Author: News Desk

Jamshedpur. देश भर के क्रिकेट प्रेमियों में जोश और उत्साह भरने वाला आईपीएल-2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. इसी जोश को और बढ़ाने के लिए देश के कई हिस्सों में आईपीएल फैन पार्क बनाए जा रहे हैं. इस बीच जमशेदपुर में भी आगामी 1 जून और 3 जून आइपीएल फैन पार्क का आयोजन किया जा रहा है. इस फैन पार्क का आयोजन शहर के एग्रिको मैदान में होगा. यहां बड़े पर्दे पर मैच का लाइव प्रसारण किया जाएगा, जिससे स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह और बढ़ेगा. इस आयोजन की जानकारी अधिकारियों ने एक वार्ता के दौरान दी.

Read More

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला में जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह को एक मामले में जेल भेजे जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर उपायुक्त से मुलाकात की. जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त कार्यालय पहुंचा और पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दी. प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि स्थानीय थाना प्रभारी ने बिल्डर से मिलीभगत कर जान बूझकर कर्ण सिंह के खिलाफ गलत एफआईआर दर्ज करवाई और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया. उन्होंने इस मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच कराने और संबंधित थाना प्रभारी पर कार्रवाई करने की मांग…

Read More

Madhubani.बिहार के मधुबनी जिले की एक अदालत ने आठ वर्षीय दलित लड़की के साथ दुष्कर्म व उसकी हत्या के मामले में शनिवार को दो व्यक्तियों को दोषी करार देते हुए मौत की सजा सुनाई. एससी/एसटी मामलों के विशेष न्यायाधीश और अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजलुल बारी ने दोनों दोषियों – सुशील कुमार राय और ओम प्रकाश झा, प्रत्येक पर 1.2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया. यह मामला 22 जून 2023 को जयनगर थाना क्षेत्र की घटना से संबंधित है. अदालत द्वारा फैसला सुनाये जाने के बाद, पत्रकारों से बात करते हुए विशेष लोक अभियोजक सपन कुमार…

Read More

Jamshedpur. जैक बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में जमशेदपुर के पटमदा प्रखंड के गोपालपुर गांव की आतोषी मिश्रा ने साइंस संकाय में 94.8% अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है. आतोषी के पिता इंद्रजीत मिश्रा किसान हैं और माता कल्पना मिश्रा गृहिणी हैं. 10वीं कक्षा में भी उन्होंने 94.8% अंक हासिल किए थे. प्लस टू आदिवासी स्कूल, बांगुड़दा की छात्रा आतुषी ने विषयवार शानदार प्रदर्शन किया. आतोषी रोजाना स्कूल और ट्यूशन के बाद 4-5 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं. उनका मानना है कि लगन और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता…

Read More

Jamshedpur. झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने शनिवार को इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया. इसमें 12वीं की कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा के संत जेवियर गर्ल्स इंटर कॉलेज की रेशमी कुमारी ने झारखंड में टॉप किया है. रेशमी कुमारी को 95.2% अंक मिले हैं. उसके पिता राजेश प्रसाद कपड़े की दुकान चलाते हैं. कपड़े की दुकान से ही परिवार चलता है. रेशमी का कहना है कि वह बीबीए करना चाहती हैं. वहीं, धनबाद गोविंदपुर की रहने वाली अंकिता दत्ता 12वीं की परीक्षा में साइंस में झारखंड टॉपर बनी है. उसे 477 नंबर मिले हैं. उसने झारखंड में टॉप करके न…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में एक और दो जून को गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है. विभाग के अनुसार जिन 11 जिलों में बारिश की संभावना है उनमें राज्य के उत्तर- पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज और दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां शामिल है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां के चांडिल में 48.2 मिमी रिकॉर्ड की गई. इधर, पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में…

Read More

Hazaribag. हजारीबाग के लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में बंद एक नक्सली विचाराधीन कैदी ने खुदकुशी कर ली है. वार्ड डी में उसका शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान दुमका के काठीकुण्ड थाना क्षेत्र निवासी 30 वर्षीय छोटा श्यामलाल देहरी उर्फ संतु देहरी उर्फ सोमालाल देहरी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, बंदी को 9 फरवरी 2021 को दुमका केंद्रीय कारा से हजारीबाग जेल में स्थानांतरित किया गया था. वह नक्सली गतिविधियों से जुड़े आठ मामलों में विचाराधीन था. जेल प्रशासन ने बताया कि सुबह गिनती के दौरान बंदी अपने स्थान पर नहीं मिला.…

Read More

Devghar.महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी शनिवार को एक बार फिर देवघर स्थित बाबा धाम पहुंचे. यहां प्रशासनिक भवन में 11 पंडितों ने उन्हें विधि-विधान गौरी गणेश की पूजा करवाई. इसके बाद महामंडलेश्वर को उनके पुश्तैनी पुरोहित चमरू पालीवार के वंशज ने संकल्प कराया. इससे पूर्व शुक्रवार को कैलाशानंद गिरी पुरोहित सभा के महा मंत्री निर्मल झा मंटू के साथ जंगल में बेलपत्र तोड़ने गए थे. उन्होंने अपने हाथ से तोड़े गये बेलपत्र को बाबा पर अर्पित किये. इस दौरान महामंडलेश्वर ने बेलपत्र पर चंदन से राम नाम भी लिखा. महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी निरंजनी अखाड़ा के पीठाधीश्वर हैं. संतों में शंकराचार्य…

Read More

New Delhi.दिल्ली हाईकोर्ट ने राजद चीफ और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू यादव को बड़ा झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने जमीन के बदले नौकरी मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की थी. यह मामला सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए कथित भ्रष्टाचार के एक गंभीर प्रकरण से जुड़ा है. इसकी जांच एजेंसी ने वर्षों पहले शुरू की थी. सीबीआई की ओर से पेश वकील डी. पी. सिंह ने इस तर्क का विरोध किया और कहा कि एजेंसी ने भ्रष्टाचार रोधी कानून की धारा- 19 के तहत सभी आवश्यक…

Read More

Ranchi.झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी शराब घोटाले को लेकर लगातार राज्य सरकार पर प्रहार कर रहे हैं. इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एक बड़ी मांग की है. बाबूलाल ने कहा है कि सीएम अगर वास्तव में शराब घोटाले की सच्चाई उजागर करने चाहते हैं, तो इसकी जांच सीबीआई से करवाये. इसे लेकर भाजपा नेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है.

Read More