Author: News Desk

Ranchi. दक्षिण-पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को कुछ दिनों के लिए रद्द किया है. जबकि कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित किये गये हैं. सभी संबंधित ट्रेनों की सूची रेलवे ने जारी कर दी है. रेलवे द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, आसनसोल-आद्रा-आसनसोल मेमू (68046-68045) 2 से 8 जून तक रद्द रहेगी. झाड़ग्राम धनबाद मेमू (18019-18020) 2 और 4 जून को रद्द रहेगी. पटना जंक्शन से चरलापल्ली (03253) 16 और 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली-पटना जंक्शन (07255) 18 जून को रद्द रहेगी. चरलापल्ली पटना (07256) 20 जून को रद्द रहेगी. रेलवे ने टाटा आसनसोल बड़ाभूम मेमू पैसेंजर (68056-68060) 3, 4, 7 व…

Read More

Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में शुक्रवार को भी दिखा. जमशेदपुर, रांची, गुमला, लातेहार समेत कई जिलों में गरज के साथ बारिश हुई। पलामू में वज्रपात की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक शख्स जख्मी है. मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के विभिन्न इलाकों में 2 जून तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना बनी हुई है. साथ ही तेज रफ्तार में हवा के चलने और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण पश्चिम मानसून के झारखंड में पांच जून तक दस्तक…

Read More

Ranchi.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को अपनी धर्मपत्नी कल्पना सोरेन संग बाबा केदारनाथ की पूजा-अर्चना की. पूजा करने के दौरान सोरेन के दोनों बेटे भी उनके साथ थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समस्त झारखण्डवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. उल्लेखनीय है कि गुरुवार को मुख्यमंत्री अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ पूजा करने के लिए रांची से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे. इसके बाद सीएम बद्रीनाथ धाम पहुंचे हैं. यहां भी सीएम ने परिवार संग बाबा की आराधना की. सीएम तीर्थ यात्रा से 1 जून को वापस रांची लौटेंगे.

Read More

Latehar.लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य विष्णु उरांव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार उग्रवादी विष्णु उरांव गुमला जिले के खलबी टोला के भड़गांव का रहने वाला है. पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादी के पास से लेवी के लिए धमकी देने वाला मोबाइल भी बरामद किया है. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने पत्रकारों को इस संबंध में जानकारी दी.एसडीपीओ अरविंद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादी ठेकेदारों और व्यवसायों से लेवी मांगने समेत गोलीबारी की कई घटनाओं में शामिल रहा है.एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि विष्णु उरांव पीएलएफआई उग्रवादी के नाम…

Read More

Ranchi.इनवर्टर खराब हुआ, तो कस्टमर केयर को फोन लगाया। फिर 25 रुपए का भुगतान करा 1.44 लाख रुपए की ठगी कर ली. इस संबंध में रांची कोकर के रहने वाले आलोक रंजन झा ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उनके घर का इनवर्टर खराब हुआ था. ठीक कराने के लिए उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर लेकर फोन किया. फोन करने वाले ने कहा कि वह इनवर्टर कंपनी का कस्टमर केयर से बोल रहा है. इनवर्टर ठीक कराने के लिए उसने कहा कि पहले 25 रुपए का भुगतान करना होगा. भुगतान के लिए…

Read More

Bhuvneshwar.ओडिशा में चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के कई ठिकानों पर विजिलेंस विभाग की टीम ने छापेमारी की.. इस दौरान करोड़ों की नकदी भी बरामद की गई है.. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नकदी छिपाने के लिए खिड़की से नोटों की गड्डी फेंकते हुए देखा जा सकता है. सतर्कता विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को सरकारी अभियंता (चीफ इंजीनियर) के पास से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी और कीमती सामान बरामद किया. आशंका है कि ये अभियंता की आय से अधिक संपत्ति है. अधिकारियों ने बताया कि अभियंता के आवास और कार्यालय में तलाशी अभियान…

Read More

Patna. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपना दो दिन का बिहार दौरा पूरा करके दिल्ली लौट गए. दिल्ली जाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के जय प्रकाश नरायण इंटरनेशल एयरपोर्ट पर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और उनके परिवार से मुलाकात की. अपनी मुलाकात की जानकारी पीएम ने सोशल मीडिया पर एक्स के माध्यम से दी. इसके साथ ही पीएमओ इंडिया के यूट्यूब चैनल पर मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया गया है. आईपीएल 2025 में जब 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स की तरफ डेब्यू करने का मौका मिला तो उन्होंने अपनी बल्लेबाजी प्रतिभा से सभी को उसके बाद…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को निर्देश दिया कि 15 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट-पीजी) 2025 दो पालियों के बजाय एक ही पाली में आयोजित की जाए.न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित प्राधिकारियों को एक पाली में परीक्षा आयोजित कराने की व्यवस्था करने और पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पीठ में न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया भी शामिल थे. पीठ ने कहा कि दो पालियों में परीक्षा आयोजित करने से मनमानी होती है. न्यायालय ने कहा,“किसी भी दो प्रश्नपत्रों के कठिनाई या सरलता का स्तर एक समान नहीं…

Read More

Karakat. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. राज्य के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. जिसकी लागत करीब 5,520 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने एनएच 27 पर गोपालगंज शहर में ‘एलिवेटेड हाईवे’ के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार कार्य का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच 1,330 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली…

Read More

New Delhi.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान को यह साफ तौर पर समझ लेना चाहिए कि आजादी के बाद से वह भारत के खिलाफ आतंकवाद का जो ‘‘खतरनाक खेल’’ खेल रहा है, वह अब खत्म हो चुका है. गोवा के तट पर विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विक्रांत’ पर नौसेना के योद्धाओं के साथ बातचीत में सिंह ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद से निपटने के लिए उन तरीकों का इस्तेमाल करने में संकोच नहीं करेगा, जिनके बारे में पाकिस्तान सोच भी नहीं सकता. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ महज एक सैन्य कार्रवाई…

Read More