Author: News Desk

Bokaro.बोकारो में गुरुवार की देर रात को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पति के सामने ही चार युवकों ने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. दंपती मूलरूप से धनबाद के मधुबन का रहनेवाले हैं. सेक्टर 12 पुलिस की तत्परता के बाद सभी आरोपी लगातार छापेमारी के बाद देर रात को गिरफ्त में आ गये. गिरफ्तार युवकों में दिलीप कुमार, अजय कुमार, जय कुमार व एक अन्य है. दुष्कर्म की घटना के सभी आरोपी बोकारो में टोटो चलाते है. तीन आरोपी सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के आसपास झोपड़ी में रहते है. जबकि एक आरोपी बीएसएल…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों का लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) समझौता में करीब 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. पिछली बार 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. शुक्रवार को समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. कर्मचारियों का एलटीसी समझौता एक जनवरी 2024 से लंबित था. नया समझौता 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा. नये समझौते में सभी कर्मचारियों का एलटीसी एक समान कर दिया गया है. अब सभी कर्मचारियों को 46,800 रुपये एलटीसी मिलेगा. एलटीसी में न्यूनतम 8,200 रुपये और अधिकतम 10, 200 रुपये की वृद्धि की गयी है. समझौते को सभी ने सराहा समझौता…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ओड़िशा के कटक जिले स्थित अपने फेरो एलॉय संयंत्र, अथागढ़ में वेस्ट हीट रिकवरी (डब्ल्यूएचआर) परियोजना की शुरुआत करने जा रही है. शुक्रवार को परियोजना के कार्यान्वयन के लिए कॉमफिट एनरसैव प्राइवेट लिमिटेड और ऊर्जा संरक्षण समाधान क्षेत्र की प्रमुख कंपनी यंत्र हार्वेस्ट के साथ एक सहमतिपत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए. टाटा स्टील के फेरो एलॉयज एंड मिनरल्स डिवीजन (एफएएमडी) के तहत संचालित अथागढ़ संयंत्र को इस रणनीतिक सहयोग से महत्वपूर्ण लाभ होने की संभावना है. एमओयू के अनुसार, कॉमफिट एनरसैव और यंत्र हार्वेस्ट संयंत्र में संयुक्त रूप से वेस्ट हीट रिकवरी प्रणाली का डिजाइन और कार्यान्वयन…

Read More

Jamshedpur. मानगो नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया. शुक्रवार को एनएच-33 स्थित दुकानों में छापेमारी की गई. यह अभियान उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने चलाया. छापेमारी के दौरान कुल 3 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक और दो बोरा प्लास्टिक का गिलास जब्त किया गया. साथ ही नियमों के उल्लंघन के लिए मौके पर मौजूद दुकानदारों से 3000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया. वहीं जिन दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया, उन्हें भी नोटिस दिया गया और चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में प्लास्टिक पाया…

Read More

Kanpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए शुक्रवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और अब हर आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने का इरादा कर चुका भारत परमाणु बम की ‘गीदड़ भभकी’ से डरने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री ने कानपुर में 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के बाद अपने संबोधन में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, ”मैं फिर कहना चाहता हूं कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जो दुश्मन गिड़गिड़ा रहा था, वह किसी धोखे में ना रहे…. ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म…

Read More

Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में दो चलती ट्रेनों पर कथित रूप से पथराव करने के आरोप में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और दो किशोरों को पकड़ा है. आरोपियों में ओडिशा के बस्ता थाना अंतर्गत हल्दीपाड़ा निवासी सत्यनारायण साहू (26) और पश्चिम बंगाल के दो नाबालिग शामिल हैं. अधिकारियों के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस और धौली एक्सप्रेस जब हावड़ा-पुरी मार्ग पर चल रही थीं तो इन लोगों ने ट्रेनों पर पथराव किया. साहू पर रेलवे अधिनियम 1989 की धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया गया. आरपीएफ ने बताया कि…

Read More

Gamahria.आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मैनेजमेंट की ओर से मजदूरों का शोषण करने के मामले को लेकर सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी मजदूरों से मिलने पहुंचीं. दरअसल, आरडी रबर रिक्लेम कंपनी में मजदूरों को बकाया वेतन नहीं मिला है. साथ ही पीएफ, ईएसआई, फाइनल सेटलमेंट भी नहीं दिया जा रहा है. इन शिकायतों को लेकर सांसद जोबा मांझी मजदूरों से मिलीं. उन्हें आश्वासन दिया कि हर हाल में उन्हें उनका हक और अधिकार दिला के रहूंगी. सांसद ने कहा कि न सिर्फ आरडी रबर कंपनी बल्कि आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र के सभी मजदूरों को उनका हक और अधिकार मिलकर रहेगा. सांसद…

Read More

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक आईईडी में हुए विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी घायल हो गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा जराइकेला पुलिस थाने के अंतर्गत तिरिपोसी गांव के निकट जंगल में लगाये गये ‘संवर्धित विस्फोटक उपकरण’ (आईईडी) में सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान विस्फोट हो गया. नक्सलियों ने यह आईईडी सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिये लगाया था. यह विस्फोट माओवादियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), कोबरा, झारखंड जगुआर और जिला सशस्त्र पुलिस के जवानों की एक संयुक्त टीम के…

Read More

Jamshedpur. आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल को धमकी देने के मामले को लेकर राष्ट्रीय सूढ़ी समाज ने शुक्रवार को रोष जताया और पुलिस- प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में सूढ़ी समाज का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वी सिंंहभूम के एसएसपी पियूष पांडेय से मिलकर मांग पत्र सौंपा और समाज के अध्यक्ष सह आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय महासचिव कृतिवास मंडल को धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. समाज की ओर से बताया गया कि इस संबंध में 20 मई को भी एसएसपी को मांग पत्र सौंपा गया था, लेकिन अब तक पुलिस-प्रशासन…

Read More

Balasore. सिकंदराबाद-हावड़ा (12704) फलकनुमा एक्सप्रेस के आखिरी डिब्बे में शुक्रवार को आग लग गई, जिसे तुरंत बुझा दिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया. रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ओडिशा के बालासोर जिले के कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन के गेटमैन ने वहां खड़ी ट्रेन के आखिरी डिब्बे से धुआं निकलता देखा और तुरंत स्टेशन मास्टर को सूचित किया. आग बुझाने के लिए ट्रेन को कांटापाड़ा रेलवे स्टेशन पर लगभग 45 मिनट तक रोका गया. अधिकारी ने बताया कि ट्रेन की ब्रेक प्रणाली में कुछ खराबी आ जाने के कारण मामूली आग लगी थी. आग बुझाने के बाद…

Read More