Author: News Desk

Dhanbad. धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना अंतर्गत मोरंगा गांव में शनिवार की देर रात अचानक कोठा घर की छत गिरने से 17 वर्षीय अनुराग महतो की मौत हो गयी. जबकि इस दर्दनाक हादसे में अनुराग के पिता अपूर्व महतो और मां रेखा महतो बाल-बाल बचें. इधर इस खौफनाक मंजर और बेटे की मौत देख अनुराग के बड़े माता-पिता बेहोश हो गये. दोनों को ग्रामीणों की सहायता से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार की रात पूरा परिवार खाना खाकर सोया था. अनुराग से कुछ दूरी पर ही उसके माता-पिता खटिये पर सोये…

Read More

Patna. बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 1250 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून 2025 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2025 रखी गई है. बीपीएससी की 71वीं प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त 2025 को बिहार के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के जरिए चयनित उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा…

Read More

Ranchi. देशभर के आइआइटी में नामांकन के लिए जेइइ एडवांस्ड का रिजल्ट दो जून को जारी किया जायेगा. साथ में फाइनल आंसर की भी जारी होगा. परीक्षा परिणाम के आधार पर परीक्षार्थी जोसा काउंसिलिंग में भाग ले सकेंगे. जोसा काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन व च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया तीन जून से शुरू होगी. इसका शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है. बता दें कि जेइइ एडवांस्ड की परीक्षा 18 मई को आयोजित की गयी थी. जिसमें रांची से लगभग दो हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इस साल जेइइ एडवांस्ड का आयोजन आइआइटी कानपुर की ओर से किया जा रहा है. …

Read More

Ranchi.शराब घोटाला केस में पूछताछ और रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद एसीबी ने तत्कालीन और वर्तमान में निलंबित उत्पाद सचिव विनय चौबे और संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को कोर्ट में प्रस्तुत किया. इसके बाद दोनों अधिकारियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पूछताछ के दौरान दोनों से शराब के कारोबार, दो कंपनियों द्वारा फर्जी बैंक गारंटी जमा कर मैन पावर सप्लाई करने का काम लेने सहित अन्य बिंदुओं पर पूछताछ की गयी. लेकिन विनय चौबे पूछताछ के दौरान एसीबी को असहयोग करते रहे. उन्होंने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया. इन्होंने एसीबी को कई सवालों की स्पष्ट…

Read More

New Delhi. अदाणी समूह कभी भी जांच से पीछे नहीं हटा और इसके बजाय उसने अपनी रणनीति बदली और अधिक लचीला रुख अपनाया. अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी ने यह बात कही और जोड़ा कि इसके चलते अदाणी समूह अधिक मजबूत और अटूट बनकर उभरा. गौरतलब है कि अदाणी समूह ने पिछले दिनों कई बड़े अधिग्रहण किए और उसे गहन जांच का सामना करना पड़ा. अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने मजबूत बही-खाते और मजबूत व्यावसायिक वृद्धि का हवाला देते हुए कहा कि समूह अगले पांच साल के दौरान अपने कारोबार में 15-20 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करेगा.…

Read More

Patna. बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने रविवार को दावा किया कि पार्टी में कुछ लालची लोग उनके खिलाफ राजनीति कर रहे हैं. तेजप्रताप को 25 मई को उनके पिता एवं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने पार्टी से निष्कासित कर दिया था और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध तोड़ दिए थे. लालू ने कहा था कि तेजप्रताप का कार्य गैरजिम्मेदाराना है और सार्वजनिक आचरण के अनुरूप नहीं है. तेजप्रताप ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे प्यारे मम्मी पापा…. मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से…

Read More

Ranchi.रांची के कांके रोड निवासी राकेश ने 17.75 लाख रुपये का वाहन लोन फर्जी दस्तावेज के आधार पर लेने के आरोप में लालपुर थाना में शिकायत दर्ज करायी है. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब लोन लेने के लिए सिविल स्कोर चेक किया, तब पता चला कि उनके नाम से लोन चल रहा है. यह लोन बैंक ऑफ महाराष्ट्र मोरहाबादी शाखा से लिया गया है. इसके बाद वह मामले की जानकारी लेने बैंक पहुंचे. तब बैंक की ओर से उन्हें दस्तावेज दिखाये गये, जिसके बाद उनको पता चला कि उनके नाम के दस्तावेज का प्रयोग कर लोन लिया…

Read More

जमशेदपुर : केंद्रीय सरना स्थल सिरम टोली समेत आदिवासियों के अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा, जमीन की लूट पर रोक और पेसा कानून लागू करने की मांग को लेकर 4 जून को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. इस बंद को भारत आदिवासी पार्टी ने भी बंद को समर्थन दिया है. इसे सफल बनाने को लेकर पार्टी ने जमशेदपुर में एक अहम् बैठक की. भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा की अध्यक्षता में बारीडीह स्थित एक सभागार में बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न आदिवासी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में बंद की रूपरेखा तैयार…

Read More

Jamshedpur: एमजीएम थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सुबह करीब पांच बजे पीपला के समीप उस वक्त हुआ, जब सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर में पीछे से एक पिकअप वैन जा भिड़ी. हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. हादसे के बाद…

Read More

Chakulia : चाकुलिया के धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को एक हृदयविदारक घटना घटी. पुनसा के नजदीक हाइवे हील होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 18 पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुखद बात यह है कि मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में चेहरे बुरी तरह से कुचल…

Read More