


Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में एक और दो जून को गर्जन के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है. विभाग के अनुसार जिन 11 जिलों में बारिश की संभावना है उनमें राज्य के उत्तर- पूर्वी जिलों देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहेबगंज और दक्षिणी जिले पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां शामिल है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला-खरसावां के चांडिल में 48.2 मिमी रिकॉर्ड की गई. इधर, पश्चिम सिंहभूम जिला स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी टोमडेल पंचायत अंतर्गत कोड़केल गांव में शुक्रवार की रात अचानक मौसम बदलने के बाद गिरी आकाशीय बिजली से आठ मवेशियों की मौत हो गई.



