Jamshedpur. मानगो के आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरी का मामला सामने आया है. यहां चोरों ने सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं घर से बाहर थीं. फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हो सके. चोरी का पता तब चला जब फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली शाहिस्ता, जो टीएमएच में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से लौटकर घर आईं. उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा…
Author: News Desk
Hazaribag. टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के उग्रवादियों ने हजारीबाग जिले के केरेडारी में रविवार रात बड़ी वारदात को अंजाम दिया. उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में काम कर रही बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर पहले गोलीबारी की और फिर आग के हवाले कर दिया. इस घटना में एक युवक घायल हो गया है. वहीं दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पगार ओपी प्रभारी विक्की ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.घटनास्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर कौशल का एक पत्र बरामद हुआ है। पत्र में एनटीपीसी, सीसीएल, एलएंडटी और…
Ranchi. राज्य में 38 करोड़ रुपये से अधिक के शराब घोटाले मामले में एसीबी ने जांच का दायरा और बढ़ा दिया है. एसीबी ने अब इस केस में कई लोगों को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए एसीबी मुख्यालय बुलाया है. प्रारंभिक जांच में एसीबी को यह पता चला था कि शराब व्यवसाय से जुड़ी दो मैनपावर सप्लाई कंपनियों मार्शन और विजन ने फर्जी बैंक गारंटी के आधार पर काम लिया था. बाद में इन कंपनियों ने मिलकर सरकार को 38 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान पहुंचाया. इस मामले में जांच के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त…
Ahmadabad. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और पंजाब किंग्स की टीम मंगलवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में आमने-सामने होंगी तो उनका लक्ष्य यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने का 18 साल का इंतजार खत्म करना होगा. सभी की निगाहें हालांकि हाल में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले विराट कोहली पर टिकी रहेंगी जो शुरू से आरसीबी से जुड़े होने के बावजूद अभी तक अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन नहीं बना पाए हैं.आरसीबी और कोहली का यह चौथा फाइनल होगा. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले में कोहली का समर्थन करने के लिए 18 नंबर…
Rourkela सुरक्षा बलों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा लूटी गई 2.5 टन से अधिक विस्फोटक सामग्री सोमवार को बरामद कर ली. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), झारखंड के विशिष्ट ‘जगुआर’ बल और सुंदरगढ़ के जिला स्वैच्छिक बल (डीवीएफ) के सुरक्षाकर्मियों ने ओडिशा-झारखंड सीमा पर एक संयुक्त अभियान के दौरान 2.5 टन से अधिक विस्फोटक बरामद किया,जिसे 27 मई को सुंदरगढ़ जिले के के. बलांग इलाके से माओवादियों ने लूट लिया था. अभियान में शामिल अधिकारी ने कहा, कुछ विस्फोटकों को जमीन के नीचे…
New Delhi. दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शीर्ष रैंक हासिल किया है. इस इम्तिहान के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए. संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई)-एडवांस्ड के लिए इस बार आयोजन करने वाले संस्थान आईआईटी कानपुर के अधिकारियों के अनुसार 18 मई को आयोजित जेईई (एडवांस्ड) में पेपर एक और दो दोनों में कुल 1,80,422 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, “परीक्षा में 54,378 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में से 9404 छात्राएं हैं. कोटा निवासी रजित गुप्ता ने 360 में से 332 अंक प्राप्त कर कॉमन रैंक लिस्ट…
आजसू नेता मो. तनवीर ऊर्फ राजू ने कांग्रेस पार्टी की ली सदस्यता ली जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर नसीम पैलेस गौरीशंकर रोड जुगसलाई में संगठन सृजन अभियान की बैठक कार्यकारीअध्यक्ष इरसाद हैदर के अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि प्रखंड स्तर पर संगठन को धारदार बनाने का कार्य की जाए, प्रखण्ड स्तर पर नये लोगों को संगठन से जोड़कर जनहित की अनेकों समस्या है. उन्हें एक एक कर आंदोलन के माध्यम से समाधान करने का कार्य करें. इसी प्रकार से मण्डल अध्यक्षगण भी संगठन सृजन…
जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड के आदिम जनजाति बहुल क्षेत्र कुलामारा गांव स्थित खारिया टोला एवं जोबला का दौरा किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने सबर जनजाति के परिवारों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं एवं सरकारी योजनाओं के लाभान्वित होने की स्थिति की जानकारी ली . इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया तथा, पेयजल, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली . निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खारिया टोला में रह रहे सबर परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रखंड प्रशासन…
Ahmadabad: रविवार को पंजाब किंग्स ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया है. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कमाल की पारी खेली और अकेले दम पर अपनी टीम को जीत दिला दी. अब खिताबी जंग के लिए पंजाब का सामना आरसीबी से होगा. कुल मिलाकर इस बार आईपीएल को इस बार एक नया चैंपियन मिलने वाला है. श्रेयस अय्यर के 41 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में रविवार को मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से…
Chakardharpur. नशे में पति ने पत्नी की हत्या कर दी. पूरी रात पति अपनी मृत पत्नी के शव के पास बैठा रहा. सुबह होने पर वह अपने परिजनों को पत्नी की मौत होने की सूचना दी. घटना शनिवार रात करीब आठ बजे लोको कॉलोनी में घटी. जानकारी के अनुसार लोको कॉलोनी के झोपड़पट्टी निवासी शंकर सोय ने नशे की हालत में अपनी पत्नी सुकुरमनी सोय की हत्या कर दी. पूछताछ में आरोपी शंकर सोय ने जुर्म कबूलते हुए बताया कि वह शनिवार की रात नशे की हालत में घर लौटा था. घर में पत्नी सुकुमोनी सोयी थी. वह भी नशे…
