Author: News Desk

Ranchi. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले में लाभुकों को अप्रैल महीने की 2500 रुपये की सम्मान राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी गई है. प्रथम चरण में कुल 3 लाख 40 हजार 63 लाभुकों के खाते में 85 करोड़ 01 लाख 57 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है. जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिल सके.

Read More

Bahragoda. बहरागोड़ा के लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय, जयपुरा की छात्रा लीपा गोराई ने इंटरमीडिएट कला परीक्षा में 460 अंक (92%) प्राप्त कर राज्य में सातवां स्थान प्राप्त किया है. वह पूरे कोल्हान में अव्वल रही.लीपा के पिता कृष्णपद गोराई जयपुरा गांव में ठेले पर चाय और पकौड़ी बेचते हैं उनकी माता अपु गोराई गृहिणी हैं. लीपा ने बिना किसी ट्यूशन के घर पर पढ़ाई की और इस बड़ी सफलता को हासिल की.लीपा अपने माता-पिता की बड़ी बेटी है और उसकी छोटी बहन सृष्टि अभी तीसरी कक्षा की छात्रा है. मैट्रिक में भी उसने 85% अंक हासिल किए…

Read More

जमशेदपुर. सांसद बिद्युत बरण महतो के द्वारा कल दिनांक 6/6/ 2025 को पूर्वान्ह 10:30 बजे टाटानगर चाकुलिया एवं टाटानगर चाईबासा मेमू ट्रेन सेवा का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर करेंगे. उल्लेखनीय की इस संबंध में रेलवे के द्वारा अधिसूचना पूर्व में ही जारी की जा चुकी है. उल्लेखनीय है की इन दोनों ट्रेनों की मांग विशेष कर स्थानीय वासियों की मांग थी एवं सांसद श्री महतो ने इसके लिए विशेष प्रयास किया था. इस अवसर पर चक्रधरपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित रेलवे के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे.

Read More

चाईबासा. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नोआमुंडी आयरन माइन स्थित वेस्ट डंप एरिया में एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अभियान की शुरूआत नोआमुंडी आयरन माइन के प्रमुख डी. विजेन्द्र ने फलदार पौधारोपण कर किया. इस अवसर पर नोआमुंडी टीएमएच के सीएमओ धीरेंद्र कुमार, उपकरण प्रमुख ए.के. जॉर्ज के अलावा बड़ी संख्या में खनन, बागवानी, योजना, पर्यावरण, अस्पताल आदि विभिन्न विभाग के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया. इस वृहत एवं सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत डंप क्षेत्र में मियावाकी पद्धति से सघन वनरोपण हेतु झारखंड की 31 से अधिक स्थानीय प्रजातियों को सम्मिलित कर विभिन्न प्रजातियों…

Read More

जमशेदपुर. अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु एवं निराला पथ नदी घाट क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जहां अवैध रूप से बालू (लघु खनिज) का परिवहन करते हुए दो वाहन पाए गए. जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सीएफ 7709 एवं जेएच 02 एवी 0898 हैं, जिन्हें मौके पर विधिवत जप्त कर सिदगोड़ा थाना को अग्रतर विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।. जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे…

Read More

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय वृक्षारोपण समिति की बैठक आहूत की गई . उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0 अभियान का जिला में सफल संचालन को लेकर विमर्श किया गया . उप विकास आयुक्त ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य मातृत्व भावना एवं धरती माता के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए वृक्षारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप देना है. उन्होने सभी से अपील किया कि सिर्फ पौधारोपण ही नहीं करें बल्कि पौधा के वृक्ष बन जाने तक जिम्मेदारी उठायें,…

Read More

Saraikela.सरायकेला खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड अंतर्गत तील्ला के आमड़ा बेड़ा में दंतैल हाथी की मौत हो गयी है. गुरुवार की सुबह जब ग्रामीण किसान अपने खेत पर जा रहे थे, तभी देखा कि एक हाथी खेत पर लेटा हुआ है. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना नीमडीह पुलिस, स्थानीय प्रतिनिधि और वन विभाग को दी. ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग की लापरवाही के कारण हाथी की मौत हुई है. पिछले दो वर्षों में कई जंगली हाथियों की मौत हो चुकी है. घटना की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. मालूम हो…

Read More

Jamshedpur/Ranchi. बकरीद (ईद-उ-जोहा) 7 जून को मनायी जाएगी. इसे को लेकर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सोशल मीडिया पर निगरानी का आदेश दिया. साथ ही डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है. असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अपेक्षित निरोधात्मक कार्रवाई करने, विधि-व्यवस्था संधारण के लिए दंडाधिकारी और बलों की उपलब्धता के साथ प्रतिनियुक्ति को लेकर भी निर्देश दिए गए. डीजीपी ने जिलों में दंगारोधी सुरक्षा उपकरणों, दंगारोधी वाहन, वाटर केनन की उपलब्धता एवं एंटी रॉयट कंट्रोल ड्रील की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. डीजीपी ने जिलों के एसपी को निर्देश दिया कि धार्मिक स्थलों…

Read More

Ranchi. झारखंड को एक और फ्लाईओवर की सौगात मिली. रैंप विवाद और आदिवासी संगठनों के विरोध के बीच गुरुवार को रांची में 4 लेन सिरमटोली फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक बने इस फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड सह आरओबी के उदघाटन के बाद हजारों लोगों को सड़क जाम की समस्या से राहत मिलेगी. सीएम हेमंत सोरेन ने रांचीवासियों को नये फ्लाईओवर की भी सौगात दी. उन्होंने राजधानी के बहुप्रतिक्षित मेकॉन-सिरमटोली फ्लाईओवर का भी उद्घाटन किया. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि आज हम वन विभाग परिसर में दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए एकत्र…

Read More

New Delhi. तृणमूल कांग्रेस की फायरब्रांड नेता महुआ मोईत्रा ने विवाह कर लिया है. उन्होंने ओडिशा के पूर्व सांसद से गुपचुप शादी रचायी है. दोनों का विवाह कथित तौर पर जर्मनी में 3 मई 2025 को संपन्न हुआ. महुआ और पिनाकी दोनों ने इस विवाह समारोह को बेहद गुप्त रखा. बीजू जनता दल के पूर्व सांसद पिनाकी मिश्रा और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने विदेश में शादी की. विवाह समारोह बेहद निजी कार्यक्रम था. पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर महुआ मोईत्रा लगातार 2 बार लोकसभा के लिए चुनी गयीं हैं. टीएमसी और बीजेडी…

Read More