Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
    Breaking News

    नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा

    News DeskBy News DeskJune 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    काठमांडू. नेपाल के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए पिछले चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजे जाने की बात जांच में सामने आई है. इनमें अधिकांश खालिस्तान समर्थक लोगों के होने की जानकारी मिली है.

    नेपाल के गृहमंत्री रमेश लेखक जिस मानव तस्करी मामले में अभी घिरे हैं और विपक्ष की तरफ से उन पर इस्तीफे का दबाव दिया जा रहा है उस मामले की जांच कर रहे केन्द्रीय अनुसंधान ब्यूरो (सीआईबी) ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. इस जांच से जुड़े एक वरिष्ठ जांच अधिकारी के मुताबिक हवाई अड्डे पर रहे इमिग्रेशन विभाग में मानव तस्करी का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा था और इसमें सिर्फ श्रमिक के रूप में विदेश जाने वाले लोग ही नहीं बल्कि संदिग्ध लोगों को भी भेजे जाने का खुलासा हुआ है.

    सीआईबी की तरफ से इस मामले की जांच को लेकर फिलहाल आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा जा रहा है लेकिन जांच अधिकारी ने कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं. अधिकारी ने बताया कि इमिग्रेशन का रिकॉर्ड खंगालने पर पिछले चार महीने में 200 से अधिक ऐसे भारतीय नागरिकों को विदेश भेजा गया जिनके पास भारतीय दूतावास काअनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं था.

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    जांच अधिकारी के मुताबिक जिन भारतीय नागरिकों को काठमांडू के एयरपोर्ट का प्रयोग कर अनाधिकृत रूप से विदेश भेजा गया उनमें लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े सदस्य से लेकर प्रतिबंधित खालिस्तानी समूह से जुड़े लोगों के भी शामिल होने की रिकॉर्ड देखा गया है. उन्होंने कहा कि विदेश भेजे गए भारतीय नागरिकों में कुछ ऐसे भी नागरिक शामिल हैं जिनको लेकर भारतीय खुफिया विभाग की तरफ से बकायदा लिखित रूप से नेपाली सुरक्षा अधिकारियों को जानकारी दी गई थी.

    किसी भी भारतीय नागरिकों को नेपाल के विमानस्थल से किसी तीसरे देश में जाने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से एनओसी लेना आवश्यक होता है. इसी तरह अगर भारत के तरफ से किसी भी व्यक्ति के बारे में जानकारी दी जाती है तो उसे भी रोकने का काम इमिग्रेशन का होता है पर इन दोनों की परवाह किए बिना नेपाल के एयरपोर्ट का दुरूपयोग किया गया है.

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Revealed that 200 suspicious Indian citizens were sent abroad in four months using Nepal's airport
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group