Author: News Desk

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) को शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुरूप तीन अगस्त को एक पाली में नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित कराने की अनुमति दे दी. न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने शुरू में एनबीई द्वारा परीक्षा आयोजित करने के लिए दो महीने से अधिक का समय देने के अनुरोध पर सवाल उठाया था. पीठ ने कहा कि बोर्ड की दलील ‘‘उचित’’ प्रतीत होती है. हालांकि, शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि नीट-पीजी 2025 परीक्षा आयोजित कराने के लिए एनबीई को और समय नहीं दिया जाएगा. एनबीई…

Read More

Mumbai. महंगाई दर में नरमी के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को आर्थिक वृद्धि को गति देने के मकसद से प्रमुख नीतिगत दर रेपो को उम्मीद से अधिक 0.5 प्रतिशत घटाकर 5.5 प्रतिशत कर दिया. केंद्रीय बैंक ने लगातार तीसरी बार रेपो दर में कटौती की है. इसके साथ आरबीआई ने बैंकों के लिए अप्रत्याशित रूप से नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में भी एक प्रतिशत की कटौती की घोषणा की। इन उपायों से वैश्विक स्तर पर जारी चुनौतियों के बीच अर्थव्यवस्था को जरूरी समर्थन मिलेगा. आरबीआई ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब मुद्रास्फीति अप्रैल में घटकर…

Read More

New Delhi.वित्तीय सेवा सचिव एम नागराजू ने सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों से बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और बैंकिग सुविधाओं तक जनता की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए कहा है. नागराजू ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को संबोधित एक पत्र में बैंक कर्मचारियों की सुरक्षा करने और जनता की दैनिक वित्तीय जरूरतों एवं आर्थिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए निर्बाध बैंकिंग सेवाएं बनाए रखने की जरूरत पर बल दिया. वित्तीय सेवा विभाग के सचिव ने कहा, “हाल के दिनों में आई मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया कवरेज ने बैंक…

Read More

New Delhi. देश की सबसे बड़ी इस्पात कंपनी सेल पिछले साल अपने बकाया कर्ज में से करीब 750 करोड़ रुपये की कटौती करने में सफल रही और वह आगे इसमें और कमी लाने की योजना बना रही है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के निदेशक (वित्त) अशोक कुमार पांडा ने कंपनी के वित्तीय नतीजों पर एक विश्लेषक चर्चा के दौरान कहा कि सेल पर फिलहाल करीब 26,800 करोड़ रुपये का कर्ज है. पांडा ने कहा, “हम इस वित्त वर्ष में इस कर्ज को और कम करने की योजना बना रहे…

Read More

New Delhi. सरकारी नौकरी के आकांक्षी अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए अब मोबाइल ऐप (एप्लीकेशन) के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सरकारी नौकरी के आकांक्षी, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों समेत सभी अभ्यर्थियों के लिए ‘माय एसएससी ऐप’ काफी मददगार साबित होगी. एसएससी के अध्यक्ष एस. गोपालकृष्णन ने बताया कि एसएससी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थी इस ऐप के माध्यम से ही पूरा आवेदन-पत्र भर सकेंगे. उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र भरने और जमा करने के लिए…

Read More

Devghar. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं. इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. उनके देवघर आगमन की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने को कहा. इसके लिए हर व्यवस्था को समय रहते पूरा कर लेने का निर्देश दिया. मुख्य सचिव ने इस दौरान विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त रखने को कहा. राष्ट्रपति के आने-जाने वाले मार्ग के लैंप पोस्ट, गैवियन व सड़क स्वच्छता पर विशेष फोकस देने को…

Read More

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया मुकेश सिंह के संयुक्त नेतृत्व में बागबेड़ा वॉयरलैस मैदान में दर्जनों हरे-भरे पौधारोपण कर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने आम,नीम,शीशम,जामुन, कदम, नारियल जैसे दर्जनों पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए स्थानीय लोगों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बने के लिए प्रेरित किए. इस मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण में योगदान देते हुए पर्यावरण संबंधी समस्याओं के समाधान…

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में बृहस्पतिवार को ‘वाटर पार्क’ में छह साल की बच्ची की डूबने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब लड़की अपने माता-पिता के साथ गालूडीह स्थित पार्क के जलाशय में थी. घाटशिला के एसडीओ ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि घटना के बाद वाटर पार्क को बंद कर दिया गया है. इससे तीन साल पहले इसी वाटर पार्क में 30 वर्षीय एक व्यक्ति की डूबने…

Read More

New Delhi. फ्रांस की विमान निर्माण कंपनी दसॉ एविएशन ने भारत में राफेल लड़ाकू विमान का ढांचा (फ्यूजलाज) बनाने के लिए बृहस्पतिवार को टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड से समझौता करने की घोषणा की. दोनों कपंनियों के बीच हुए करार के तहत टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लड़ाकू विमान के प्रमुख ढांचे का उत्पादन करने के लिए हैदराबाद में एक अत्याधुनिक उत्पादन केंद्र की स्थापना करेगी. टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) ने कहा कि हैदराबाद में स्थापित होने वाल फैक्टरी में राफेल के पहले ढांचे का निर्माण वर्ष 2028 में होने की संभावना है और उत्पादन केंद्र से प्रति माह दो पूर्ण ढांचों…

Read More

Godda. झारखंड आंदोलन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता ताला बास्की (60) की बुधवार की देर रात अज्ञात हमलावर ने सोये अवस्था में गोली मार दी. इस गोलीबारी में वे गंभीर रूप से घायल हो गये. ताला बास्की राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के राजापोखर गांव के रहनेवाले हैं. घटना बुधवार की देर रात तकरीबन 2 बजे की बतायी जाती है. ताला बास्की को रीढ़ की हड्डी के समीप गोली लगी है. रिश्ते में भाभी पूर्व जिप सदस्य सलोमी मुर्मू के अनुसार, वे अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी. इसके बाद हमलावर भाग निकले. घायल…

Read More