Author: News Desk

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेलमंडल के डीआरएम तरुण हुरिया शुक्रवार को चकुलिया और चाईबासा के लिए दो मेमू ट्रेनों को हरि झंडी दिखाने को लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे.इस दौरान उन्होंने बताया कि टाटानगर से तीसरी व चौथी रेल लाइन का काम चालू करना है. टाटानगर में प्लेटफाॅर्म की संख्या भी बढ़ा रहे हैं. री-डेवलपमेंट को लेकर प्लानिंग की जा रही है. डीआरएम ने कहा कि री-डेवलपमेंट प्लान में कोई बदलाव हो रहा है. टाटानगर स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम इस साल शुरू हो जायेगा. इसकी टेंडर प्रक्रिया चल रही है. डीआरएम ने कहा कि चांडिल से ट्रेनों के देर होने की समस्या…

Read More

Rajgir. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राजग सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि राज्य ‘भारत की अपराध राजधानी’ बन गया है. नालंदा के राजगीर में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सैन्य संघर्ष के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच शांति स्थापित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों पर मोदी ने चुप्पी साधे रखी. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘बिहार, जिसे कभी शांति और न्याय की भूमि माना जाता…

Read More

New Delhi. देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 5,000 से अधिक हो गई है और केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है जिसके बाद गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सबसे अधिक प्रभावित हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली. संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि के मद्देनजर केंद्र अस्पतालों में कोविड-19 संबंधी तैयारियों की जांच के लिए ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित कर रहा है. सभी राज्यों को निर्देश दिया गया है कि वे कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर ऑक्सीजन, पृथक बिस्तर, वेंटीलेटर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें. भारत में उपचाराधीन…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस महीने के अंत में कनाडा में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और वह अपने नवनिर्वाचित कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. कार्नी ने प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया और मोदी ने कनानास्किस में आयोजित होने वाले शिखर सम्मेलन को लेकर आमंत्रण के लिए अपने कनाडाई समकक्ष को धन्यवाद दिया. मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, लोगों के बीच गहरे संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों से प्रेरित होकर नये जोश के…

Read More

Ranchi. शराब घो़टाला मामले में निलंबित आइएएस विनय चौबे और उनके करीबियों की संपत्ति की जांच होगी. झारखंड सरकार में पूर्व उत्पाद सचिव रहे विनय कुमार चौबे की मुश्किलें और बढ़ेंगी. शराब घोटाले में गिरफ्तार विनय कुमार चौबे के खिलाफ अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज कर, आगे की जांच की जाएगी. इस संबंध में राज्य सरकार के मंत्रिमंडल, निगरानी व सचिवालय विभाग ने शुक्रवार को एसीबी को प्रीलिमिनरी इंक्वायरी (पीई) दर्ज करने का आदेश जारी कर दिया है. चौबे करीबियों में उनकी पत्नी, साला और कारोबारी विनय सिंह व उनकी पत्नी शामिल हैं. एसीबी को…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड उच्च न्यायालय से एकल अभिभावक महिला न्यायिक अधिकारी की याचिका पर पुनर्विचार करने को कहा, जिसमें उसने बच्चे की देखभाल के लिए अवकाश देने से इनकार करने के फैसले को चुनौती दी है. न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय न्यायिक अधिकारी की याचिका पर, उसकी पिछली याचिका अस्वीकार होने से प्रभावित हुए बिना विचार करे. झारखंड हाइकोर्ट के वकील को तीन दिन में निर्देश प्राप्त करने का आदेश दिया गया तथा पीठ ने मामले की सुनवाई अगले सप्ताह के लिए स्थगित कर…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को मेधा डेयरी प्लांट होटवार में मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी. यहां हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि यह प्लांट केवल दूघ प्रोसेसिंग का नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यव्स्था को सशक्त करने का एक माध्यम है. गांव खेत- खलिहान से जुड़े लोगों का देश की अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान है और इस योगदान को अब राज्य सरकार पहचान दे रही है. आगे सीएम ने कहा कि जय जवान, जय किसान केवल नारा नहीं…

Read More

Ghatsila. घाटशिला के बाकी गांव में शुक्रवार की शाम वज्रपात की चपेट में आने से किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गणेश दास के पुत्र सुधीर दास (26) के रूप में हुई है. हादसा के वक्त वह खेत में काम कर रहा था. जानकारी के अनुसार, सुधीर दास और उनके साथी अविनाश मानकी शुक्रवार की शाम खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ वज्रपात शुरू हो गया. एक जोरदार बिजली सुधीर दास के बेहद पास गिरी, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़े. सुधीर दास…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर की आजादनगर पुलिस ने पारडीह चौक के पास से दो युवकों को नशीली दवाओं के साथ गिरफ्तार किया है. एक की पहचान मो. मेराज अली के रूप में हुई है, जो बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बी ब्लॉक का निवासी है. वहीं, दूसरा कैलाश ठाकुर है, जो सोनारी थाना क्षेत्र के जाहिरा बस्ती का रहने वाला है. इस संबंध में आजादनगर थाना मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बरामद की हैं, जिन्हें ये अभियुक्त बाजार में बेचने की तैयारी में थे. पूछताछ में दोनों आरोपियों ने इस बात…

Read More

Mumbai.नीतिगत ब्याज दर में आधा प्रतिशत की कटौती और बैंकों को कर्ज देने के लिए अतिरिक्त राशि का इंतजाम करने के रिजर्व बैंक के फैसले से उपजी सकारात्मक धारणा के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 747 अंक उछल गया जबकि निफ्टी ने एक बार फिर 25,000 का स्तर पार कर गया.भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद रेपो दर 0.50 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया। इसके साथ ही नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में एक प्रतिशत की कटौती करने की भी घोषणा की गई. विश्लेषकों ने कहा कि आरबीआई के इन कदमों से आर्थिक वृद्धि को…

Read More