Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Flight Service: भुवनेश्वर से UAE की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू, 50 टन आम भी भेजे गये
    Breaking News

    Flight Service: भुवनेश्वर से UAE की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू, 50 टन आम भी भेजे गये

    News DeskBy News DeskJune 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Bhuvaneshvar. भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू हो गयी है. इसका उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बृहस्पतिवार को किया. मुख्यमंत्री माझी ने बताया कि इंडिगो का एक विमान 180 यात्रियों को लेकर भुवनेश्वर से संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी के लिए रवाना हुआ है. उन्होंने कहा कि इसके अलावा 50 टन आम भी अबू धाबी भेजे गए हैं, जिनका उत्पादन ओडिशा में हुआ है.

    यह उड़ान सेवा ओडिशा की ‘बिल्डिंग मैनेजमेंट ऑफ एविएशन एसेट्स एंड नेटवर्क (बी-एमएएएन)’ पहल के तहत शुरू की गईं. एक अधिकारी ने बताया कि विमानन कंपनी सप्ताह में हर मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को अबू धाबी और भुवनेश्वर के बीच उड़ान संचालित करेगी. हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान माझी ने कहा, आज राज्य के लिए गर्व का दिन है क्योंकि ओडिशा के लोगों की अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सेवा की आकांक्षा पूरी हो गई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य की नई गंतव्य नीति के तहत संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की गई हैं.

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान सेवाएं ओडिशा के लिए पश्चिम एशियाई देशों से सीधे जुड़ने का अवसर पैदा करेंगी. उन्होंने कहा कि इससे पर्यटन, व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा. बृहस्पतिवार को भुवनेश्वर से विशाखापत्तनम के लिए उड़ान सेवाएं भी पुनः शुरू कर दी गईं.

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री ने बताया कि हवाई संपर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने भुवनेश्वर से देहरादून, गाजियाबाद, गोवा, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ और पोर्ट ब्लेयर तथा झारसुगुड़ा से हैदराबाद, लखनऊ, मुंबई और रायपुर के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की हैं. माझी ने कहा कि प्रमुख घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान सेवाओं की शुरूआत के साथ, भुवनेश्वर आने वाले दिनों में विमानन क्षेत्र का केंद्र बनने जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    50 tonnes of mangoes were also sent Flight Service: Direct flight service started from Bhubaneswar to Abu Dhabi the capital of UAE
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :सरायकेला में पेसा नियमावली 2025 पर ग्लोबल पंचायत राउंड टेबल कॉन्क्लेव, ग्रामसभा को सशक्त बनाने पर जोर

    June 2, 2026

    Railway Protection Force :’ऑपरेशन संरक्षा’ के तहत आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन में गैस सिलेंडर ले जा रहा यात्री गिरफ्तार

    June 2, 2026

    Seraikela Kharsawan News :नीमडीह में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त

    June 2, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस में स्थायी रूप से बढ़ा एक अतिरिक्त कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत

    June 2, 2026

    Jamshedpur News :दिल्ली में हीटवेव राहत अभियान में राष्ट्रपति सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार का हुआ सम्मान,गर्मी से जंग अभियान में विशेष सहभागिता

    June 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group