लातेहार. जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत आराहंस गांव के पास रविवार को अनियंत्रित पिकअप वाहन ने सड़क किनारे खड़ी दो महिलाओं को कुचल डाला. इस घटना में दोनों महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई . मृत महिलाओं की पहचान सुषमा एक्का और पुष्पा एक्का के रूप में हुई है. दोनों एक ही परिवार की थी. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने नेतरहाट- महुआडांड़ सड़क को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार दोनों महिलाएं बाजार जाने के लिए सड़क के किनारे बैठकर गाड़ी का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान नेतरहाट से महुआडांड़ जा रही पिकअप वाहन…
Author: News Desk
जमशेदपुर. मानगो के बालीगुमा बागान क्षेत्र में बस्तीवासियों के सपनों को साकार करते हुए श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है. इस क्षेत्र में घनी आबादी होने के बावजूद मंदिर नहीं था, जिससे लोगों को पूजा-अर्चना के लिए दूर जाना पड़ता था. कई वर्षों तक जमीन की कमी के कारण मंदिर बनाने का सपना अधूरा रहा, लेकिन सेवानिवृत्त सिंचाई विभाग कर्मचारी नंदू प्रसाद ने अपनी एक कट्ठा जमीन मंदिर के लिए दान कर दी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से मंदिर निर्माण का कार्य शुरू किया, जो एक वर्ष की मेहनत के बाद…
कानूनी सशक्तिकरण पर ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए कार्यशाला का सफल आयोजन जमशेदपुर. शहर में ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों और कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया. रविवार को जमशेदपुर क्वीयर सर्कल (जेक्यूसी) के तत्वावधान में बुले वार्ड होटल में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें समुदाय के सदस्य, कानूनी विशेषज्ञ और युवा नेता शामिल थे. यह कार्यक्रम सी 19 आरएम केपी ग्रांट प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लान इंडिया और द हमसफर टस्ट के सहयोग से किया गया था. कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय…
पलामू. पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के महेंद्र पेट्रोल पम्प के समीप किराए के मकान में रहने वाली आर्केस्ट्रा डांसर की संदेहास्पद मौत हो गई. डांसर छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी. उसकी पहचान छत्तीसगढ़ के लखनपुर के नावा पारा निवासी रिया कुमारी ( 20) के रूप में हुई है. मौत की सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. परिजन वर्तमान में अंबिकापुर में किराए के मकान में रहते है. रिया के साथ में रहने वाली डांसर नीतू कुमारी ने रविवार को बताया कि उक्त कमरे में उसके अलावे तीन डांसर रिया, प्रतिज्ञा,…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में चाईबासा बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 18 दिवसीय समर बैडमिंटन कैंप का रविवार को समापन हुआ. कैंप की शुरुआत 20 मई से हुई थी और इसमें जिले के 30 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 20 बालक और 10 बालिकाएं शामिल थीं. इन खिलाड़ियों को बैडमिंटन की विभिन्न तकनीकों और बारीकियों की गहन प्रशिक्षण दी गई. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एएसपी पारस राणा उपस्थित रहे. प्रशिक्षकों में चंद्रजीत झा, संजय हेंब्रम, सुशील पूर्ति, राजेश बारी, सुब्रत दास, बलराम मुंदुइया और मुकेश बारी शामिल थे, जिन्होंने खिलाड़ियों को…
चाईबासा. सेल के किरीबुरू और मेघाहातुबुरु लौह अयस्क खदानों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी आई है. दोनों खदानों को कुल 247 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए स्टेज-2 फॉरेस्ट क्लीयरेंस मिल गया है. रविवार को सारंडा के डीएफओ अविरुप सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है. इस मंजूरी के साथ सेल को इन पहाड़ी क्षेत्रों में लौह अयस्क खनन शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है. पिछले कई वर्षों से खदान प्रबंधन इसके लिए लगातार प्रयासरत था. विशेषकर मेघाहातुबुरु खदान की हालत बेहद नाजुक थी, जहां उच्च गुणवत्ता वाले अयस्क का भंडार लगभग समाप्त हो चुका था और लो ग्रेड…
रविवार की सुबह शुभम कुमार और शशांक झा का शव शिव घाट नदी तट से बरामद कर लिया गया जमशेदपुर. बागबेड़ा थाना अंतर्गत बड़ौदा घाट में नहाने के क्रम में आर वी एस इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्र डूब गए, स्थानीय लोगों की मदद से बैग बड़ा निवासी एक छात्र पार्थ कुमार को किसी तरह से बचा लिया,2 अन्य छात्रों का अब तक कुछ पता नही चल पाया मानगो निवासी सुभम कुमार,कदमा निवासी शशांक ओर बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार जिनकी उम्र लगभग 20 वर्ष होगी, तीनों छात्र आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के सिक्स सेमेस्टर के छात्र है. बागबेड़ा निवासी पार्थ कुमार…
Ranchi. पलामू जिले के पांकी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक डॉ शशिभूषण मेहता को दिल्ली स्थित झारखंड भवन में कमरा नहीं मिला. इससे वह नाराज हो गए. इसके बाद वे रिसेप्शन के पास धरने पर बैठ गए. मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अपने नाम से दो कमरा बुक कराया था. बुकिंग कंफर्म भी कराया. जब वे झारखंड भवन पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कोई कमरा खाली नहीं है. उनके नाम से केवल एक ही कमरा है. इससे वह नाराज हो गए. पांकी विधायक वहीं रिसेप्शन के सामने बैठ गए. अपना सामान भी वहीं रख दिया. इसके बाद टिफिन खोल…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि एहतियातन हिरासत राज्य को दी गई एक असाधारण शक्ति है, जिसका प्रयोग संयम से किया जाना चाहिए. न्यायालय ने इसी के साथ केरल में धन उधार देने में लिप्त एक व्यक्ति को हिरासत में लेने के आदेश को खारिज कर दिया. न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने कहा कि हिरासत प्राधिकारी द्वारा आदेश में बताई गई परिस्थितियां राज्य के लिए व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मामलों में जमानत रद्द करने के लिए सक्षम अदालतों से संपर्क करने के लिए पर्याप्त आधार तो हो सकती हैं,…
Jamshedpur. साकची के वी2 शॉपिंग मॉल के पास 31 मई की रात हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को एसएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आरिफ अली और आलमगीर खान शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की है. सिटी एसपी के अनुसार, फायरिंग की यह वारदात बकाया पैसे के बंटवारे को लेकर नदीम और दानिश गुट के बीच हुई थी. गिरफ्तार आरिफ अली, मानगो के जवाहर…
