Jamshedpur.जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान बागुनहातु रोड नंबर 5 निवासी सोमेन दत्ता (20) के रूप में हुई. उसका शव बागुनहातु रोड नंबर 6 के पास मिला.सोमेन रविवार रात बिना कुछ बताए घर से निकला था. सुबह स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना दी. मौके पर पहुंचे पिता मंतोष दत्ता ने देखा कि सोमेन के नाक से खून और मुंह से झाग निकल रहा था. परिवार ने हत्या की आशंका जताई है. मृतक के पिता ने बताया कि एक सप्ताह पहले सोमेन की उसके कुछ…
Author: News Desk
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है. यहां मनोहरपुर इलाके में रिश्ते के भाई ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया है. परिवार वालों को जब इसका पता चला, तो परिजनों ने मनोहरपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत एक टीम का गठन कर छापेमारी शुरू की और आरोपी सुमित गोप उर्फ पिंटू गोप को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया है कि आरोपी के साथ नाबालिग के परिवार के नजदीकी रिश्ते हैं. दोनों ही परिवार के लोगों का एक-दूसरे के घर आना-जाना है. 28 मई…
Devghar. गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तिलाटांड़ गांव में सीएसपी लूटने पहुंचे अपराधियों ने संचालक महेंद्र टुडू को गोली मार दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने खदेड़कर 2 अपराधियों को पकड़ लिया. 2 अन्य अपराधी जान बचाकर भाग निकले. घटना के बाद घायल सीएसपी संचालक महेंद्र को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन घायल सीएसपी संचालक महेंद्र का बेहतर इलाज कराने के लिए बाहर चले गये. परिजनों ने बताया कि 2 बाइक से 4 लोग सीएसपी…
Devghar.झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आशंका जताई कि सीएम के चहेते महाभ्रष्ट अधिकारियों ने सरकार से मुझे डराने की सुपारी ली है. गिरिडीह परिसदन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि विश्वस्त सूत्रों से रविवार की रात में सूचना मिली है की इसके लिए पहले की तरह एक बार फिर से सुपारी दी गयी है. उन्होंने कहा, ‘हम पर या हमारे लोगों पर कभी भी हमला हो सकता है. मुझ पर हमला करने से लेकर मेरे खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज करने तक की साजिश रची जा रही…
Gangtok.उत्तर सिक्किम के चटेन इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है. 1 मई की देर रात हुए भूस्खलन की चपेट में एक आर्मी कैंप आ गया, जिससे 3 जवान शहीद हो गए और 9 अभी भी लापता हैं. बीती रात अचानक हुई भारी बारिश के कारण लाचेन का जलस्तर बढ़ गया, जिससे यह हादसा हुआ. चुंगथांग के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी थाताल द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, सेना इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. अभी तक तीन जवानों के शव बरामद कर लिए गए हैं और लापता जवानों की तलाश अभी जारी है. एक अधिकारी ने…
Jamshedpur. मानगो के आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरी का मामला सामने आया है. यहां चोरों ने सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं घर से बाहर थीं. फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हो सके. चोरी का पता तब चला जब फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली शाहिस्ता, जो टीएमएच में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से लौटकर घर आईं. उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा…
Hazaribag. टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने हजारीबाग जिले के केरेडारी में रविवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया. उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया. इस घटना में एक युवक घायल हो गया है. वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और…
Ranchi. राज्य में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले मामले में एसीबी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. एसीबी ने अब इस केस में कई लोगों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया है. प्रारंभिक जांच में एसीबी को यह पता चला था कि शराब व्यवसाय से जुड़ी दो मैनपावर सप्लाई कंपनियों मार्शन और विजन ने फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम लिया था. बाद में इन कंपनियों ने मिलकर सरकार को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया. इस मामले में जांच के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त…
Ahmadabad. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा. सभी की निगाहें हालांकि हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं.आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर…
Rourkela सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री सोमवार को बरामद कर ली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट ‘जगुआर’ बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया,जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था. अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे…
