Bokaro. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो इस्पात संयंत्र में हुई दुर्घटना में कम से कम पांच कर्मचारी झुलस गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बीएसएल के एसएमएस-2 के मेन हूक का रोप टूटने से हादसा हुआ हॉट मेटल छलकने से पांच ठेका मजदूर आंशिक रूप से घायल हुए हैं. सभी को प्राथमिकी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. दरअसल, रोप का हूक टूटने से हॉट मेटल लाने वाला लैडल टेढ़ा हो गया. इससे पिघला लोहा नीचे गिर गया. वहां काम कर रहे कर्मियों ने इसे पानी का स्प्रे देकर बुझाने की कोशिश…
Author: News Desk
Ranchi. राज्य के जिलों में नव पदस्थापित आइजी, डीआइजी, डीसी व एसपी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय जाकर मिलने वाले अधिकारियों में दुमका आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा, बोकारो आइजी क्रांति कुमार गडिदेशी, पलामू डीआइजी नौशाद आलम अंसारी, देवघर डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, कोडरमा के उपायुक्त ऋतुराज, गढ़वा के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, खूंटी की उपायुक्त आर रॉनिटा, उपायुक्त चतरा कीर्तिश्री, उपायुक्त हजारीबाग शशि प्रकाश सिंह के अलावा एसएसपी धनबाद प्रभात कुमार, एसएसपी जमशेदपुर पीयूष पांडेय, एसपी बोकारो हरविंदर सिंह, एसपी पाकुड़ निधि द्विवेदी और एसपी जामताड़ा राजकुमार मेहता…
Ranchi. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि झारखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में अब भी कुछ पीछे नजर आ रहा है. इसमें कैसे सुधार हो, इसके लिए हाल ही में कुलपति के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया गया है. सुधार के प्रयास भी हो रहे हैं. एक अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं. राज्यपाल ने उक्त बातें दूरदर्शन के साथ बातचीत के दौरान कही. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा में सुधार के लिए सरकार भी चिंता कर रही है. हमें लगता है कि नीचले स्तर से शिक्षा में सुधार हो,…
Jamshedpur. बोड़ाम प्रखंड के बंगोई गांव के बड़डीह टोला स्थित टाटा स्टील फाउंडेशन कार्यालय में चोरी का मामला सामने आया है. रविवार रात को अज्ञात चोरों ने ऑफिस का मुख्य दरवाजा और ग्राउंड फ्लोर के कमरों के ताले तोड़कर अंदर से इनवर्टर और बैटरी चुरा ली, जिनकी कीमत लगभग 35 हजार रुपये आंकी गई है. टाटा स्टील फाउंडेशन के कर्मचारी शंकर कच्छप ने बताया कि चोरों ने कमरे के अलमारी व टेबल भी खंगाला और कागज़ात इधर-उधर फेंक दिए. सोमवार सुबह जब ऑफिस खोला गया तो चोरी की इस घटना का पता चला. इसके बाद 10 बजे थाने में मामला…
New Delhi. सीबीआई ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी अमित कुमार सिंघल के परिसरों की तलाशी के दौरान एक करोड़ रुपये नकद और 3.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में उनके एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया गया था. सीबीआई ने एक अभियान के बाद 2007 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी सिंघल और उनके सहयोगी हर्ष कोटक के परिसरों पर तलाशी ली. सिंघल यहां करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात थे. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली और पंजाब में सिंघल के…
Chaibasa. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चाईबासा में सांसद-विधायक संबंधी विशेष अदालत के समक्ष व्यक्तिगत पेशी के आदेश को चुनौती देने के लिए सोमवार को झारखंड उच्च न्यायालय का रुख किया. गांधी को 26 जून को चाईबासा की एमपी-एमएलए अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है. कांग्रेस सांसद के खिलाफ प्रताप कुमार नामक व्यक्ति ने 2018 में चाईबासा में आयोजित एक रैली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के लिए मानहानि का मामला दर्ज कराया है. गांधी ने अपनी याचिका में उल्लेख किया है कि…
Saraikela. राजनगर थाना के मुरुमडीह गांव में सीताराम मार्डी ने अपनी पत्नी फूलमनी मार्डी की लोहे की रॉड से मार कर हत्या कर दी. घटना रविवार देर रात की है. घटनास्थल राजनगर थाना से महज दो किलोमीटर दूर है. सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी सीताराम को गिरफ्तार कर लिया है. पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ. इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. परिवार के सदस्य भी दोनों बीच हुए विवाद को अनसुना कर प्रतिदिन की तरह खाना खाकर सोने चले गये. देर रात में पति सीताराम मार्डी उठकर सोये अवस्था में पत्नी फूलमनी मार्डी…
New Delhi. एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) के जरिये लेनदेन मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. यह आंकड़ा इससे पिछले महीने की तुलना में पांच प्रतिशत अधिक है. राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने सोमवार को यह कहा. अप्रैल में यूपीआई लेनदेन का मूल्य 23.94 लाख करोड़ रुपये था. मात्रा के लिहाज से बात करें तो मई में 1,867.7 करोड़ लेनदेन किए गए, जबकि इससे पिछले महीने 1,789.3 करोड़ लेनदेन हुए थे. एनपीसीआई ने कहा कि लेनदेन का मूल्य मई में 25.14 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 20.44 लाख…
New Delhi. सरकार ने भारत में इलेक्ट्रिक यात्री वाहनों के विनिर्माण को बढ़ावा देने की योजना के तहत सोमवार को दिशानिर्देश अधिसूचित कर दिए. इसमें स्थानीय विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करने पर 4,150 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली कंपनियों को महज 15 प्रतिशत आयात शुल्क पर सालाना 8,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के आयात की अनुमति दी गई है. इस योजना को पिछले साल 15 मार्च को अधिसूचित किया गया था, लेकिन भारी उद्योग मंत्रालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशानिर्देश सोमवार को जारी किए. इससे इलेक्ट्रिक कार विनिर्माताओं के लिए आवेदन खिड़की खुलने पर आवेदन करने का रास्ता साफ हो गया.…
New Delhi. केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने सोमवार को कहा कि कार विनिर्माता टेस्ला भारत में इलेक्ट्रिक कार के विनिर्माण में रुचि नहीं रखती है, लेकिन वह देश में शोरूम स्थापित करने को इच्छुक है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि यदि टेस्ला भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां कारखाना स्थापित करती है, तो यह अमेरिका के लिए ‘‘अनुचित’’ होगा. कुमारस्वामी ने यहां पत्रकारों से कहा, टेस्ला… वे केवल शोरूम खोलने में रुचि रखते हैं. भारत में विनिर्माण शुरू करने में उनकी कोई रुचि नहीं है. मंत्री ने भारत में इलेक्ट्रिक कार…
