन जून को जारी परिपत्र…

Read More