New Delhi. जम्मू कश्मीर में कटरा से श्रीनगर के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा सात जून से व्यावसायिक परिचालन प्रारंभ करेगी.उत्तर रेलवे ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. एक अधिकारी ने बताया कि उद्घाटन के बाद यात्रियों को आईआरसीटीसी के पोर्टल पर इन ट्रेनों के टिकट बुक करने का विकल्प मिल जाएगा. उत्तर रेलवे के अनुसार कटरा से श्रीनगर के बीच दो वंदे भारत ट्रेन दिन में चार चक्कर लगाएंगी. उत्तर रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘इस ट्रेन में दो श्रेणियां चेयर कार (सीसी) और एक्जिक्यूटिव क्लास (ईसी)…
Author: News Desk
Medninagar. पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के जपला-छतरपुर मुख्य पथ पर चौआचटान गांव के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए. घटना बुधवार की रात हुई. सभी एक बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर मारने के बाद सड़क पर गिरे लोगों को रौंदते हुए कार आगे निकल गई. कुछ दूर जाकर कार में सवार लोग कार छोड़कर भाग निकले. कार में शराब की बोतल मिली है.मरने वाले बाप–…
New Delhi. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दोपहिया वाहनों, कारों की बिक्री और मोबाइल बाजार में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि देश को ऐसी राजनीति चाहिए जो ‘इवेंट’ की चमक से नहीं, आम ज़िंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, आंकड़े सच बोलते हैं. पिछले एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 प्रतिशत और कार की बिक्री 8.6 प्रतिशत घट गई है. वहीं मोबाइल मार्केट सात प्रतिशत गिर गया है. उन्होंने दावा किया कि दूसरी तरफ, ख़र्च और कर्ज़, दोनों…
Bhuneshwar.ओडिशा के रायगड़ा में बॉक्साइट खनन को लेकर विरोध प्रदर्शनों के बीच सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को जिले में प्रवेश करने की बृहस्पतिवार सुबह अनुमति नहीं दी गई. पाटकर सुबह-सुबह जैसे ही रायगड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचीं, उन्हें चार जून से दो महीने की अवधि के लिए जिले में उनके प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने संबंधी आदेश दिया गया. यह प्रतिबंध ‘नर्मदा बचाओ’ आंदोलन की नेता सहित लगभग दो दर्जन कार्यकर्ताओं पर लगाया गया है. जिलाधिकारी पारुल पटवारी द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है,इस बात की आशंका है कि रायगड़ा जिले में उनके आवागमन और उनकी उपस्थिति से कानून-व्यवस्था बिगड़…
Jamshedpur. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को वन प्रमंडल की ओर से पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से पौधारोपण का आयोजन किया गया. इस दौड़ में हजारों की संख्या में शहरवासी उत्साह के साथ शामिल हुए. यह दौड़ सोनारी स्थित वन भवन परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरते हुए पुनः वन भवन परिसर में आकर समाप्त हुई. कुल सात किलोमीटर की इस दौड़ का आयोजन शहरवासियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए किया गया था.मौके पर जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ जिले के डीएफओ…
Chouka. जिला खनन विभाग और चांडिल अनुमंडल प्रशासन ने संयुक्त रूप से खनिज पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया और टाटा-रांची एनएच 33 पर चौका थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान खनन विभाग की टीम ने अवैध बालू लदे दो हाईवा और एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. डीसी नीतीश कुमार सिंह के निर्देशानुसार चौका थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया. इसी क्रम में अलग-अलग स्थानों में टीम ने अवैध बालू परिवहन करते हुए 2 हाइवा और एक ट्रैक्टर को जब्त किया. जिला खान निरीक्षक समीर कुमार ओझा ने बताया कि विभाग को…
Ranchi. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आज यानी गुरुवार को 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस बार 95.62 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं. 12वीं आर्ट्स की परीक्षा में 2.28 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया, जिसमें 2.27 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए. इसमें 70,7867 फर्स्ट, 10,4314 सेकेंड और 5,091 थर्ड डिवीजन से पास हुए हैं. देव तिवारी ने 481 अंकों के साथ राज्य में टॉप किया है. वह प्लस टू जेके हाई स्कूल, राजमहल के छात्र हैं. दूसरे स्थान पर प्रेरणा कुमारी रही हैं, जिन्होंने 470 अंक हासिल किए. वह प्लस 2 हाई स्कूल पदमा, हजारीबाग की छात्रा हैं. तीसरे…
जमशेदपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीटीफ़/आरडी टाटा एजुकेशन सेंटर द्वारा पौधरोपण एवं सफाई अभियान में चलाया गया . इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि अगर आज दुनिया की आबादी को सुरक्षित और संरक्षित करना है तो ऑक्सीजन को बचाना और बढ़ाना होगा और इसके लिए वृक्षारोपण एक सरल और सम्यक समाधान है. इसलिए हम सब अपने विशेष अवसर यानी जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ और अन्य अवसरो पर पेड़ लगाएं. संभव हो तो प्लास्टिक का पूर्णतः बहिष्कार करें हेतु अपने साथ कपडे का बैग सदैव साथ रखें. मृत्युंजय कुमार महतो ने कार्यक्रम का संचालन किया. आरडी टाटा तकनीकी संस्थान…
जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा डिमना स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल का निरीक्षण किया गया . मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एमजीएम के अधीक्षक, उपाधीक्षक डॉ जुझार मांझी व विभिन्न विभागों के एचओडी, हेड, कार्यपालक अभियंता भवन निगम श्री उज्ज्वल नाग व अन्य सम्बंधित मौजूद रहे . यह निरीक्षण स्थानीय नागरिकों को समुचित स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराने तथा चिकित्सा ढांचे के सुदृढ़ीकरण की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों के क्रम में किया गया . निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल के विभिन्न चिकित्सा कक्षों जैसे जनरल वार्ड, महिला वार्ड, सर्जिकल वार्ड, बाल…
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र में सट्टेबाजी के अवैध धंधे के पैसों के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक टकराव और फायरिंग की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है. घटना 31 मई से 3 जून के बीच की बताई जा रही है, जिसमें दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया और खुलेआम फायरिंग की. इस गंभीर मामले में साकची थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के बयान पर कुल 26 से अधिक आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. इनमें शहर के विभिन्न इलाकों से जुड़े अपराधकर्मियों के नाम…
