Author: News Desk

New Delhi. भारत के प्रधान न्यायाधीश बी. आर. गवई ने शुक्रवार को न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया, न्यायमूर्ति विजय बिश्नोई और न्यायमूर्ति ए. एस. चांदुरकर को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई. प्रधान न्यायाधीश ने उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित एक समारोह में न्यायाधीशों को शपथ दिलाई. इन न्यायाधीशों के शपथ ग्रहण के साथ ही शीर्ष अदालत में प्रधान न्यायाधीश सहित पूर्ण कार्यरत न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई है. उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के…

Read More

New Delhi. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर सामाजिक न्याय की आड़ में अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लोगों को धोखा देने का शुक्रवार को आरोप लगाते हुए कहा कि ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के ये घटक अब बिहार में ‘‘फिर से सत्ता हथियाने की कोशिश कर रहे हैं. बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं. प्रधानमंत्री ने रोहतास जिले के काराकाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार ने राज्य…

Read More

New Delhi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को कथित रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एजेंसी को सूचना मिली थी कि अधिकारी भुवनेश्वर के एक खनन व्यवसायी से कथित तौर पर 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने वाला है, जिसके बाद एजेंसी ने बृहस्पतिवार को एक जाल बिछाया. उन्होंने बताया कि 2013 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी रघुवंशी को कथित तौर पर अभियान के दौरान पकड़ा गया और बाद में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.

Read More

Bhagalpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को सुलतानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में महेशी गांव से गिरफ्तार किया गया. प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे थे. पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘भागलपुर से सुरक्षा एजेंसियों को ‘व्हाट्सऐप’ के जरिए एक कॉल किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री को उनकी…

Read More

खूंटी-चाईबासा मुख्य मांर्ग एनएच 75ई पर मुरहू थाना क्षेत्र कें पंजाबी कोठी के पास शुक्रवार को आम लदा एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना लगभग साढ़े तीन बजे की है. दुर्घटना में चालक बाबूलाल रजक और खलासी पिंटू दास गंभीर रूप से घायल हो गए. मुरहू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार कें बाद दोनों को खूंटी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. चालक बाबूलाल ने बताया कि वह पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर से आम लादकर रांची की हरमू मंडी जा रहे थे. उसी दौरान पंजाबी कोठी के पास गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई. दुर्घटना के बाद…

Read More

New Delhi.. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर में वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 580 कंपनियों की तैनाती का आदेश दिया है. इसके तहत करीब 42,000 जवान तैनात होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सीएपीएफ की 424 कंपनियों को केंद्र शासित प्रदेश में भेजा जा रहा है, जबकि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान जम्मू-कश्मीर में भेजी गयीं शेष 80 कंपनियों को स्थानांतरित करके अमरनाथ यात्रा के मार्ग, तीर्थयात्रियों और श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इन सुरक्षा बलों को ‘तुरंत’ रवाना होने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शिक्षिका मंजू सिंह को अपना महिला एवं बाल विकास मामले का प्रतिनिधि तथा श्री प्रकाश कोया को अनुसूचित जनजाति मामलों का प्रतिनिधि नियुक्त किया है. यहां जारी एक बयान में श्री राय ने कहा कि ये दोनों ही प्रतिनिधि केन्द्र सरकार और राज्य सरकार की अपने मामलों की योजनाओं को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लागू कराने के लिये ज़िला प्रशासन के अधीन कार्यरत संबंधित विभागों के साथ समन्वय रखेंगे और विधानसभा क्षेत्र की ज़रूरतों के मुताबिक़ नई योजनाओं का सृजन करने का प्रयास करेंगे.

Read More

Ranchi. डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित टीम ने छापामारी कर रांची-जमशेदपुर रोड के लदनापीड़ी स्थित अपना पंजाबी ढाबा से विभिन्न ब्रांड के 44.980 लीटर बीयर व अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस ने होटल मालिक सुखप्रीत सिंह पिता रणवीर सिंह अमेठिया नगर नामकुम निवासी को गिरफ्तार किया है. डीआइजी सह एसएसपी को मिलीं सूचना के आधार डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने बुधवार की देर रात 11.39 बजे छापामारी कर होटल के कैश काउंटर के नीचे सफेद बोरे में 83 पीस गॉड फादर बीयर व मैकडोनल्ड्स, सिग्नेचर सहित अन्य ब्रांड के 14 बोतल अंग्रेजी शराब…

Read More

Chaibasa/Rourkela, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में माओवादियों द्वारा भारी मात्रा में विस्फोटकों की लूट मामले की जांच शुरू कर दी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उप महानिरीक्षक (डीआईजी), पुलिस अधीक्षक (एसपी) और एडिशनल एसपी समेत एनआईए के वरिष्ठ अधिकारियों ने राउरकेला का दौरा किया. एनआईए ने मंगलवार को सुंदरगढ़ जिले के बांको में पत्थर खदान में ले जाए जा रहे जिलेटिन के करीब 200 पैकेटों की माओवादियों द्वारा लूट मामले की जांच शुरू कर दी है. पश्चिमी रेंज के डीआईजी बृजेश राय ने राउरकेला में संवाददाताओं को बताया कि…

Read More

Alipurdwar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य हिंसा, भ्रष्टाचार और अराजकता से ग्रस्त है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ‘निर्मम सरकार’ से छुटकारा पाने के लिए बदलाव चाहती है. मोदी ने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मुर्शिदाबाद और मालदा में सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं आम नागरिकों के प्रति तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासन की ‘क्रूरता और उदासीनता’ की याद दिलाती हैं. मुर्शिदाबाद और मालदा में हाल की सांप्रदायिक हिंसा के लिए ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार की आलोचना…

Read More