Indian Railway : इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने टिकट बुकिंग फ्रॉड (Ticket booking fraud) के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है. रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) ने रेलवे टिकट बुकिंग (Railway Ticket Booking) में बड़े स्तर पर हो रही धांधली को कंट्रोल करने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए आईआरसीटीसी (IRCTC Account) के 3.5 करोड़ अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. रेलवे IRCTC ऐप्लीकेशन में कुछ बदलाव कर चुका है और कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं, जिससे आम यूजर्स को टिकट बुकिंग के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात मिलने की उम्मीद है. रेलवे टिकट बुकिंग से जुड़े अनअधिकृत एजेंट्स…
Author: News Desk
tata steel uisl union election : टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (जुस्को श्रमिक यूनियन) के आगामी 10 जून को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया में दो कमेटी मेंबर प्रत्याशी ने चुनाव क्षेत्र संख्या-5 से हृदय कुमार घोष और क्षेत्र संख्या-10 से राकेश बहादुर ने अपने नाम वापस ले लिया. इससे इन दोनों क्षेत्रों में अब दो-दो प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला होगा. नामांकन वापसी के बाद कमेटी मेंबरों की 17 सीटों के लिए कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं. हालांकि तीन प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, इसलिए अब 14 सीटों पर…
RANCHI. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है. रिजल्ट की डेट घोषित हो गई है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट कल यानी 5 जून 2025 को जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटर आर्ट्स के 2,28,832 विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी होगा. झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के कला संकाय का रिजल्ट 5 जून को दोपहर दो बजे जारी किया जाएगा. जैक अध्यक्ष डॉ नटवा हांसदा द्वारा इंटर कला के 2,28,832 के विद्यार्थियों के रिजल्ट का प्रकाशन किया जाएगा. रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट- jacresults.com पर जारी…
Jamshedpur. जमशेदपुर सहित राज्य के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बारिश हुई. जमशेदपुर में शाम सात बजे के करीब 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई. इससे पूरा शहर तर-बतर हो गया. बारिश के साथ तेज हवा भी चली. इस वजह से कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई. मौसम विभाग के अनुसार, 5 जून को भी जमशेदपुर सहित पूर्वी भाग अंतर्गत गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज सहित अन्य क्षेत्रों में गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. राज्य में छह और सात जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा. आठ…
Ranchi.देश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोविड- 19 से 7 लोगों की मौत हो गई और 276 नये मामले सामने आए. देश में इस समय संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4302 हो गई है. राहत की बात है कि 3281 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार महाराष्ट्र में 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई. तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली में एक-एक मरीजों की मौत हुई है. पश्चिम बंगाल में भी कोरोना…
Simdega. झारखंड के सिमडेगा जिले में वैवाहिक विवाद को लेकर आयोजित पंचायत की बैठक में शामिल हुई एक महिला पर बैठक के बाद अज्ञात हमलावरों ने हमला करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी. महिला की वैवाहिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए पंचायत की एक बैठक आयोजित की गई थी. इस बैठक में महिला के शामिल होने के कुछ घंटों बाद उस पर यह हमला किया गया. पुलिस ने बुधवार को बताया कि महिला की गर्दन पर चाकू के गंभीर घाव हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा…
New Delhi.भारत में जातिगत गणना के साथ 16वीं जनगणना 2027 में होगी, जिसमें लद्दाख जैसे बर्फीले क्षेत्रों के लिए संदर्भ तिथि एक अक्टूबर, 2026 को होगी, जबकि बाकी देश में इस प्रक्रिया की संदर्भ तिथि एक मार्च, 2027 से होगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जातिगत गणना के साथ-साथ जनगणना-2027 को दो चरणों में आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. यह जनगणना 16 वर्षों के अंतराल के बाद होगी।पिछली जनगणना 2011 में हुई थी. इस विशाल कार्य के लिए 30 लाख से अधिक गणनाकर्ताओं और उनके पर्यवेक्षकों की सेवा लेने की संभावना है. भारत में…
Koraput. ओडिशा के कोरापुट में सरकारी शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कथित लापरवाही के कारण छह मरीजों की मौत के बाद जांच के दो आदेश दिए गए हैं. विपक्षी बीजू जनता दल और कांग्रेस ने मरीजों की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.मंगलवार रात को कुछ ही देर में तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई. पांच मरीजों की मौत रात 11 बजे से 12 बजे के बीच हुई, जबकि छठे मरीज ने मंगलवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे दम तोड़ दिया. उनके परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें…
Ayodhya. उत्तर प्रदेश के आयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि परिसर में पांच जून यानी बृहस्पतिवार को राजा राम और परकोटे में विराजमान अन्य देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे.संयोग से, इस दिन मुख्यमंत्री का 53वां जन्मदिन भी है और वह इस अवसर पर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लेंगे. एक बयान के मुताबिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होगा और विशेष पूजा-अर्चना, हवन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देव विग्रहों की स्थापना होगी.अयोध्या के संतों-महंतों का कहना है कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा. संत समुदाय का कहना…
New Delhi. केंद्र सरकार के अस्पतालों में मरीजों के हितों की रक्षा और नैतिक मानकों को बनाए रखने के लिए मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के चिकित्सकों से मिलने पर रोक लगा दी गई है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएचएस) ने सभी केंद्र सरकार अस्पतालों को निर्देश दिया कि वे अस्पताल परिसर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को प्रवेश न दें. आदेश के मुताबिक, यह अस्पताल परिसर में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव के प्रवेश को अनुमति न देने के संबंध में पहले दिए गए निर्देशों के संदर्भ में है. इस संबंध में एक बार फिर निर्देश दिया जाता है कि मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव को अस्पताल परिसर में प्रवेश की…
