Ranchi.रांची में आदिवासी धार्मिक स्थल ‘सरना स्थल’ के पास फ्लाईओवर के तहत एक रैंप के निर्माण के विरोध में विभिन्न संगठनों ने बुधवार को झारखंड बंद का आह्वान किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. बंद के तहत प्रदर्शनकारियों ने आज सुबह बिजूपाड़ा के पास रांची-डाल्टनगंज मार्ग को अवरुद्ध कर दिया और प्रदर्शन किया. गुमला में भी लोग सड़कों को बंद कर दिया है. कोल्हान में भी आंशिक असर है. पुलिस ने बताया कि पूरे झारखंड में, खासकर राजधानी रांची में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं.बंद समर्थकों के द्वारा कई जगहों पर सड़क जाम कर दिया है. जिससे…
Author: News Desk
Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड नियर अशोका टॉवर के पास स्थित एक फ्लैट में चोरों का मामला सामने आया है. यहां चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के गहने एवं जेवरात के साथ नकदी की चोरी कर ली. मनोज पाठक सपरिवार पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने बोकारो गए थे. मंगलवार को लौटने पर देखा कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश करने पर पाया की अलमारी में रखें नगदी और जेवरात गायब हैं. उन्होंने इसकी सूचना मानगो थाना की पुलिस को दी. जानकारी के अनुसार मनोज कुमार को तीन से चार लाख रुपये का…
Ranchi. झारखंड में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने ‘आदिवासी बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले 4 जून (आज) झारखंड बंद का आह्वान किया है. यह बंद न सिर्फ धार्मिक स्थलों की रक्षा की मांग को लेकर बुलाया गया है, बल्कि इसे वर्तमान राज्य सरकार की कथित आदिवासी विरोधी नीतियों के विरुद्ध एक निर्णायक कदम के रूप में भी देखा जा रहा है. रांची के डोरंडा-सिरमटोली फ्लाईओवर का रैंप निर्माण विवाद इस आंदोलन का प्रतीक बनकर उभरा है. स्थानीय आदिवासी समुदाय का कहना है कि इस फ्लाईओवर के रैंप से न सिर्फ उनकी बस्ती प्रभावित हो रही है, बल्कि उनके पारंपरिक पूजा स्थल…
Garhwa. गढ़वा के जयश्री पैलेस होटल में अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है. यह होटल पिपरा कला में रिहायशी इलाके में अवस्थित है. यहां देह व्यापार होने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों होटल संचालक शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी जय सोनी, होटल प्रबंधक अक्षयवर सिंह कुशवाहा और कर्मचारी अरविंद मेहता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस के अनुसार देह व्यापार के धंधे में गांव की गरीब व भोली-भाली लड़कियां शामिल हैं, जिनको लालच देकर होटल में अनैतिक कार्य के लिए बुलाया जाता था. गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार ने बताया कि उन्हें…
Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन के पास मंगलवार को युवक खुलेआम चापड़ लेकर सड़कों पर घूमते दिखा. वह नशे की हालत में था. मामले की गंभीरता को समझते हुए स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और युवक को पकड़कर यातायात पुलिस के हवाले कर दिया. युवक की पहचान गम्हरिया निवासी रोहन कर्मकार के रूप में हुई है. पूछताछ में रोहन ने बताया कि वह साकची आया था, जहां से वह बर्मामाइंस स्थित अपने एक दोस्त के घर गया. उसी दौरान उसने साकची से एक चापड़ खरीदा. उसका दावा है कि उसने यह चापड़ घर पर चिकन काटने के लिए लिया है. स्टेशन से…
Ranchi. राज्य में कोल्हान समेत सभी विश्वविद्यालयों के अधीन संचालित अंगीभूत, कॉलेजों में इस वर्ष से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद कर दी गई है. विश्वविद्यालयों नामांकन नहीं लेने के निर्देश जारी किये गये हैं. राज्यपाल सचिवालय की ओर से बताया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सुसंचालन को ध्यान में यह निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही बताया गया है कि इस वर्ष आरंभ हो रहे सत्र में डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट में एडमिशन नहीं लिया जाना है. राज्य के डिग्री कॉलेजों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के संबंध में राज्यपाल सचिवालय ने अधिसूचना के माध्यम से…
Jamshedpur. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को गम्हरिया स्थित अरका जैन विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. उन्होंने सम्मिलित होकर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि दीक्षांत केवल शैक्षणिक यात्रा का अंत नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्वों की शुरुआत है. उन्होंने विद्यार्थियों को देश की वास्तविक निधि बताते हुए आह्वान किया कि वे अर्जित ज्ञान, मूल्य और संवेदनशीलता का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करें. राज्यपाल ने कहा कि झारखण्ड राज्य के राज्यपाल के पदभार ग्रहण के बाद से ही उच्च शिक्षा में सुधार हेतु प्रयत्नशील है. हम ग्रेडिंग…
Hazaribag.सूचना जनसंपर्क विभाग से जुड़ी आउटसोर्सिंग कंपनी के दो स्टाफ आशीष व विशाल रील बनाने के चक्कर में घाघरा डैम में पत्थर पर गिर गये. यह घटना मंगलवार की शाम चार बजे की है. मृतक आशीष कुमार पासवान कटकमदाग प्रखंड व विशाल कुमार राम सदर प्रखंड चानो बहेरी के रहनेवाले थे. दोनों दोनों युवक मंईयां सम्मान योजना का प्रचार करने डैम क्षेत्र में आए थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे डैम में नहाने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे पत्थर पर गिर गए1 इस हादसे में दोनों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही…
Ranchi. रांची के लापुंग थाना क्षेत्र में एक जमीनी विवाद के दौरान पुलिस पर हमला हुआ, जिसमें थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस टीम एक विवाद सुलझाने पहुंची थी, लेकिन कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया. कोयनारा में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर पड़हा समाज की बैठक चल रही थी. इसी दौरान ग्रामीणों और लापुंग थाना की पुलिस टीम के बीच झड़प हो गयी. इसमें लापुंग थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव, सिपाही पुनई उरांव और लालू लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गये. उग्र भीड़ ने पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त कर दी है.…
Ranchi. झारखंड के दो व्यापारियों के अपहरण कांड में पुरुलिया जिला पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत जिला पुलिस अधीक्षक(एसपी) अभिजीत बनर्जी ने बताया कि झारखंड के दो व्यापारी को अगवा करने के बाद उनके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी. पुरुलिया के सीमावर्ती क्षेत्र में अपहर्ता घुसे हैं, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आयी और झालदा के एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम बना कर पड़ताल शुरू की गयी. झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में नाका चेकिंग तेज कर दी गयी. उस दौरान अपहर्ताओं के बारे में कुछ और…
