Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»PM Threat Call : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी सुलतानगंज से गिरफ्तार
Breaking News

PM Threat Call : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी सुलतानगंज से गिरफ्तार

News DeskBy News DeskMay 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bhagalpur. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार के दो दिवसीय दौरे में उन्हें जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बिहार के भागलपुर जिले से 35 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

आधिकारिक बयान में बताया गया कि आरोपी को बृहस्पतिवार शाम को सुलतानगंज पुलिस थाना क्षेत्र में महेशी गांव से गिरफ्तार किया गया. प्रधानमंत्री बिहार के दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पटना पहुंचे थे. पुलिस के बयान में कहा गया है, ‘‘भागलपुर से सुरक्षा एजेंसियों को ‘व्हाट्सऐप’ के जरिए एक कॉल किया गया था, जिसमें प्रधानमंत्री को उनकी बिहार यात्रा के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई थी. बृहस्पतिवार को आए धमकी भरे इस कॉल के बारे में भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को सूचित किया गया और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई.

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह कॉल 71 वर्षीय मंटू चौधरी के मोबाइल फोन नंबर से की गई थी. भागलपुर पुलिस द्वारा जारी बयान में कहा गया, विस्तृत तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ करने के बाद टीम ने पाया कि आरोपी समीर रंजन ने ‘वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क’ (वीपीएन) का उपयोग करके चौधरी के मोबाइल नंबर से ‘व्हाट्सऐप कॉल’ किया था.

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

इसमें कहा गया है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने चौधरी को परेशानी में डालने के लिए कॉल किया था क्योंकि उनके बीच संपत्ति को लेकर विवाद है. बयान में कहा गया, आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार कर लिया है.
इसमें बताया गया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026
Recent Post

CBSE स्कूलों में औचक निरीक्षण की सिफारिश, केंद्रीय सूचना आयोग ने डमी दाखिलों पर जताई चिंता

October 16, 2026

Road Accident: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत, दो अन्य घायल

October 16, 2026

JIO 2030 के दशक की शुरुआत में 6जी सेवाएं शुरू करेगी, IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा

October 16, 2026

Election Commission ने बिहार, बंगाल समेत 17 राज्यों में SIR का दिया आदेश

October 16, 2026

Tata Group Controversy: टाटा ट्रस्ट के तहत संचालित दो ट्रस्ट ने हलफनामा दाखिल कर कामकाज पर सवाल उठाने के मेहली मिस्त्री के अधिकार को दी चुनौती

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group