Author: News Desk

Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर के माझी टोला में गुरुवार को ऐसी घटना सामने आयी कि हर कोई अचंभित रह गया. दरअसल, यहां युवक ने प्रेम प्रसंग में अपनी जान दे दी. उसने अपनी प्रेमिका के घर के पास ही बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान बजरंग बरुआ के रूप में हुई है, जो पास के आशियाना बस्ती का रहने वाला था. सूचना पाकर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु भेज दिया. युवक प्रेमिका से मिलने की जिद पर अड़ा था और नहीं मिलने पर उसने प्रेमिका…

Read More

Jamshedpur. कोल्हान प्रमंडल के नवनियुक्त उपमहानिरीक्षक (DIG) अनुरंजन किस्पोट्टा शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे. यहां एसएसपी पीयूष पांडेय ने उनका स्वागत किया. जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद डीआईजी किस्पोट्टा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली. बैठक के दौरान उन्होंने आगामी बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों का भी जायजा लिया. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को सुरक्षा का भरोसा मिल सके और अपराधों पर प्रभावी…

Read More

जमशेदपुर. पोटका प्रखंड के भाटिन पंचायत अंतर्गत झारिया गांव की निवासी गुरुवारी सबर जो अनुसूचित जनजाति समुदाय से आती हैं, आज अपनी मेहनत, लगन और आजीविका मिशन के सहयोग से अपने जीवन की छोटी-छोटी कठिनाईयों को दूर कर पाए हैं. गरीबी और संसाधनों की कमी के बावजूद गुरुवारी ने हार नहीं मानी. वर्ष 2018 में उन्हें JSLPS के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया. इससे उन्हें न केवल समूह आधारित बचत व ऋण सुविधा मिली, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक ठोस आधार भी मिला. समूह की नियमित बैठकों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों से गुरुवारी को नयी दिशा…

Read More

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एमपी-एमएलए लैड, सीएसआर, खेल और पर्यटन से संबंधित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सांसद एवं विधायक निधि (MP/MLA Fund), कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR), खेल तथा पर्यटन से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई . बैठक में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल व अन्य विभागीय पदाधिकारी, कॉरपोरेट प्रतिनिधियों ने भाग लिया . सीएसार की समीक्षा में उपायुक्त ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों की रूपरेखा इस प्रकार तैयार की जाए जिससे आपके उद्यम से प्रभावित क्षेत्र, वंचित तबकों, शिक्षा,…

Read More

जमशेदपुर. पंचायत समिति की बैठकों से अक्सर विभागीय पदाधिकारी गायब रहते हैं, इस कारण योजनाओं और समस्याओं का निर्णायक हल नहीं निकल पाता है. यह कहना है कि जिले के पंचायत प्रतिनिधियों का. इस मामले को लेकर पहले भी उपायुक्त से शिकायत की गयी थी लेकिन उसका कोई निदान नहीं हुआ. एक बार फिर पंचायत सचिवों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त के नाम ज्ञापन साैंपा और शिकायत दर्ज कराई है. पंचायत सचिवों का कहना है कि लगातार पंचायत समिति की बैठक आयोजित की जाती है संबंधित विभाग के पदाधिकारी को उससे कोई मतलब नहीं रहता है ऐसे में समस्याएं…

Read More

जमशेदपुर. भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चित्रकूट सभागार, तुलसी भवन, बिस्टुपुर में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिलों का युवा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं की संगठन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और उन्हें भारतीय मजदूर संघ के वैचारिक आधार से जोड़ते हुए श्रमिक हितों की रक्षा के लिए तैयार करना था. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अभिलेख दास ने की, तथा संचालन भामसं विभाग प्रमुख श्री अभिमन्यु सिंह ने किया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय सह-संगठन मंत्री श्री गणेश मिश्रा तथा झारखंड प्रदेश महामंत्री श्री राजीव रंजन उपस्थित…

Read More

जमशेदपुर.  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के अवसर पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की सुनवाई की गई. जन शिकायत निवारण दिवस में 60 से ज्यादा नागरिकों ने अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा जिनमें चौकीदार की दूसरी सूची जारी करने की मांग, एमजीएम अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ किए जाने, भूमि विवाद, पेंशन से संबंधित समस्याएं, अवैध कब्जा, निर्माण कार्य कर रास्ता रोक देने, निजी विद्यालय में बीपीएल का नामांकन, आदेश के बावजूद अमीन द्वारा…

Read More

Ranchi.भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सिरमटोली फ्लाईओवर के लोकार्पण को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत पर निशाना साधा है. साथ ही कई सवाल भी खड़े किए हैं. मरांडी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुपचुप तरीके से सिरमटोली फ्लाईओवर का लोकार्पण किया, जिससे आदिवासी समाज ठगा हुआ महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि यह लोकार्पण पर्यावरण दिवस के दिन किया गया, लेकिन विडंबना यह रही कि प्रकृति और पर्यावरण के उपासक आदिवासी समाज की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया. मरांडी ने कहा…

Read More

Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन से चाकुलिया और चाईबासा के लिए मेमू ट्रेन सेवाएं शुरू हो गई हैं. सांसद विद्युत वरण महतो और विधायक पूर्णिमा दास ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया. इस मौके पर चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम समेत कई रेल अधिकारी मौजूद थे. टाटा-चाकुलिया मेमू ट्रेन पहले नियमित रूप से चलती थी. यह श्रमिकों और दैनिक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण साधन थी. ट्रेन बंद होने से चाकुलिया, बहरागोड़ा, गुड़ाबांधा और धालभूमगढ़ के हजारों लोगों को परेशानी हुई. सांसद विद्युत वरण महतो ने दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से मुलाकात कर सेवा बहाली की मांग रखी थी.…

Read More

Jammu. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को पाकिस्तान पर आरोप लगाया कि उसने पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया. उन्होंने कहा कि इस हमले का मकसद भारत में सांप्रदायिक हिंसा भड़काना और पर्यटन पर निर्भर कश्मीरी लोगों की आजीविका छीनना था. प्रधानमंत्री ने कश्मीर घाटी के लिए पहली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाने और चिनाब नदी पर बनाए गए दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद कटरा में आयोजित एक जनसभा में पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पर्यटन रोजगार उपलब्ध कराता है…

Read More