Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»IPL Eliminator: मुंबई इंडियंस के खिलाफ20 रन से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गयी गुजरात टाइटंस, छलका शुभमन गिल का दर्द, बोले- 3 कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं
    Breaking News

    IPL Eliminator: मुंबई इंडियंस के खिलाफ20 रन से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गयी गुजरात टाइटंस, छलका शुभमन गिल का दर्द, बोले- 3 कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mullampur. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल एलिमिनेटर में 20 रन से हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर होने वाली गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि पावरप्ले में तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता. मुंबई ने रोहित शर्मा (50 गेंद में 81) और जॉनी बेयरस्टो (22 गेंद में 47) की पारियों के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 228 रन बनाये. जवाब में आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले साइ सुदर्शन के 49 गेंद में 80 रन के बावजूद गुजरात की टीम छह विकेट पर 208 रन ही बना सकी और टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारत के नये टेस्ट कप्तान गिल ने कहा ,आखिरी तीन चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन यह अच्छा मैच था. तीन कैच टपकाने के बाद जीतना आसान नहीं होता, खासकर पावरप्ले में.

    गुजरात की फील्डिंग बहुत ही लचर रही और उसने तीन अहम कैच टपकाये जिनमें से दो रोहित के और एक सूर्यकुमार यादव (20 गेंद में 33 रन) के थे. रोहित को पावरप्ले में दो जीवनदान मिले जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया. पहले गेराल्ड कोएत्जी ने डीप में उनका कैच छोड़ा और फिर गुजरात के लिये पदार्पण करने वाले कुसल मेंडिस ने मोहम्मद सिराज की गेंद पर विकेट के पीछे कैच टपकाया.
    गिल ने कहा ,गेंदबाजों के लिये नियंत्रण करना आसान नहीं होता । हमारा संदेश साफ था कि अपने हिसाब से खेलो. साइ सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर से यही कहा गया था. उन्होंने कहा, आखिरी दो तीन मैच हमारे पक्ष में नहीं गए लेकिन टीम को खासकर साइ को शानदार प्रदर्शन का श्रेय जाता है. उसने बहुत ही बढिया खेला. इस पिच पर 210 का स्कोर अच्छा होता.

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    वहीं ‘प्लेयर आफ द मैच’ रहे रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपनी पारी में मिले जीवनदानों का पूरा फायदा उठाना चाहते थे.उन्होंने कहा ,मैने सिर्फ चार अर्धशतक बनाये. मैं और बनाना चाहता था । मुझे एलिमिनेटर खेलने का महत्व पता है. यह जीत टीम प्रयासों से मिली है. पूर्व कप्तान ने कहा ,जब मैं खेलता हूं तो लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने की कोशिश करना ही होता है. आज किस्मत ने मेरा साथ दिया और मुझे पता था कि इसका पूरा फायदा उठाना है. मुझे खुशी है कि ऐसा कर सका और टीम को अच्छी स्थिति में ला पाया. हमें पता था कि ओस गिरने के बाद यह काफी चुनौतीपूर्ण हो जायेगा.

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IPL Eliminator: Gujarat Titans were eliminated from the tournament after losing to Mumbai Indians by 20 runs Shubman Gill expressed his pain and said – it is not easy to win after dropping 3 catches
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group