Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Pm Modi Visit Bihar: प्रधानमंत्री ने काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास
    Bihar

    Pm Modi Visit Bihar: प्रधानमंत्री ने काराकाट में 48,520 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

    News DeskBy News DeskMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    Karakat. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के काराकाट में 48,520 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया.
    राज्य के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 22 के पटना-गया-डोभी खंड के चार लेन के सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन किया. जिसकी लागत करीब 5,520 करोड़ रुपये होगी। उन्होंने एनएच 27 पर गोपालगंज शहर में ‘एलिवेटेड हाईवे’ के चार लेन के निर्माण और ग्रेड सुधार कार्य का भी उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने सोन नगर-मोहम्मद गंज के बीच 1,330 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली तीसरी रेल लाइन को भी राष्ट्र को समर्पित किया.
    इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अधिकारी उपस्थित थे.
    काराकाट रोहतास जिले का एक प्रखंड है.प्रधानमंत्री ने औरंगाबाद जिले में 29,930 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना के द्वितीय चरण (3 गुणा 800 मेगावाट) की आधारशिला भी रखी. इस परियोजना का उद्देश्य बिहार और पूर्वी भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
    इसके अलावा, क्षेत्र में सड़क अवसंरचना और संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-119ए के पटना-आरा-सासाराम खंड को चार लेन का बनाने, वाराणसी-रांची-कोलकाता राजमार्ग (एनएच-319बी) एवं रामनगर-कच्ची दरगाह खंड (एनएच-119डी) को छह लेन का बनाने तथा बक्सर और भरौली के बीच एक नए गंगा पुल के निर्माण सहित विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखी.
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    inaugurated and laid the foundation stone PM Modi Visit Bihar: projects worth Rs 48520 crore in Karakat
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जिला कांग्रेस को मजबूत बनाने पर मंथन, विधानसभा स्तर पर होंगी संगठनात्मक बैठकें

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एनआईटी जमशेदपुर की बड़ी पहल, शुरू होगा दो वर्षीय फुल-टाइम MBA प्रोग्राम, जानें एडमिशन की पूरी डिटेल

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर प्रधान डाकघर में वृहत रक्तदान शिविर संपन्न: डाककर्मियों ने पेश की मानवता की मिसाल, 60वीं बार रक्त देकर चंडी चरण साधु बने प्रेरणास्रोत

    June 14, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS:रक्तदाताओं को मिलेगा निःशुल्क एआई प्रशिक्षण, पिता-पुत्र की तीन जोड़ियों ने किया रक्तदान, महिलाओं की भी रही उल्लेखनीय भागीदारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur news :मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ कार्यक्रम से दिया सामाजिक समरसता का संदेश, पौधारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group