Medninagar.. झारखंड के पलामू जिले में अवैध पिस्तौल के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए जाने के आरोप में 20-वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि तौफीक अंसारी ने देसी पिस्तौल और कारतूस पांच हजार रुपये में खरीदे थे. पुलिस के अनुसार, वीडियो प्रसारित होने के तुरंत बाद ही उसे छतरपुर थाना क्षेत्र के दली गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस अधीक्षक (एसपी) रिष्मा रमेशन ने बताया कि वह (आरोपी) इलाके में बंदूक लेकर घूम रहा था, जिससे लोग असुरक्षा महसूस कर रहे थे.
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले की प्रथम जिला परिषद अध्यक्ष अनीता सुंभूरुई (60 ) का सोमवार की रात आकस्मिक निधन हो गया. हृदय गति रुकने के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली. वे जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पद पर थी.अनीता सुंभूरुई पिछले कई महीनों से बीमार चल रही थीं. उन्हें उच्च रक्तचाप और मधुमेह की समस्या थी, जिसका इलाज नियमित रूप से चल रहा था. सोमवार रात भोजन के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजन उन्हें सदर अस्पताल ले गए. यहां चिकित्सक ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका…
Ranchi. शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार निलंबित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे और तत्कालीन संयुक्त उत्पाद आयुक्त गजेंद्र सिंह सहित पांच आरोपितों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट में मंगलवार को हुई. कोर्ट ने इन सभी आरोपितों की न्यायिक हिरासत की अवधि 9 जून तक के लिए बढ़ा दी है. विनय चौबे की ओर से उनके वकील ने रिम्स में उनसे मिलने की अनुमति एसीबी कोर्ट से मांगी, कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है. इससे पूर्व एसीबी की टीम ने विनय कुमार चौबे और गजेंद्र सिंह को…
Bokaro. बोकारो पुलिस की साइबर सेल की टीम ने इंदौर से साइबर अपराधियों को शिकंजे में लिया है. मध्य प्रदेश के इंदौर से तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में बोकारो पुलिस ने कामयाबी हासिल की है. इनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कैश के साथ साथ अन्य सामान बरामद किए हैं. इन गिरफ्तार अपराधियों के द्वारा इंदौर में संचालित कॉल सेंटर से ठगी किये गये 14 लाख 33 हजार 080 रुपये कैश, एक पैसा गिनने वाला एलसीडी डिस्पले मशीन, 3 मोबाइल, 16 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस और फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के…
Ahmadabad. विराट कोहली और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल की नाकामियों और निराशाओं को आखिरकार भुलाते हुए पंजाब किंग्स को मंगलवार को छह रन से हराकर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया. जीत तय होते ही अपने आंसू पर काबू नहीं पा सके विराट मैदान पर घुटने के बल बैठकर रो पड़े . उनके साथ ही 18 साल से ‘ई साला कप नामडे’ का मंत्र जप रहे आरसीबी के प्रशंसकों की आंखें भी नम हो गई. अब तक तीन बार फाइनल में मिली नाकामी की यादें भी खुशी के इन आंसुओं में धुंधली हो गई. बल्लेबाजी…
Adityapur. आदित्यपुर थाना अंतर्गत त्रिपुरारी कॉलोनी, सालडीह बस्ती में एक जून की शाम हुई फायरिंग में दीपांकर भुईंया को पैर में गोली लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. इस गोलीकांड की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर दिया है. सोमवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि इस वारदात की साजिश बदले की भावना से रची गई थी. आरोपी मोहित प्रमाणिक ने अपने पिता सुभाष प्रमाणिक पर अगस्त 2024 में हुई फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला करवाया. उसने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर दीपांकर…
जमशेदपुर. आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं प्रीवेंशन आफ क्रुएलिटी टू एनिमल्स एंड प्लांट्स (PCAP)जमशेदपुर की ओर से सात दिवसीय निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में आयोजित किया गया है 30 मई से से 5 जून तक यह कार्यक्रम प्रत्येक क्षेत्र में चलाया जा रहा है. पर्यावरण सप्ताह के चौथे दिन आज आनंद मार्ग ने धरती की तापमान को कम करने के लिए खुकराडीह ,करनडीह ब्लॉक मे बांटे गए 200 पौधे एवं 300 बीज बॉल. बच्चों एवं ग्रामवासियों के बीच बीज बॉल बनाने की विधि एवं लाभ के विषय में बताया गया. हरियाली के…
Ranchi. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक बुधवार 4 जून 2025 को होगी. मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने यह सूचना दी है. विभाग ने कहा है कि झारखंड कैबिनेट की बैठक 4 जून को अपराह्न 4:00 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कैबिनेट की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में कई अहम फैसले लिये जाने की उम्मीद है.
New Delhi. सीडीएस जनरल चौहान ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान को 48 घंटे लड़ने का दंभ था, हमने आठ घंटे में ही उसे घुटने पर ला दिया. भारत आतंकवाद और परमाणु हमले की धमकी के साये में रह कर नहीं जीने वाला. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पीछे सोच यह थी कि पाकिस्तान से प्रायोजित आतंकवाद को रोकना होगा. पहलगाम में जो कुछ हुआ, वह हद दर्जे की क्रूरता थी. जनरल चौहान ने पुणे में एक विश्वविद्यालय में व्याख्यान दे रहे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने सोचा था कि वह भारत के खिलाफ 48 घंटे तक अभियान जारी रखेगा, लेकिन…
Rourkela. ओडिशा पुलिस ने मंगलवार को तीन जिलों में विस्फोटकों के गोदामों पर छापेमारी कर विस्फोटक अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. एक दिन पहले सुरक्षाबलों ने सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की थी. पश्चिमी रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बृजेश राय ने बताया कि खनिज संपदा से संपन्न सीमावर्ती पुलिस जिलों– सुंदरगढ़, राउरकेला और क्योंझर में विस्फोटकों के गोदामों पर छापेमारी की जा रही है. डीआईजी ने बताया कि विशेष जांच दल (एसआईटी) ने सुंदरगढ़ जिले…
