Author: News Desk

New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने विद्यालक्ष्मी योजना के तहत शिक्षा ऋण पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की मंगलवार को कटौती की. पीएनबी ने बयान में कहा कि यह पहल शिक्षा की सुलभता बढ़ाने के लिए बैंक की प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है. विद्यालक्ष्मी योजना विद्यार्थियों को गुणवत्ता-संचालित उच्च शिक्षा के वास्ते व्यापक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार की गई है. इसमें कहा गया, यह पहल उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध है जो समूचे भारत में 860 चिन्हित गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा संस्थानों में पात्रता (मेरिट) के आधार पर प्रवेश प्राप्त करते हैं.…

Read More

New Delhi रेल मंत्रालय चाहता है कि लाल सिग्नल पार करने के मामलों को रोकने के लिए ट्रेन चालक दल को पर्याप्त आराम देने और ‘रनिंग रूम’ में अनावश्यक बहस से बचने के संबंध में परामर्श दिया जाए.सभी जोन के महाप्रबंधकों को संबोधित एक पत्र में 30 मई को मंत्रालय ने लाल सिग्नल पार करने के मामलों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और संबंधित विभाग प्रमुखों से सुरक्षा और विभिन्न मुद्दों पर उन्हें परामर्श जारी करने का आग्रह किया. मंत्रालय के अनुसार ट्रेन चालक दल को परामर्श दिया जाए, जैसे “मुख्यालय और रनिंग रूम में पर्याप्त आराम करें; रनिंग रूम…

Read More

New Delhi. नीट पीजी-2025 परीक्षा अब तय तारीख 15 जून को नहीं होगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीइएमएस) ने सोमवार को आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी दी. बोर्ड ने कहा कि एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार परीक्षा को परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा को अधिक परीक्षा केंद्रों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए इसे स्थगित कर दिया गया है. परीक्षा की संशोधित तिथि जल्द ही अधिसूचित की जायेगी.

Read More

Kolkata.कच्चे खाद्य तेलों पर आयात शुल्क में 10 प्रतिशत की कटौती करने के केंद्र सरकार के फैसले के बाद अगले दो सप्ताह में खुदरा स्तर पर भी खाद्य तेलों की कीमतों में 5-6 प्रतिशत की गिरावट आने की उम्मीद की जा रही है अधिकारियों ने सोमवार को यह बात कही. इमामी एग्रोटेक के निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुधाकर राव देसाई ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘खाद्य तेल की कीमतें जो हाल के महीनों में लगभग 17 प्रतिशत तक बढ़ गई थीं, अब धीरे-धीरे कम होने लगी हैं. हमें उम्मीद है कि यह बहुत जल्द ही एकल अंक में आ जाएगी.…

Read More

Puri. ओडिशा पुलिस ने इस महीने के अंत में होने वाली भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाईबी खुरानिया ने सोमवार को खुफिया, कानून व्यवस्था, रेल एवं तटीय सुरक्षा से जुड़े शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की. डीजीपी ने उन्हें संभावित भगदड़ की स्थिति, अपराधियों के खिलाफ अभियान और श्रद्धालुओं की सुविधाओं जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का आदेश दिया. रथ यात्रा के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और कई वीवीआईपी (अति विशिष्ट अतिथियों) के पुरी आने की…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने विभिन्न राज्यों की पुलिस की मदद से पिछले 14 महीनों के भीतर 20 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की पांच लाख से अधिक नकली पाठ्यपुस्तकें तथा मशीनरी जब्त की हैं. यहां एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया है कि इस अवधि के दौरान नकली पाठ्यपुस्तकों के गोदाम मालिकों और खुदरा विक्रेताओं के खिलाफ 29 प्राथमिकी दर्ज की गईं. बयान के अनुसार, एनसीईआरटी ने पाठ्यपुस्तकों की नकली प्रतियां छापने को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाई है. पुस्तकों की नकली प्रतियां छापना…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह के खासमहल में सोमवार को सड़क हादसा सामने आया. यहां चार खंभा चौक के पास दोपहर दो बजे के करीब जेसीबी ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना के बाद चालक को सदर अस्पताल ले जाया गया था. यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उग्र लोगों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट पहने हुए था. गलत दिशा में जेसीबी सड़क की तरफ आ रहा था. इस बीच ही जेसीबी ने बाइक चालक को अपनी चपेट में लेते…

Read More

Jamshedpur. पोटका प्रखंड में कोराडकोचा सबर टोला की रहने वाली दुर्लभ चर्म रोग के कारण अंधेरे में जीवन बिताने के लिए मजबूर है. सूरज की रोशनी पड़ते ही उसकी त्वचा जलने लगती है. घबराहट होती है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिंहभूम निवासी पांच वर्षीय सोनामनी सबर को सहायता करने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री को X पर सोनामनी की बीमारी बताते हुए मदद की फरियाद की गयी थी. उनको बताया गया था कि सोनामनी के गांव में अब तक कोई डॉक्टर नहीं आया है. जिसकी वजह से उसकी ना तो कोई जांच हुई है और ना ही उसे किसी…

Read More

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में वरीय आरक्षी अधीक्षक पयुष पाण्डेय से मिलकर जिला में पदभार ग्रहण करने पर बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने औपचारिक मुलाकात में एस एस पी महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए, जिससे आम नागरिकों, व्यवसायिक वर्ग के बीच सुरक्षा रहे. जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बड़े पैमाने पर है. इस सम्बन्ध में यातायात एवं पार्किंग पर जोर देकर समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया…

Read More

Ranchi.भारत में कोविड-19 के उपचाराधीन मामलों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है, जिसमें केरल सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है. इधर झारखंड में भी अब कोरोना पैर पसार रहा है. राज्य में अब तक कुल 9 कोरोना संक्रमित पाये गये है. इसमें सबसे अधिक पॉजिटिव मामले राजधानी रांची से सामने आये है. रांची में कुल 4 कोरोना संक्रमित है. हालांकि राज्य में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है.  स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. राज्य में रैंडम टेस्टिंग, निगरानी और अस्पतालों में विशेष सतर्कता…

Read More