Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel: टाटा स्टील के कर्मचारियों का हुआ LTC समझौता, करीब 27 प्रतिशत तक की गयी बढ़ोतरी, यूनियन ने सराहा
    Breaking News

    Tata Steel: टाटा स्टील के कर्मचारियों का हुआ LTC समझौता, करीब 27 प्रतिशत तक की गयी बढ़ोतरी, यूनियन ने सराहा

    News DeskBy News DeskMay 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटा स्टील के कर्मचारियों का लीव ट्रैवल कंसेशन (LTC) समझौता में करीब 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है. पिछली बार 21 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी. शुक्रवार को समझौता पर हस्ताक्षर हो गया. कर्मचारियों का एलटीसी समझौता एक जनवरी 2024 से लंबित था. नया समझौता 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2027 तक प्रभावी रहेगा. नये समझौते में सभी कर्मचारियों का एलटीसी एक समान कर दिया गया है. अब सभी कर्मचारियों को 46,800 रुपये एलटीसी मिलेगा. एलटीसी में न्यूनतम 8,200 रुपये और अधिकतम 10, 200 रुपये की वृद्धि की गयी है.

    समझौते को सभी ने सराहा

    समझौता टाटा स्टील मैनेजमेंट और यूनियन ने किया है. इस समझौता को टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्षों ने भी सराहा है. इस समझौता को इसलिए भी सराहा जा रहा है क्योंकि ट्रेन की टिकट की कीमत और यात्रा पर खर्च कुल मिलाकर करीब 20 फीसदी ही हुआ है. लेकिन कर्मचारियों का एलटीसी की बढ़ोतरी 27 फीसदी के करीब हुआ है. ऐसे में इसको काफी बेहतर माना जा रहा है.

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    यूनियन के अध्यक्ष बोले

    टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नू ने कहा कि हमने अपने साथियो के हित में फैसला लिया है. यह सबके लिए हितकर होगा. दूसरी ओर, टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय ने कहा कि ऐसा समझौता ऐसे विपरीत माहौल में काफी बेहतर है. मेरी नजर में यह सबसे बेस्ट समझौता है. टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि यह जो समझौता हुआ है वह प्रशंसनीय है.

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    appreciated by the union increase of about 27 percent Tata Steel: LTC agreement of Tata Steel employees
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : हिमांशु महाराज ने दिया ‘प्रेम ही ईश्वर है’ का संदेश, सत्यनारायण मंदिर में भागवत कथा शुरू

    September 1, 2026

    SARAIKELA NEWS : कपाली की डेमोग्राफी बदलकर वोट बैंक का गंदा खेल चल रहा है : चम्पाई सोरेन

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : जमशेदपुर पुलिस बेड़े में शामिल हुईं 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियां, शहर में मजबूत होगी पेट्रोलिंग व्यवस्था

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : NIT जमशेदपुर में हिंदी माह-2026 का शुभारंभ, हिंदी को तकनीक और AI से जोड़ने पर जोर

    September 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : आपदा के बाद भी चुनौती खत्म नहीं होती, संपत्ति और संसाधनों को बचाना जरूरी : संतोष कुमार

    September 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group