Ramgarh. रामगढ़ शहर में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर (पीआरसी) ने बुधवार को एक रंगारंग पासिंग आउट परेड में 622 अग्निवीरों को शामिल किया. एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है. भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक पंजाब रेजिमेंट ने अग्निवीरों को सफलतापूर्वक 31 सप्ताह का शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शामिल किया. पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने अग्निवीरों को बधाई दी और उन्हें कठोर प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की सराहना की. इससे पहले अग्निवीरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, वर्दी के सम्मान तथा भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा को सदैव बनाए…
Author: News Desk
Ranchi झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी. इसके तहत 504 पद समाप्त किए गए हैं, जबकि 36 नए पद सृजित किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे सालाना 24 करोड़ रुपये की बचत होगी. अधिकारी ने कहा, ‘आज कैबिनेट की बैठक में कुल 12 निर्णय लिए गए. इनमें से एक निर्णय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी देने से संबंधित था. पुनर्गठन के तहत…
Bengaluru. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी. 33 घायल हो गये. सभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां जुटे थे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 33 घायल हो गये. घायलों को शिवाजीनगर के बॉरिंग एवं लेडी कर्जन अस्पताल तथा स्थानीय वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले, वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अधिकारी…
जमशेदपुर. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सदर अस्पताल खासमहल में दो HYDT के निर्माण को लेकर निविदा निकाली है. लगभग 10.75 लाख की लागत यहां बोरिंग कराने के लिए पेयजल विभाग ने टेंडर जारी किया है. इसके तहत तकनीकी बिड में सफल एजेंसी द्वारा जमा कराये गये कागजात की जांच को लेकर विवाद शुरू हो गया है. ठेका एजेंसी दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने पेयजल कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कुछ बिंदुओं की जांच कराने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाये. उक्त ठेका फार्म ने…
Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को मोबाइल भोजनालय की शुरुआत की गई है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रयासों से इस योजना को जमीन पर उतारा गया है. भोजनालय वाहन को कदमा मां रंकनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक सरयू राय ने कहा कि यह योजना फिलहाल एक वाहन से शुरू की गई है. लेकिन यदि जरूरत महसूस हुई तो वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. इस भोजनालय में सिर्फ पांच रुपये में दाल, भात, सब्जी और अचार का भरपेट…
Jamshedpur. मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को शुभारंभ हुआ. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत भूमिपूजन किया. यह कार्यक्रम बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी के पास पांडेय मैदान में आयोजित हुआ.इस परियोजना के तहत टेल्को क्षेत्र में स्थित भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.5 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टैंक का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, बिरसानागर क्षेत्र में पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टैंक का निर्माण भी प्रस्तावित है. इन टंकियों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति की जाएगी, जिससे…
जमशेदपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वयोवृद्ध नेता और दो बार बिहार विधानसभा के विधायक रहे बास्ता सोरेन का निधन हो गया है. घाटशिला से कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे कॉमरेड वास्ता सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की उम्र में मंगलवार की रात जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घाटशिला लाया गया। सर्वप्रथम आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव घाटशिला प्रखंड के झापडीशोल गांव लाया गया. गांव में उनके अंतिम…
उपायुक्त ने अनाबद्ध निधि, डीएमएफटी तथा नीति आयोग की निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा की जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में अनाबद्ध निधि, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) तथा नीति आयोग द्वारा प्राप्त निधि से संचालित विकास कार्यों में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री मृत्यंजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता (पथ, भवन, पीएचईडी, विद्युत), सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित थे. बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया…
उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने ईद उल अज़हा को लेकर केन्द्रीय शांति समिति की बुलायी बैठक जमशेदपुर. ईद-उल-अज़हा (बकरीद) को लेकर टाउन हॉल, सिदगोड़ा में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय ने केन्द्रीय शांति समिति सदस्यों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था संधारण में सहयोग की अपील की. इस दौरान शांति समिति सदस्यों का पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, असामाजित तत्वों पर कार्रवाई संबंधी शिकायत एवं सुझावों को सुना गया तथा समयबद्ध कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया . जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अपील किया कि जिलेवासी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार…
उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान सहित जिला स्तर के सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी व अन्य संबंधित उपस्थित थे. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई एवं भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फेक रिपोर्टिंग…
