


New Delhi.तेल कंपनियों ने बड़ी राहत देते हुए 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 24 रुपये की कटौती की है.यह नई दर एक जून यानी रविवार से लागू हो जाएगी .वाणिज्यिक एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कमी होने से उन व्यवसायों को राहत मिलेगी जो अपने संचालन के लिए वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर पर बहुत अधिक निर्भर हैं. इसके बाद देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा कीमत अब 1723.50 रुपये हो जाएगी. इससे पहले 1 मई को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटाई गई थी. हालांकि, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.



