Hyderabad. थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री को शनिवार को यहां आयोजित ग्रैंड फिनाले के बाद 72वीं मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया. इथियोपिया की हासेट डेरेजे एडमसु को उपविजेता घोषित किया गया. भारत की प्रतिभागी नंदिनी गुप्ता शीर्ष 8 में पहुंचने से पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गईं. आयोजकों के अनुसार, तेलंगाना में एक महीने तक उद्देश्यपूर्ण गतिविधियों, सांस्कृतिक मिलन और उद्देश्य-संचालित गतिविधियों के जीवंत कार्यक्रमों के बाद, दुनिया भर से पहुंची 108 प्रतिभागियों ने विश्व सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस वर्ल्ड का ताज जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा की. विजेता ओपल, अंतरराष्ट्रीय संबंधों की छात्रा हैं. उन्हें मनोविज्ञान और मानव…
Author: News Desk
Kolakata. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में शनिवार को अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी बिमल मंडल नामक व्यक्ति को अपनी भाभी नीता मंडल की हत्या के संदेह में जिले के बसंती क्षेत्र के भरतगढ़ से गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जब उन्होंने देखा कि बिमल अपनी भाभी का कटा हुआ सिर लेकर इलाके में घूम रहा है. पुलिस अधिकारी…
Singapore. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में विमान के नुकसान के बाद, भारत ने अपनी रणनीति में सुधार किया और पाकिस्तानी क्षेत्र में काफी अंदर तक हमला किया. उन्होंने छह भारतीय लड़ाकू विमानों को मार गिराने के इस्लामाबाद के दावे को भी ‘सरासर गलत’ बताया. ‘ब्लूमबर्ग टीवी’ को दिये एक साक्षात्कार में चौहान ने कहा कि प्रारंभिक नुकसान के कारणों का पता लगाने के बाद भारत ने अपने सभी लड़ाकू विमान उड़ाए और पाकिस्तान में सटीक हमले किए. हालांकि, सीडीएस ने नुकसान का ब्योरा देने से इनकार…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को विशेष अभियान के तहत विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि इसके साथ ही ऐसे 109 लोगों का भी सत्यापन किया गया है जिन लोगों के खिलाफ वारंट जारी थे या फिर आरोप पत्र दायर किये गये थे. पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि करीब 167 पुलिसकर्मियों के 24 दलों ने छापेमारी की. एसपी ने बताया कि यह अभियान जिले में अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए शुरू किया गया.
New Delhi. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 3,000 से अधिक हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. आंकड़ों के अनुसार केरल में सबसे अधिक 1,336 लोग संक्रमित हैं. मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कुल चार रोगियों की मौत हुई है. दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति ने जान गंवाई है. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भारत में कोविड-19 की स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है. सूत्रों ने कहा कि संक्रमण की गंभीरता कम है,…
Ranchi. रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा स्थित ओवरब्रिज के पास से 30 मई को दोपहर तीन बजे एक आदिवासी किशोरी को अगवा कर दो ऑटो सवार लोगों ने दुष्कर्म किया. ऑटो सवार दोनों आरोपी ने किशोरी के साथ रात भर बेड़ो-इटकी के जंगलों में दुष्कर्म किया और शनिवार को उसे मुरगु में एक झोपड़ीनुमा मंत्री नामक होटल में उतार कर भाग गये. इससे पूर्व अपराधियों ने शनिवार की सुबह चार बजे होटल मालिक राजू वर्मा से दो चिप्स खरीदी और यूपीआइ के जरिये 20 रुपये का ऑनलाइन पेमेंट भी किया. सूचना मिलने पर पहुंची रातू पुलिस पीड़िता को…
New Delhi.तेल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की है.यह नई दर एक जून यानी रविवार से लागू हो जाएगी .वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से उन व्यवसायों को राहत मिलेगी जो अपने संचालन के लिए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पर बहुत अधिक निर्भर हैं. इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1723.50 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई…
New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शनिवार को पाकिस्तान से जुड़े जासूसी मामले में आठ राज्यों में 15 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की. अधिकारियों ने बताया कि हाल ही में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उप निरीक्षक मोती राम जाट की गिरफ्तारी के बाद यह छापेमारी की गई है. जाट को सीआरपीएफ से बर्खास्त कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दिल्ली, महाराष्ट्र (मुंबई), हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम और पश्चिम बंगाल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों (पीआईओ) से जुड़े संदिग्धों के ठिकानों…
Singapur. अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों से शनिवार को कहा कि उनका देश चीन की ओर से बढ़ते सैन्य और आर्थिक दबाव का सामना करने के लिए उन्हें अकेला नहीं छोड़ेगा लेकिन इन देशों को भी अपना रक्षा खर्च बढ़ाना चाहिए. हेगसेथ ने कहा कि अमेरिका देश के बाहर अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा ताकि वह चीन की ओर से तेजी से बढ़ रहे खतरों, विशेष रूप से ताइवान के प्रति उसके आक्रामक रुख का मुकाबला कर सके. चीन ने यह परीक्षण करने के लिए कई (सैन्य) अभ्यास किए हैं कि स्वशासित…
Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में आयोजित एक समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले तीन कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सराहना की और उनके दीर्घायु, सुखद, स्वस्थ एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएं दी. सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में श्रीमती सुषमा देवी, अनुसेवी सुचाँद दास गोस्वामी, चालक लक्ष्मण राम मांझी शामिल हैं. समारोह में उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एडीसी भगीरथ प्रसाद समेत अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न, शॉल और फूलों से सम्मानित किया…
