Author: News Desk

Chakardharpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में राउरकेला से बंडामुंडा ए केबिन के बीच बिछायी गयी चौथी रेल लाइन पर 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रॉयल किया. सीआरएस बृजेश कुमार मिश्रा के साथ गुरुवार सुबह डीआरएम तरुण हुरिया समेत अन्य रेल अधिकारियों ने राउरकेला से बंडामुंडा ए केबिन के बीच बिछायी गयी 9.3 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन का निरीक्षण कर सुरक्षा जांच की. जानकारी के अनुसार, यह स्पीड टेस्ट शाम 6:10 बजे में राउरकेला से शुरू किया गया. सीआरएस द्वारा किये गये इस स्पीड टेस्ट की रिपोर्ट उच्च अधिकारी को सौंपी जायेगी.…

Read More

Washington. अमेरिका में बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस सांसद शशि थरूर से बृहस्पतिवार को उनके पत्रकार बेटे ने सवाल पूछा कि क्या सरकारी वार्ताकारों ने पहलगाम हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता के सबूत मांगे थे, जिस पर उन्होंने (थरूर ने) कहा कि भारत ने बिना पुख्ता सबूत के ऑपरेशन सिंदूर नहीं चलाया. ‘काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस’ में बातचीत के दौरान जब वाशिंगटन पोस्ट में वैश्विक मामलों के स्तंभकार उनके बेटे ईशान थरूर उनसे सवाल पूछने के लिए खड़े हुए, तो थरूर ने हंसते हुए कहा, “इसे प्रश्न पूछने की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. यह मेरा बेटा है.…

Read More

Jamshedpur.विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रकृति संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंदिर परिसर में कई पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण संतुलन के साथ आने वाली पीढ़ियों के स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने का एक अति महत्वपूर्ण माध्यम है. कहा कि प्रकृति की रक्षा करना हम सबका दायित्व है. उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पेड़…

Read More

Ranchi. रिश्वत लेने के मामले में कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया. उसकी गिरफ्तारी गुरुवार की शाम ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यालय से हुई. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम उसे साथ लेकर हरमू-कडरू रोड स्थित उसके आवास पहुंची. यहां पर तलाशी के दौरान कुल 16,89,500 रुपये बरामद किये गये. बरामद रुपये के संबंध में सनोत सोरेन कोई जानकारी नहीं दे पाये. इस कारण उक्त राशि जब्त कर ली गयी है. एसीबी के अधिकारियों के अनुसार, एक ठेकेदार ने टोली से टाटी स्कूल वाया गुटीदीह प्रखंड जोन्हा में 1.5 किलोमीटर सड़क…

Read More

Jamshedpur. मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर बिक्री करते दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है यह कार्रवाई गुरुवार की शाम को मानगो के पृथ्वी पार्क स्थित फॉरेस्ट एरिया में की गई. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शिवाजी गोप उर्फ नाडु और गोविन्दा सिंह उर्फ लंगड़ी बताया. तलाशी में इनके पास से 15 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन लगभग 0.68 ग्राम), 1900 रुपये नकद और एक काले रंग का ओपो एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया.

Read More

New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि बिहार में 20 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘डबल इंजन’ सरकार राज्य को सुरक्षा, सम्मान और विकास नहीं दे पायी. उन्होंने यह दावा भी किया कि नीतीश सरकार न्याय नहीं, बल्कि सत्ता की राजनीति की प्रतीक बन चुकी है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने गया में बलात्कार पीड़िता की मां का इलाज करने उसके घर पहुंचे एक चिकित्सक की आरोपियों द्वारा कथित तौर पिटाई किए जाने की घटना को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा. राहुल गांधी ने ‘एक्स’…

Read More

Mumbai. विदेशी पूंजी के ताजा प्रवाह और मजबूत वैश्विक रुझानों के बीच बृहस्पतिवार को आईसीआईसीआई बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में खरीदारी आने से स्थानीय शेयर बाजार लगातार दूसरे दिन चढ़कर बंद हुए. सेंसेक्स में करीब 444 अंक और निफ्टी में 131 अंक की तेजी रही. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 443.79 अंक यानी 0.55 प्रतिशत चढ़कर 81,442.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 912.88 अंक बढ़कर 81,911.13 पर पहुंच गया था.नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का मानक सूचकांक निफ्टी भी 130.70 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़कर 24,750.90 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स के…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले की कपाली ओपी पुलिस ने गुरुवार को 34 गोवंशीय पशुओं को तस्करों से मुक्त कराया.वही इस मामले में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. गिरफ्तार तस्करों में चिलगू सलगाडीह निवासी रोहिना कर्मकार, चाकू हांसदा और कार्तिक लोहार शामिल हैं. ओपी प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि दो सफेद रंग के माल वाहक जिसका नंबर जेएच 22जी- 8083 एवं डब्ल्यूबी 23एफ- 6437 को भी 17 मवेशियों के साथ जब्त किया गया. वाहन के चालक अंधेरा होने के कारण फरार हो गए. सभी 34 मवेशियों को सुरक्षित रूप से स्थानीय गौशाला भेज…

Read More

Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है. प्रथम चरण में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके.

Read More

Bahragoda. बहरागोड़ा के लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय, जयपुरा की छात्रा लीपा गोराई ने इंटरमीडिएट कला परीक्षा में 460 अंक (92%) प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है. वह पूरे कोल्हान में अव्वल रही.लीपा के पिता कृष्णपद गोराई जयपुरा गांव में ठेले पर चाय और पकौड़ी बेचते हैं उनकी माता अपु गोराई गृहिणी हैं. लीपा ने बिना किसी ट्यूशन के घर पर पढ़ाई की और इस बड़ी सफलता को हासिल की.लीपा अपने माता-पिता की बड़ी बेटी है और उसकी छोटी बहन सृष्टि अभी तीसरी कक्षा की छात्रा है. मैट्रिक में भी उसने 85% अंक हासिल किए…

Read More