New Delhi. भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति गौतम अदाणी को 31 मार्च, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष में कुल 10.41 करोड़ रुपये का पारिश्रमिक मिला। यह राशि उद्योग के उनके अधिकांश प्रतिस्पर्धियों और उनके अपने प्रमुख अधिकारियों से कम है. समूह की सूचीबद्ध संस्थाओं की ताजा वार्षिक रिपोर्ट से पता चला कि अदाणी (62) ने बंदरगाहों से लेकर ऊर्जा तक फैसे अपने कारोबारी समूह की नौ सूचीबद्ध कंपनियों में सिर्फ दो से वेतन लिया. उनका कुल पारिश्रमिक 2023-24 में अर्जित 9.26 करोड़ रुपये के मुकाबले 2024-25 में 12 प्रतिशत अधिक था. समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल)…
Author: News Desk
New Delhi. घरेलू कंपनी टाटा स्टील को उम्मीद है कि वह जुलाई 2025 से ब्रिटेन में अपनी कम कार्बन ईएएफ-आधारित इस्पात बनाने वाली परियोजना का निर्माण शुरू कर देगी और 2027 तक परिचालन शुरू कर देगी. कंपनी के शीर्ष अधिकारियों ने यह कहा है. टाटा स्टील के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन और कार्यकारी निदेशक (ईडी) और मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) कौशिक चटर्जी ने कंपनी की वित्त वर्ष 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि कंपनी को पोर्ट टैलबोट में अपनी 1.5 अरब डॉलर की परियोजना के लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है. प्रबंधन…
नई दिल्ली. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जी वीजा और टिकट के सहारे तीन यात्रियों को स्पेन भेजने की साजिश में शामिल एक एजेंट को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, 29 मई को अमृतसर के तीन युवक—हरजीत सिंह (44), भगवंत सिंह (25) और गुरचरण सिंह (28) मैड्रिड, स्पेन जाने के इरादे से आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचे थे. जब उन्होंने इंडिगो एयरलाइंस के काउंटर पर टिकट दिखाया तो वह टिकट एयरलाइन के सिस्टम में दर्ज ही नहीं था. संदेह होने पर उन्हें मौके पर मौजूद स्विस लायज़न अफसर के पास भेजा गया. जिन्होंने उनके पासपोर्ट पर लगे शेंगेन वीज़ा को फर्जी…
नई दिल्ली. बेंगलुरु में ब्रेन डेड मरीज के अंगों से पांच लोगों की जान बचाने में भारतीय वायु सेना ने अहम भूमिका निभाई है. वायु सेना ने बेंगलुरु से दिल्ली तक एक किडनी और कॉर्निया को हवाई मार्ग से पहुंचाया, जिनका सैन्य अस्पताल में दो मरीजों को प्रत्यारोपित करके उनके जीवन की रक्षा की जा सकी. इसके अलावा तीन अंगों से बेंगलुरु में तीन मरीजों की जान बचाई गई. इस मिशन में कई अस्पताल और कर्नाटक की संस्था `जीव सार्थक’ शामिल थी, जिसने चिकित्सा समुदाय के समर्पण और विशेषज्ञता को प्रदर्शित किया. दरअसल, बेंगलुरु के एक अस्पताल में शुक्रवार को…
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी को सार्वजनिक मंचों से आरोप लगाने की बजाय सीधा आयोग से संवाद की अपील की है. आयोग का कहना है कि आरोप लगाने के स्थान पर उन्हें अपनी शिकायतों को लिखित तौर पर आयोग को देना चाहिए और समय निकाल कर मुलाकात करनी चाहिए. सूत्रों का कहना है कि प्रक्रिया के अनुसार सार्वजनिक जानकारी है कि चुनाव आयोग सहित कोई भी संवैधानिक संस्था, तभी औपचारिक रूप से प्रतिक्रिया देती है जब संबंधित व्यक्ति लिखित में पत्र भेजता है. यह भी आश्चर्यजनक है कि “राहुल गांधी एक ओर इन…
नई दिल्ली. उत्तर पूर्वी जिले के दयालपुर इलाके में 9 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक बच्ची का शव पड़ोस में एक बंद मकान में मौजूद सूटकेस से बरामद किया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है. साथ ही दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपित की तलाश की जा रही है और उसकी तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है. उत्तर पूर्वी दिल्ली के…
एथेंस. ग्रीस के उत्तरी हिस्से में स्थित माउंट एथोस के ग्रीक ऑर्थोडॉक्स धार्मिक क्षेत्र में शनिवार को 5.3 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भय और अफरा-तफरी मच गई. यह झटका पिछले चार दिनों में दूसरी बार महसूस किया गया है. एथेंस के जियोडायनैमिक्स संस्थान के अनुसार, यह भूकंप समुद्र के नीचे 12.5 किलोमीटर (7.7 मील) की गहराई में आया. इसका केंद्र हल्किडीकी प्रायद्वीप में स्थित कारायेस के उत्तर-पश्चिम में था, जो माउंट एथोस की प्रशासनिक राजधानी है. भूकंप के झटके आसपास के कई क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से महसूस किए गए. हालांकि, भूकंप से…
काठमांडू. नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए पिछले चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है. इनमें अधिकांश खालिस्तान समर्थक लोगों के होने की जानकारी मिली है. नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक जिस मानव तस्करी मामले में अभी घिरे हैं और विपक्ष की तरफ से उन पर इस्तीफे का दबाव दिया जा रहा है उस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस जांच से जुड़े एक वरिष्ठ जांच अधिकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर रहे इमिग्रेशन विभाग…
नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 9 कंपनियों के मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई. इनमें सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ. दूसरी ओर, टॉप 10 में शामिल सिर्फ एक कंपनी के मार्केट कैप में इस सप्ताह 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आ गई. इस सप्ताह के कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम…
Monsoon: झारखंड में मानसून का आगमन 15 जून तक आने की संभावना, पश्चिमी हवाओं के कारण हो रही देरी रांची. झारखंड में 15 जून के बाद दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के पहुंचने की संभावना है. 10 जून के बाद राज्य में मौसम में परिवर्तन आएगा. यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने रविवार को दी. उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून देर से पहुंचेगा. अभी राज्य भर में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश होगी. उन्होंने बताया कि तापमान में फिलहाल उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. वहीं, रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा. इससे प्रचंड गर्मी का एहसास हुआ. पिछले 24 घंटे के…
