Author: News Desk

New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर नीट-पीजी, 2025 परीक्षा को 15 जून की जगह शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुरूप तीन अगस्त को एक पाली में आयोजित करने के लिये अनुमति मांगी है. एनबीई की याचिका में कहा गया है कि वह परीक्षा को सुबह नौ बजे से अपराह्न 12:30 बजे के बीच आयोजित करेगा. एनबीई की याचिका में अन्य बातों के अलावा शीर्ष अदालत से ‘‘नीट-पीजी 2025 को तीन अगस्त, 2025 को निर्धारित करने की अनुमति मांगी गई है, जो इसके प्रौद्योगिकी साझेदार यानी ‘मेसर्स टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड’ (टीसीएस) द्वारा दी…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरुडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक शेख फूल चांद से रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में फिरदौस आलम, शेख सैदुल और मो. जाजिब शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला अंचल के पुलिस निरीक्षक, राजनगर थाना प्रभारी चंचल कुमार और पु.अ.नि. सुभाष…

Read More

Jamshedpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के टाटानगर से चाईबासा व टाटानगर से चाकुलिया के बीच दो जोड़ी नयी मेमू पैसेंजर ट्रेनों को चलाने की हरी झंडी मिल गयी है. 6 जून से प्रतिदिन 68137/68138 टाटा-चाईबासा-टाटा मेमू पैसेंजर व 68128/68127 टाटा-चाकुलिया-टाटा मेमू पैसेंजर (शनिवार व रविवार) को छोड़कर चलेगी. इन दोनों ट्रेनों की समय सारिणी दपू रेलवे ने जारी की है. इन ट्रेनों के चलने से रेल मंडल के छोटे स्टेशनों के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी.

Read More

Ramgarh. रामगढ़ शहर में पंजाब रेजिमेंटल सेंटर (पीआरसी) ने बुधवार को एक रंगारंग पासिंग आउट परेड में 622 अग्निवीरों को शामिल किया. एक आधिकारिक बयान में यह कहा गया है. भारतीय सेना की सबसे पुरानी रेजिमेंट में से एक पंजाब रेजिमेंट ने अग्निवीरों को सफलतापूर्वक 31 सप्ताह का शारीरिक और मानसिक प्रशिक्षण पूरा करने के बाद शामिल किया. पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने अग्निवीरों को बधाई दी और उन्हें कठोर प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की सराहना की. इससे पहले अग्निवीरों ने राष्ट्रीय सुरक्षा, वर्दी के सम्मान तथा भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा को सदैव बनाए…

Read More

Ranchi  झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी. इसके तहत 504 पद समाप्त किए गए हैं, जबकि 36 नए पद सृजित किए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया. इससे सालाना 24 करोड़ रुपये की बचत होगी. अधिकारी ने कहा, ‘आज कैबिनेट की बैठक में कुल 12 निर्णय लिए गए. इनमें से एक निर्णय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पुनर्गठन को मंजूरी देने से संबंधित था. पुनर्गठन के तहत…

Read More

Bengaluru. बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेटप्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी. 33 घायल हो गये. सभी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां जुटे थे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने बताया कि भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गयी तथा 33 घायल हो गये. घायलों को शिवाजीनगर के बॉरिंग एवं लेडी कर्जन अस्पताल तथा स्थानीय वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पहले, वैदेही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एक अधिकारी…

Read More

जमशेदपुर. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने सदर अस्पताल खासमहल में दो HYDT के निर्माण को लेकर निविदा निकाली है. लगभग 10.75 लाख की लागत यहां बोरिंग कराने के लिए पेयजल विभाग ने टेंडर जारी किया है. इसके तहत तकनीकी बिड में सफल एजेंसी द्वारा जमा कराये गये कागजात की जांच को लेकर विवाद शुरू हो गया है. ठेका एजेंसी दुर्गा प्रसाद मिश्रा ने पेयजल कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर कुछ बिंदुओं की जांच कराने का अनुरोध किया है. उनका कहना है कि सभी बिंदुओं की जांच के बाद ही चयनित एजेंसी को वर्क ऑर्डर दिया जाये. उक्त ठेका फार्म ने…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर में बुधवार को मोबाइल भोजनालय की शुरुआत की गई है. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रयासों से इस योजना को जमीन पर उतारा गया है. भोजनालय वाहन को कदमा मां रंकनी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद विधायक सरयू राय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. विधायक सरयू राय ने कहा कि यह योजना फिलहाल एक वाहन से शुरू की गई है. लेकिन यदि जरूरत महसूस हुई तो वाहनों की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके. इस भोजनालय में सिर्फ पांच रुपये में दाल, भात, सब्जी और अचार का भरपेट…

Read More

Jamshedpur. मोहरदा जलापूर्ति योजना के फेज-2 के तहत विभिन्न विकास कार्यों का बुधवार को शुभारंभ हुआ. पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत भूमिपूजन किया. यह कार्यक्रम बारीडीह स्थित सुगना कॉलोनी के पास पांडेय मैदान में आयोजित हुआ.इस परियोजना के तहत टेल्को क्षेत्र में स्थित भुवनेश्वरी माता मंदिर के समीप 2.5 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टैंक का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, बिरसानागर क्षेत्र में पुराने जीएसआर के पास 1.25 लाख लीटर क्षमता वाले पानी टैंक का निर्माण भी प्रस्तावित है. इन टंकियों के माध्यम से आसपास के क्षेत्रों में पाइपलाइन के जरिये जलापूर्ति की जाएगी, जिससे…

Read More

जमशेदपुर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वयोवृद्ध नेता और दो बार बिहार विधानसभा के विधायक रहे बास्ता सोरेन का निधन हो गया है. घाटशिला से कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे कॉमरेड वास्ता सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की उम्र में मंगलवार की रात जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. बुधवार को उनका पार्थिव शरीर घाटशिला लाया गया। सर्वप्रथम आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने माला पहनाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव घाटशिला प्रखंड के झापडीशोल गांव लाया गया. गांव में उनके अंतिम…

Read More