कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दुकानदारों के भविष्य को लेकर उपायुक्त के सामने रखी पुनर्वास की मांग जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मुसाबनी बाजार के दुकानदारों के पुनर्वास करने के मामले को लेकर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर दुकानदारों के मामले को मांग पत्र के माध्यम से रखा. जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने उपायुक्त महोदय से कहा कि मुसाबनी बाजार के सड़क को चौड़ीकरण करने का कांग्रेस पार्टी समर्थन करती है, परन्तु सड़क चौड़ीकरण के नाम से किसी भी परिस्थिति…
Author: News Desk
जमशेदपुर. भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने एमजीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को पत्र लिखकर साकची एमजीएम अस्पताल से नवनिर्मित मानगो अस्पताल तक सीएमसी वेल्लोर की तर्ज पर नि:शुल्क बस सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने बताया कि अगर सरकार इस दिशा में पहल नहीं करेगी तो शहर के सक्षम लोगों के बीच जाकर बस सेवा शुरू करने के लिए गुहार लगायेंगे. विकास सिंह ने बताया है कि साकची से कई विभाग के ओपीडी नवनिर्मित भवन में चले गये है जबकि कुछ विभाग के ओपीडी पुराने एमजीएम अस्पताल में…
आनंद मार्ग ने धरती की तापमान को कम करने के लिए पर्यावरण सप्ताह के छठवें दिन तक 1,000 बांटे गए पौधे एवं 2000 बीज बॉल जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से सात दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया है 30 मई से से 5 जून तक यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में चलाया जा रहा है. पर्यावरण सप्ताह के छठवें दिन तक आज आनंद मार्ग ने धरती की तापमान को कम करने के लिए आनंद मार्ग सोनारी कबीर…
Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के गौड़ बस्ती स्थित आनंद बिहार डुप्लेक्स में बुधवार सुबह बैंक कर्मचारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली. अभिषेक निजी बैंक में कार्यरत थे और परिवार के दो भाइयों में सबसे बड़े थे. मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात अभिषेक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के बाद उन्होंने यह कठोर कदम उठाया. घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया. अभिषेक की शादी अभी छह महीने पहले ही कदमा…
New Delhi. नक्सली हिंसा से प्रभावित छत्तीसगढ़ के निवासियों के पुनर्वास और शांति स्थापित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाना राज्य और केंद्र का कर्तव्य है. यह बात सुप्रीम कोर्ट ने कही.इसी के साथ शीर्ष अदालत ने राज्य में सुरक्षा बलों और सलवा जुडूम कार्यकर्ताओं द्वारा मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप वाले 18 वर्ष पुराने मामलों को बंद कर दिया. न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कार्यकर्ता नंदिनी सुंदर द्वारा दायर मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों और अवमानना सहित अन्य याचिकाओं को बंद कर दिया. इसमें न्यायालय के 2011 के आदेश का पालन न करने का…
New Delhi. न्यायपालिका में भ्रष्टाचार और कदाचार की घटनाओं से जनता के भरोसे पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे पूरी व्यवस्था की शुचिता में विश्वास कम हो सकता है. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) बी आर गवई ने कहा ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय में ‘मेंटेनिंग जूडिशयल लेजिटिमेसी एंड पब्लिक कॉन्फिडेंस’ विषय पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन में यह बातें कहीं. उन्होंने न्यायाधीशों द्वारा सेवानिवृत्ति के बाद की जाने वाली नौकरियों के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि अगर कोई न्यायाधीश सेवानिवृत्ति के तुरंत बाद सरकार में कोई अन्य नियुक्ति प्राप्त करता है, या चुनाव लड़ने के लिए पीठ से इस्तीफा…
New Delhi.संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा. केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति ने इन तारीखों की सिफारिश की है. रीजीजू ने मानसून सत्र की घोषणा ऐसे समय में की है जब विपक्षी दलों के नेता ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करने के लिए सरकार से विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे हैं. रीजीजू ने विपक्ष की इस मांग के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए…
Rourkela. ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में एक पत्थर खदान के पास से माओवादियों द्वारा लूटा गया लगभग एक टन विस्फोटक सुरक्षा बलों ने बरामद कर लिया है. गत 27 मई को माओवादियों द्वारा लगभग 4 टन विस्फोटक, जिसमें अधिकतर जिलेटिन था, लूटे जाने के बाद ओडिशा पुलिस ने सीआरपीएफ, झारखंड जगुआर, विशेष अभियान समूह (एसओजी) और कोबरा इकाई के साथ झारखंड के सारंडा जंगल में एक संयुक्त अभियान चलाया. डीआईजी (पश्चिमी रेंज) बृजेश राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार रात अभियान के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने 1,000 किलोग्राम विस्फोटक बरामद कर लिया. उन्होंने कहा कि सोमवार को लगभग 2.5…
Jamshedpur/Ranchi.रांची में आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था.विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुधवार को आहूत झारखंड बंद का जमशेदपुर में कोई असर नहीं दिखा. शहर के लोग प्रतिदिन की भांति अपने कार्यों में व्यस्त रहे. मानगो बस स्टैंड से रांची सहित अन्य स्थानों के लिए बसें सामान्य रूप से चलती रहीं. वहीं, स्कूल-कॉलेज, सरकारी और गैर-सरकारी कार्यालय, बाजार तथा अन्य संस्थान भी खुले रहे. रांची में दिखा असर बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह रांची के कई मार्ग…
Ranchi.रांची में आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह बिजूपाड़ा के पास रांची-डाल्टनगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया. गुमला में भी लोग सड़कों को बंद कर दिया है. कोल्हान में भी आंशिक असर है. पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में, खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.बंद समर्थकों के द्वारा कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया है. जिससे…
