Author: News Desk

Kharsawan. खरसावां थाना अंतर्गत रायजामा पहाड़ी क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. दोनों घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई. एक मृतक की पहचान गोपाल सिंह मुंडा के रूप में हुई है, जो इचागढ़ के सितू का निवासी है. जानकारी के मुताबिक दोनों भाई बाइक से खरसावां के पतपत गांव आ रहे थे. इसी क्रम में रायजामा मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी. हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल…

Read More

Jamshedpur.बागबेड़ा थाना क्षेत्र के एदलझोपड़ी बस्ती स्थित एक बोरा के गोदाम में अचानक आग लग गयी. आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरत दमकल विभाग को अगलगी की सूचना दे दी. दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन गोदाम तक नहीं पहुंच पाई क्योंकि बस्ती में रास्ता नहीं होने की वजह से गाड़ी आगे नहीं बढ़ सकी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और जान जोखिम में डालकर आग बुझाई.

Read More

New Delhi. देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. केरल, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में कोरोना के मामले सबसे अधिक हैं. केरल में एक्टिव मामले बढ़कर 1400 हो गए हैं. देश में इस समय कोरोना के कुल सक्रिय मामले 3758 हो गए हैं और कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 363 मामले सामने आए हैं. जबकि दो लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Read More

New Delhi. सकल जीएसटी संग्रह लगातार दूसरे महीने दो लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से ऊपर रहा. सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई में 16.4 प्रतिशत बढ़कर 2.01 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया. अप्रैल में जीएसटी संग्रह 2.37 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था. मई, 2024 में यह संग्रह 1,72,739 करोड़ रुपये था. मई, 2025 में घरेलू लेन-देन से सकल राजस्व 13.7 प्रतिशत बढ़कर लगभग 1.50 लाख करोड़ रुपये हो गया, जबकि आयात से जीएसटी राजस्व 25.2 प्रतिशत बढ़कर 51,266 करोड़ रुपये हो गया. मई, 2025 में कुल सकल जीएसटी राजस्व…

Read More

New Delhi. भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को पश्चिम बंगाल सरकार पर इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी को लेकर निशाना साधा और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए “युवा हिंदू महिला” को निशाना बनाने का आरोप लगाया. सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार रात हरियाणा के गुरुग्राम से 22 वर्षीय पनोली को सांप्रदायिक टिप्पणियों वाला एक वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया, जिसमें दावा किया गया था कि बॉलीवुड अभिनेता ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चुप हैं. शनिवार को कोलकाता की एक अदालत ने पनोली को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में…

Read More

Patna. बिहार के मुजफ्फरपुर में दुष्कर्म के बाद जीवन के लिए संघर्ष कर रही एक नाबालिग लड़की की रविवार को यहां एक सरकारी अस्पताल में मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि नाबालिग लड़की के साथ 26 मई को मुजफ्फरपुर स्थित उसके गांव में दुष्कर्म किया गया था और उसे शनिवार को गंभीर हालत में पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (पीएमसीएच) लाया गया था. कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम ने आरोप लगाया कि पीएमसीएच स्थानांतरित की गई दुष्कर्म पीड़िता को शनिवार को कथित तौर पर अस्पताल में बिस्तर उपलब्ध न होने…

Read More

New Delhi. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यहां करदाता सेवा निदेशालय में तैनात अतिरिक्त महानिदेशक अमित कुमार सिंघल ने ‘ला पिनोज पिज्जा’ के मालिक सनम कपूर को जारी आयकर नोटिस का निपटारा करने के लिए कथित तौर पर कुल 45 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. उन्होंने बताया कि 25 लाख रुपये की पहली किस्त शनिवार को पंजाब के मोहाली में सिंघल के आवास पर पहुंचाई गई, जहां…

Read More

Makka. सऊदी अरब ने वार्षिक हज यात्रा के लिए बिना अनुमति वाले 2,69,000 से अधिक लोगों को मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. सरकार हज में भीड़भाड़ के लिए अनधिकृत यात्रियों को दोषी ठहराती है. सरकार ने कहा है कि पिछले साल की भीषण गर्मी में मरने वालों में बड़ी संख्या अनधिकृत रूप से आने वाले लोगों की थी. आधिकारिक तौर पर मक्का में वर्तमान में लगभग 14 लाख मुसलमान पहुंच चुके हैं, और आने वाले दिनों में और भी अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. बिना अनुमति के हज…

Read More

Ranchi.रांची के पंडरा ओपी की पुलिस को जानकारी मिली कि हेहल अंचल के पीछे कुछ अपराधी हथियार की खरीद-बिक्री करने के लिए जमा हुए हैं. इसकी सूचना पंडरा पुलिस ने कोतवाली डीएसपी को दी. इसके बाद तुरंत डीएसपी के नेतृत्व में टीम वहां छापेमारी करने पहुंची और वहां से पांच युवकों को गिरफ्तार किया. इनमें रातू निवासी हर्ष कुमार विश्वकर्मा, अनुज महतो व अंकुर कुमार सिंह तथा पंडरा ओपी क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सन्नी तथा मंतोष कुमार उर्फ पैन्डी शामिल हैं. उनके पास से एक कट्टा व दो कारतूस बरामद किया गया. यह जानकारी कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने…

Read More

Kiv.यूक्रेन ने रविवार को दावा किया कि उसने रूस की सीमा में दाखिल होकर उसके 40 से अधिक सैन्य विमान नष्ट कर दिये हैं. इससे एक दिन पहले ही रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किये थे. यूक्रेन और रूस ने एक दूसरे पर हमले ऐसे समय तेज किये हैं जब दोनों पक्ष तुर्किये के इस्तांबुल शहर में सीधी बातचीत के नये दौर में शामिल होने जा रहे हैं. यूक्रेन के एक अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हमले को अंजाम देने में डेढ़ साल से अधिक का समय लगा और इसकी…

Read More