Author: News Desk

Bijapur. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ के बाद दो महिला समेत पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने पिछले चार दिनों में दो नक्सली नेता समेत कुल सात नक्सलियों को मार गिराया है. मारे गए सभी सात नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि बुधवार चार जून से बीजापुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।…

Read More

Devghar. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 10 और 11 जून को देवघर आगमन स्थगित कर दिया गया है. राष्ट्रपति भवन से एम्स प्रबंधन और जिला प्रशासन को राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना भेज दी गयी है. राष्ट्रपति का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद देवघर एम्स में एमबीबीएस के पहले दीक्षांत समारोह की भी नयी तिथि की घोषणा होगी. निदेशक डॉ वार्ष्णेय ने बताया कि राष्ट्रपति का 10 जून को देश की अन्य जगहों में भी कार्यक्रम स्थगित हो गया है. राष्ट्रपति को विशाखापत्तनम से देवघर आना थे, लेकिन उनका विशाखापत्तनम का कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया है. एम्स…

Read More

Chandil.सरायकेला-खरसावां में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. जिला के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत हेवेन पंचायत के आंडा गांव में शनिवार की सुबह दो महिलायें जंगली हाथियों के झुंड की चपेट में आ गयी. इनमें से एक महिला को हाथियों ने पटक-पटक कर मार डाला. जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई है.जानकारी के अनुसार, सुबह कुछ ग्रामीण महिलायें अंडा गांव जंगल कचड़ा (महुआ की फल) चुनने के लिए गई हुई थी. तभी करीब 18 जंगली हाथियों का झुंड आ धमाका. हाथियों ने एक महिला को पटक कर मौत के घाट उतार दिया. मृतक महिला की पहचान अंडा…

Read More

Rajnagar. सरायकेला-खरसावां जिले में राजनगर-जुगसलाई मुख्य मार्ग पर चूना पत्थर लदे ट्रेलर में भीषण आग लग गयी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया. घटना बीती रात करीब दो बजे के आसपास की है. जानकारी के अनुसार, राजनगर मोड़ पर पहुंचते हीअचानक धू-धू कर ट्रेलर जलने लगी. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजनगर थाना और फायर ब्रिगेड को दी. आग लगने की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे विलंब से पहुंची, जिस कारण ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है. आग लगने के…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान समेत पूरे झारखंड में शनिवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया और इस अवसर पर राज्य में सुबह से ही मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों में उमड़ पड़े.पारंपरिक पोशाक और टोपी पहने हुए बच्चों सहित बड़ी संख्या में नमाजी ईद की नमाज अदा करने के लिए एकत्र हुए. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं. सोरेन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ईद-उल-अजहा पर सभी को बहुत बधाई. मैं प्रार्थना करता हूं कि आप सभी स्वस्थ, खुश और…

Read More

आरडी रबर रिक्लेम कंपनी मजदूर शोषण मामले में प्रबंधन, यूनियन और श्रम अधीक्षक के बीच त्रिपक्षीय वार्ता गम्हरिया : आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूर शोषण मामले को लेकर गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में त्रिपक्षीय वार्ता हुई. वार्ता में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर, बीडीओ अभय द्विवेदी, कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी और कंपनी के मजदूर शामिल थे. गम्हरिया बीडीओ कार्यालय में हुई वार्ता में श्रम अधीक्षक के समक्ष मजदूर और यूनियन के लोगों ने समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी का आरोप इसमें मजदूरों की सुरक्षा की अनदेखी और काम के दौरान हाथ कटने से घायल हुए…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग जिले में नर्सों ने गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर गर्भवती को अस्पताल में कथित तौर पर भर्ती करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद महिला ने एक निजी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. जिला प्रशासन ने शुक्रवार को इस मामले में जांच के आदेश दिये है. मनीषा देवी के पति विनोद साव ने दावा किया कि वह चालकुशा प्रखंड से करीब 120 किलोमीटर की यात्रा कर बुधवार को पत्नी को हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचा. उसने कहा कि नर्सों ने पत्नी के हीमोग्लोबिन के स्तर को कम बताया और कहा कि…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से उनके कार्यालय में मुलाकात की. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने व्याप्त जन समस्याओं पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की.  बताया कि जमशेदपुर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में ब्राउन शुगर, गांजा, शराब और अन्य नशीले पदार्थों का धड़ल्ले से अवैध कारोबार हो रहा है. इसका सेवन करने वाले युवा चोरी, चेन छिनतई, वाहन चोरी और मारपीट जैसी असामाजिक…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट की सर्वोच्च संयुक्त समिति JCCM का पुर्नगठन किया गया है. इसके चेयरपर्सन वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन जमशेदपुर चैतन्य भानु होंगे. वहीं सह चेयरपर्सन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु होंगे. जेसीसीएम में हाल ही में बदलाव किया गया है. इसके तहत जेसीसीएम यानी ज्वाइंट कंसलटेशन ऑफ मैनेजमेंट की कमेटी एक सबसे ऊपर होगा, जिसमें कंपनी के एमडी टीवी नरेंद्रन चेयरमैन होंगे और उसके अधीन हर प्लांट का अलग-अलग जेसीसीएम होगा. इसके तहत ही जमशेदपुर प्लांट का अलग जेसीसीएम बनाया गया है. जमशेदपुर प्लांट के जेसीसीएम का पुर्नगठन किया गया है. इसके अलावा सदस्य…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में चीफ स्त के अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके अलावा कई अधिकारियों की रिपोर्टिंग भी बदल दी गयी है. चीफ मैकेनिकल मेंटनेंस आइएल 2 सतीश कुमार तिवारी 35 साल तक कंपनी में सेवा देने के बाद 1 जुलाई को रिटायर होने वाले है. उनकी जगह चीफ शेयर्ड सर्विसेज टाटा स्टील मेरामंडली आइएल2 वेद प्रकाश ठाकुर को चीफ मैकेनिकल मेंटेनेंस बनाया गया है. एक जुलाई से वे प्रभार संभाल लेंगे. वहीं, चीफ शेयर्ड सर्विसेज कलिंगानगर, मेरामंडली में बदलाव कर दिया गया है. इसके बाद चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टाटा स्टील मेरामंडली अमित अग्रवाल को चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस…

Read More