Kolkata. गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए उन पर मुस्लिम वोट बैंक को खुश करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर और वक्फ संशोधन अधिनियम का विरोध करने का आरोप लगाया. शाह ने यह भी आरोप लगाया कि मुर्शिदाबाद में हाल में हुए दंगे ‘राज्य प्रायोजित’ थे. शाह ने यहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया और कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में बनर्जी का कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा. उन्होंने कहा, मुस्लिम…
Author: News Desk
Hydrabad. ओपल सुचाता चुआंगश्री ने रविवार को कहा कि वह मिस वर्ल्ड के रूप में अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान दुनिया भर में घूमना पसंद करेंगी और अपने ‘ब्यूटी विद अ परपज’ अभियान के साथ-साथ अन्य दिलचस्प कार्य करना चाहेंगी. मिस वर्ल्ड चुआंगश्री ने यह भी कहा कि मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के लिए तेलंगाना में उनका प्रवास उनके जीवन के सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक रहा. थाईलैंड की चुआंगश्री ने कहा कि अगले वर्ष मैं अपना समय दुनिया भर में घूमकर बिताना पसंद करूंगी और उन लोगों की मदद करना चाहूंगी, जिन्हें मेरे अभियान और कार्य दोनों…
Garhwa.गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव में बीती रात कार व बाइक की हुई टक्कर में दो सगे भाइयों की मौत हो गयी और तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा मेराल-डंडई मुख्य मार्ग पर हुआ, जब तीनों भाई अपनी बहन के घर से हल्दी की रस्म अदा कर वापस लौट रहे थे. मृतकों में पंकज विश्वकर्मा (22) और विवेक विश्वकर्मा (27) शामिल हैं, जबकि अंबिका विश्वकर्मा (35) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वे तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे, जब उनकी टक्कर कार से हो गयी. यह कार डंडई निवासी उदय…
Ranchi. भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे समेत कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रही कोच प्रतिमा बरवा का यहां रविवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. प्रतिमा सिर्फ सलीमा ही नहीं बल्कि ब्यूटी डुंगडुंग और संगीता कुमारी जैसी झारखंड की कई खिलाड़ियों की मार्गदर्शक रहीं. उन्हें लकवा मारने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह वेंटिलेटर पर थीं जब उन्होंने दम तोड़ा . झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा ,‘हॉकी कोच प्रतिमा बर्वा जी के असामयिक निधन से काफी दुखी हूं .…
आदित्यपुर: सरायकेला -खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत मांझी टोला में रविवार देर शाम अपराधियों ने दीपांकर भुईयां को गोली मार दी. हालांकि गोली दीपांकर के पैर में लगी है, जिसे आनन-फानन में टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि अपराधकर्मी सुभाष प्रमाणिक के बेटे ने दीपांकर को गोली मारी है. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
Ranchi. पड़हा समाज के लोगों ने बेड़ो थाना परिसर में जमकर तोड़फोड़ की. समाज के लोगों ने थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की. इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में रखे सामान और वाहनों को भी तोड़ डाला. डीएसपी अशोक कुमार राम ने बताया कि पड़हा समाज के लोगों ने पुलिस पर जेसीबी चालक के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में हमला बोल दिया. डीएसपी ने बताया कि महादानी मैदान बेड़ो में पड़हा महासम्मेलन का आयोजन किया गया था. इस दौरान बिना प्रशासनिक अनुमति के मैदान में जेसीबी चला दी गयी.…
Chakardharpur. ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन के संघर्ष के बाद अब ट्रैक मेंटेनरों को फिर से साइकिल मेंटेनेंस भत्ता देने का फैसला हुआ है. चक्रधरपुर में यूनियन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चांद मोहम्मद ने बताया कि ट्रैक मेंटेनरों को 180 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता मिलेगा. यह भत्ता सातवें वेतन आयोग के तहत स्वीकृत किया गया है और इसे वर्ष 2017 से लागू माना जाएगा. इससे सभी ट्रैक मेंटेनरों को एरियर का भी भुगतान किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि पहले ट्रैक मेंटेनरों को 75 रुपये प्रतिमाह साइकिल भत्ता दिया जाता था, जिसे कुछ वर्षों पहले बंद कर दिया गया था.…
New Delhi. इंडिगो ने रविवार को एयरबस को 30 और चौड़े आकार के ए350 विमानों के लिए निश्चित ऑर्डर देने की घोषणा की, जिससे ऐसे विमानों की कुल संख्या 60 हो गई. एयरलाइन ने पिछले साल अप्रैल में 30 ए350 विमानों के लिए निश्चित ऑर्डर दिया था. उसके पास ऐसे 70 और विमानों का ऑर्डर देने का विकल्प भी था. राष्ट्रीय राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि 70 विमानों के विकल्प में अब एयरलाइन 30 विमानों का निश्चित ऑर्डर दे रही है. एयरलाइन ने 900 से अधिक विमानों का ऑर्डर दिया…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) में सबसे अधिक लाभ कमाने वाली कंपनी बन गई है. एलआईसी का शुद्ध लाभ चौथी तिमाही में 38 प्रतिशत वृद्धि के साथ रिकॉर्ड 19,013 करोड़ रुपये रहा है.वित्त वर्ष 2023-24 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 13,763 करोड़ रुपये रहा था.बीमा क्षेत्र की इस दिग्गज कंपनी के बाद देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का स्थान है, जिसने चौथी तिमाही में 18,643 करोड़ रुपये का लाभ कमाया. हालांकि, वार्षिक लाभ के मामले…
Saraikela.गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलायडीह में रविवार सुबह एक युवक ने अपने घर की छत पर फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली. मृतक की पहचान भरत सिंह के रूप में हुई है. घटना की जानकारी सबसे पहले परिवार के सदस्यों को हुई, जिन्होंने तुरंत गम्हरिया थाने को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि भरत सिंह ने रविवार सुबह यह कदम उठाया. खुदकुशी के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच…
