Author: News Desk

New Delhi.कांग्रेस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का दावा फिर किए जाने पर शनिवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि डोनाल्ड भाई’’ ने 21 दिन में 11 बार यह बात की है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस पर कब जवाब देंगे. ट्रंप ने शुक्रवार को फिर कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराया क्योंकि यह संघर्ष परमाणु तबाही का रूप ले सकता था. बाद में शुक्रवार को ही उन्होंने दो बार और यही दावा किया. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘21 दिनों में यह…

Read More

Ahamadabad.अपने पहले खिताब की कवायद में लगी पंजाब किंग्स की टीम को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे क्वालीफायर में रविवार को यहां पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स को पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे निश्चित तौर पर उसका आत्मविश्वास डिग गया होगा. पंजाब किंग्स को अगर पहली बार चैंपियन बनना है तो उसे इस मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच सेमीफाइनल जैसा है. मुंबई इंडियंस…

Read More

Washington. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पेन्सिल्वेनिया के इस्पात कर्मियों से कहा कि वह उनके उद्योग की रक्षा के लिए इस्पात आयात पर शुल्क को दोगुना करके 50 प्रतिशत कर रहे हैं. यह एक नाटकीय वृद्धि है, जो आवास, वाहन और अन्य सामान बनाने के लिए उपयोग की जाने वाली धातु की कीमतों को और बढ़ा सकती है. बाद में सोशल मीडिया मंच ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि एल्युमीनियम शुल्क को भी दोगुना करके 50 प्रतिशत किया जाएगा, और दोनों शुल्क बढ़ोतरी बुधवार से लागू होंगी. ट्रंप ने उपनगरीय पिट्सबर्ग में यूएस स्टील के…

Read More

New Delhi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने झारखंड में तीन नक्सलियों के खिलाफ प्रतिबंधित संगठन में लोगों की जबरन भर्ती और वसूली में कथित रूप से शामिल होने के लिए आरोपपत्र दाखिल किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि झारखंड के रांची में एक विशेष अदालत के समक्ष शुक्रवार को दाखिल पूरक आरोपपत्र में एनआईए ने कृष्णा हांसदा उर्फ ​​सौरव दा उर्फ ​​अविनाश दा, अभिजीत कोरा उर्फ ​​मतला कोरा उर्फ ​​सुनील कोरा और रामदयाल महतो उर्फ ​​नीलेश दा उर्फ ​​बच्चन दा पर 2023 के भाकपा (माओवादी) साजिश मामले में शामिल होने का आरोप लगाया है.…

Read More

Ranchi. झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) द्वारा शनिवार को घोषित विज्ञान और वाणिज्य संकाय की 12वीं की परीक्षा के परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया. जेएसी ने राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में नतीजों की घोषणा की. जेएसी के सचिव जयंत मिश्रा ने बताया कि विज्ञान में 79.26 फीसदी और वाणिज्य में 91.92 फीसदी छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं. उन्होंने बताया कि विज्ञान में 80.53 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 78.47 फीसदी रहा. अधिकारियों ने बताया कि वाणिज्य संकाय में 95.05 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जबकि 89.61 प्रतिशत लड़के सफल हुए।…

Read More

NMMS मोबाइल एप को लेकर बीपीओ को दिया गया प्रशिक्षण जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में मनरेगा अंतर्गत नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम (NMMS) मोबाइल एप के उपयोग से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया . यह प्रशिक्षण जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारियों (BPO) के लिए आयोजित किया गया . प्रशिक्षण में बताया गया कि NMMS मोबाइल एप मनरेगा योजना में कार्यरत मजदूरों की उपस्थिति को रियल टाइम में दर्ज करने का प्रभावी माध्यम है . अब मजदूरों की उपस्थिति दो पाली में ली जाएगी और पंचायत स्तर पर…

Read More

उपायुक्त के निर्देशानुसार नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों और वार्डों का निरीक्षण जमशेदपुर. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में प्रत्येक शनिवार को सरकारी योजनाओं की प्रगति एवं नागरिकों को मिल रही सेवाओं की वास्तविक स्थिति की जांच हेतु सभी प्रखंडों और नगर निकायों में नियुक्त नोडल पदाधिकारियों द्वारा सघन निरीक्षण किया जा रहा है. इसी क्रम में आज नोडल पदाधिकारियों ने पंचायतों और नगर क्षेत्रों का दौरा कर विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की . निरीक्षण के दौरान नोडल पदाधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य उपकेन्द्र, जन वितरण प्रणाली दुकान, मनरेगा कार्यस्थलों एवं पंचायत भवनों का जायज़ा…

Read More

Mullampur. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में 20 रन से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने वाली गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पावरप्ले में तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता. मुंबई ने रोहित शर्मा (50 गेंद में 81) और जॉनी बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाये. जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साइ सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना…

Read More

Gumla. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शुक्रवार को गुमला पहुंचे. सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता कर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार पेसा कानून लागू करने से डर रही है. हेमंत सरकार को डर है कि कहीं उनकी सरकार ना गिर जाए, जबकि भाजपा शुरू से ही पेसा कानून लागू करने के पक्ष में रही है. उन्होंने कहा है कि घुसपैठियों और धर्मांतरण के कारण आज आदिवासी समाज खतरे में है. रघुवर दास ने कहा है कि घुसपैठियों के कारण झारखंड की संस्कृति पर हमला हो रहा है. पूर्वजों की परंपरा, संस्कृति, वेशभूषा,…

Read More

New Delhi. वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च, 2025 को या उससे पहले न्यूनतम 10 की सेवा पूरी करके सेवानिवृत्त हुए केंद्र सरकार के एनपीएस खाताधारक या उनके जीवनसाथी एकीकृत पेंशन योजना (यूपीएस) के तहत अतिरिक्त लाभ का दावा कर सकते हैं. यह पहले से दावा किए गए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) लाभों के अतिरिक्त है. योजना के अनुसार, यूपीएस का विकल्प चुनने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारी को प्रत्येक पूर्ण की गई छह महीने की सेवा के लिए अंतिम मूल वेतन और उस पर महंगाई भत्ते के दसवें हिस्से का एकमुश्त भुगतान मिलेगा. साथ ही एनपीएस के तहत…

Read More