Author: News Desk

Jamshedpur : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने चाचा से टाइल्स का काम सीखने जा रहे तीन किशोरों को चांडिल में आरपीएफ ने पकड़ा है. इन तीनों किशोरों को दो व्यक्ति लेकर जा रहे थे. यह तीनों पुरुषोत्तम एक्सप्रेस के एस थ्री कोच में सफर कर रहे थे. बाल तस्करी के शक में आरपीएफ ने तीनों किशोरों को ट्रेन से उतार लिया और इनके साथ मौजूद दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई. बाद में पता चला कि यह तीनों किशोर अपने चाचा के साथ टाइल्स का काम करने जा रहे हैं. इसके बाद आरपीएफ ने तीनों किशोरों को सरायकेला चाइल्ड लाइन…

Read More

Jamshedpur : जनता दल (यूनाइटेड) ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठनात्मक विस्तार करते हुए तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा की है. जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इन नेताओं को पार्टी में सक्रियता और सामाजिक कार्यों में लंबे समय से किए गए योगदान के आधार पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. घोषित नामों में कदमा निवासी और पूर्व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह को जद (यू) का जिला सचिव मनोनीत किया गया है. वहीं, कदमा रामजन्मनगर के दिनेश कुमार सिंह को जद (यू) श्रमिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा, बारीडीह निवासी और पूर्व…

Read More

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर स्थित जुगसलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली हाई वोल्टेज अगरबत्तियों के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. यह छापेमारी जुगसलाई रामटेकरी रोड स्थित अग्रसेन भवन के पास संचालित बजाज अगरबत्ती कंपनी में की गई, जहां से भारी मात्रा में नकली अगरबत्तियां बरामद हुईं. जानकारी के मुताबिक, प्रसिद्ध मच्छर मारने वाली हाई वोल्टेज अगरबत्ती की नकल कर बाजार में बेचने की शिकायत मिलने पर असली उत्पादक कंपनी के मालिक विमल अग्रवाल ने जुगसलाई थाना में मामला दर्ज कराया था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.…

Read More

Ranchi.देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस दस्तक दे रहा है. देशभर से रोजाना नये मामले सामने आ रहे है. अब तक 1200 से अधिक कोरोना के पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. वहीं झारखंड में भी अब कोरोना पैर पसार रहा है. कुछ दिन पहले 24 मई को ही राज्य में पहले केस की पुष्टि हुई थी. अब कोरोना मरीज की संख्या 1 से बढ़कर 3 हो चुकी है. तीनों मरीजों की पुष्टि माइक्रोप्रैक्सिस लैब में हुई है.जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से रांची आने वाले 61 वर्षीय एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है. वह लोहरदगा के…

Read More

Srinagar. जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो ‘‘हाइब्रिड आतंकवादियों’’ को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि यह ‘‘बड़ी सफलता’’ है. ‘हाइब्रिड आतंकवादी’ वो होते हैं जो आतंकवादी के रूप में सूचीबद्ध नहीं होते हैं लेकिन वे इतने कट्टरपंथी हो चुके होते हैं कि आतंकवादी हमलों को अंजाम दे सकते हैं. ये लोग आम लोगों के बीच रहते हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है हमले को अंजाम देकर फिर से सामान्य जीवन बिताने लगते हैं. अभियान का ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा…

Read More

New Delhi.वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने बृहस्पतिवार को ऑपरेशन सिंदूर को राष्ट्रीय विजय बताते हुए कहा कि सभी भारतीय बलों ने मिलकर बेहद पेशेवर तरीके से इसे अंजाम दिया.उन्होंने यहां सीआईआई बिजनेस समिट में अपने संबोधन में यह भी कहा, हम सत्य के मार्ग पर चल रहे थे। मुझे लगता है कि ईश्वर भी इसमें हमारे साथ था. वायुसेना प्रमुख ने कहा, हमने जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, वह राष्ट्रीय विजय है। मैं हर भारतीय को धन्यवाद देता हूं.मुझे यकीन है कि हर भारतीय इस जीत की ओर देख रहा था. उन्होंने कहा,जैसा कई बार कहा जा चुका…

Read More

Alipurdwar. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और चेतावनी दी कि आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों को भारी कीमत चुकानी होगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पाकिस्तान को पहले ही ‘‘उसके घर में घुसकर तीन बार’’ मारा जा चुका है. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने सिंदूर के साथ क्षेत्र के गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध का जिक्र किया और दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान ‘सिंदूर खेला’ का उल्लेख किया. मोदी ने…

Read More

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट में बृहस्पतिवार को तीन न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई.उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एन वी अंजारिया, गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बंबई उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए एस चंदुरकर को शीर्ष अदालत के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी. कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उनकी नियुक्ति की घोषणा की. उन्होंने कहा, ‘भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए, राष्ट्रपति ने भारत के प्रधान न्यायाधीश के परामर्श के बाद कर्नाटक उच्च न्यायालय के…

Read More

Bhuvaneshvar. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में ‘ओडिशा कृत्रिम मेधा नीति’, 2025 को मंजूरी दी गई और सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 42 वर्ष कर दी गई. मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने बैठक के बाद संवाददाताओं को बताया कि कैबिनेट ने वाणिज्य और परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण और सामान्य प्रशासन विभागों के पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी.आहूजा ने कहा कि राज्य ने कृत्रिम मेधा (एआई) की परिवर्तनकारी संभावनाओं को अपनाने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है. नई नीति…

Read More

Dhanbad.झारखंड व पश्चिम बंगाल एटीएस ने महुदा थाना क्षेत्र की सिंगड़ा बस्ती में बुधवार को अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. फैक्ट्री के संचालक मुशीर अंसारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. एटीएस ने मौके से हथियार बनाने में जुटे चार कारीगरों को भी गिरफ्तार किया गया है. बुधवार की शाम करीब 4 बजे से शुरू हुई छापेमारी देर रात चक चली. इस छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार बनाने के सामान बरामद हुए हैं. कई अर्धनिर्मित हथियार और पार्ट्स भी मिले हैं. ऐसे हुआ फैक्ट्री का खुलासा बताया जाता है कि अवैध हथियार के धंधे…

Read More