Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»फेक रिपोर्टिंग पर उपायुक्त ने जतायी नाराजगी, कहा – शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाये
Breaking News

फेक रिपोर्टिंग पर उपायुक्त ने जतायी नाराजगी, कहा – शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाये

News DeskBy News DeskJune 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
  • उपायुक्त की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

जमशेदपुर. समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान सहित जिला स्तर के सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ, एमओआईसी व अन्य संबंधित उपस्थित थे. बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता, पेयजल एवं स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों की अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई एवं भावी कार्ययोजना पर चर्चा हुई. उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि फेक रिपोर्टिंग किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगी. ऐसी रिपोर्टिंग से किसी भी इंडिकेटर में सुधार की संभावना स्वत: समाप्त हो जाती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि रिपोर्टिंग वही हो जो वास्तविक धरातल पर हो रहा है .

बैठक में एमओआईसी को सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग करते हुए संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, होम डिलीवरी को हतोत्साहित करने तथा प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक ममता वाहन टैग करने के निर्देश दिए गए. साथ ही आंगनबाड़ी स्तर पर वीएचएसएनडी कमिटी गठित करने का निर्देश दिया गया ताकि गर्भवती एवं धात्री माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की उचित निगरानी की जा सके और सुपोषण को बढ़ावा दिया जा सके.

शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सख्त हिदायत दी कि कोई भी शिक्षक स्कूल समय के दौरान गैर-शैक्षणिक कार्यों में शामिल नहीं होंगे, न ही किसी तरह का फाइल लेकर जिला शिक्षा कार्यालय आएंगे. डीएसई और डीईओ को निर्देश दिया गया कि वे शिक्षकों को नॉन-एकेडमिक रिपोर्टिंग में न लगाएं और स्कूल ऑवर के दौरान किसी भी प्रकार की गुरू गोष्ठी आयोजित न की जाए. मुसाबनी प्रखंड से इंटरमीडिएट परीक्षा में 43 विद्यार्थियों के असफल रहने पर कहा गया कि उनकी कंपार्टमेंटल परीक्षा की तैयारी बेहतर तरीके से कराई जाए. साथ ही पूरे जिले में संचालित सरकारी विद्यालयों में नल जल सुविधा की उपलब्धता की स्थिति का सर्वेक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया.

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

समाज कल्याण विभाग को निर्देशित किया गया कि सेविका व सहायिकाओं को प्रशिक्षित करें, पोषण ट्रैकर एप पर सटीक और समयबद्ध रिपोर्टिंग हो एवं लाभुकों की उचित देखभाल सुनिश्चित हो . बैठक में ओडीएफ प्लस अभियान को लेकर भी चर्चा की गई और कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि आकांक्षी प्रखंड में खुले में शौच से मुक्ति की दिशा में शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए.

उपायुक्त द्वारा सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आकांक्षी प्रखंड मुसाबनी के लिए स्वास्थ्य, कृषि, समाज कल्याण, मत्स्य, बागवानी, सहकारिता एवं पेयजल स्वच्छता आदि क्षेत्रों में विशेष कार्ययोजना तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करेंगे . उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन ही आकांक्षी प्रखंड की रैंकिंग सुधार सकता है और इसके लिए टीम भावना से कार्य करना होगा.

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group