Author: News Desk

Patna. 19,838 सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा छह चरणों में 16 जुलाई से तीन अगस्त 2025 के बीच होगी. इसमें 16,73,586 अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसके िलए 627 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. ऐसे में एक बार में 2.5 से 3 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे. यह जानकारी पुलिस मुख्यालय पर प्रेस काॅन्फेंस में केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के चेयरमैन जितेंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इसके लिए 11 मार्च को विज्ञापन जारी हुआ था. लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और तीन अगस्त को होगी. इसके लिए 17,66,628 आवेदन आये थे, जिनमें 16,73,573 वैध पाये गये. परीक्षा…

Read More

New Delhi. बिहार में राज्य सरकार की निविदा में कथित अनियमितताओं के संबंध में ‘‘ठेकेदार-नौकरशाह गठजोड़’’ से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय ने कई राज्यों में छापेमारी की. संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पटना स्थित ठेकेदार रिशु श्री से जुड़े मामले में बृहस्पतिवार को पटना और मुजफ्फरपुर (बिहार), सूरत (गुजरात) और पानीपत (हरियाणा) में नौ स्थानों पर छापेमारी की गई. इसमें कहा गया कि ठेकेदार से ‘जुड़े’ कुछ लोगों और ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ की गई छापेमारी के दौरान ‘अपराध से जुड़े’ कई…

Read More

Mumbai. भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी अद्यतन के मामले में ग्राहकों को राहत देते हुए कदम उठाया है. इसके तहत बैंकों और आरबीआई के दायरे में आने अन्य वित्तीय संस्थानों से अपने ग्राहकों को केवाईसी के समय-समय पर अद्यतन करने के लिए उपयुक्त तरीके से नोटिस देने को कहा गया है. आरबीआई ने बृहस्पतिवार एक परिपत्र में कहा कि उसने अपने ग्राहक को जानें (केवाईसी) के समय-समय पर अद्यतन में बड़ी संख्या में लंबित मामलों को देखा है. इसमें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी)/इलेक्ट्रॉनिक लाभ अंतरण (ईबीटी) के तहत राशि प्राप्त के लिए खोले गए खाते और प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई)…

Read More

New Delhi.सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने रेपो दर से जुड़े कर्ज पर ब्याज में 0.50 प्रतिशत की कटौती की है। इससे संशोधित रेपो आधारित ब्याज दर 8.75 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत पर आ गई है. नई दरें 12 जून, 2025 से लागू हो गई हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पिछले सप्ताह प्रमुख नीतिगत दर रेपो में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद केनरा बैंक ने यह कदम उठाया है. इस कटौती से केनरा बैंक आरबीआई के कदम के बाद अपने ग्राहकों को ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की पूरी कटौती का लाभ दे रहा है. केनरा बैंक ने…

Read More

Adityapur.आदित्यपुर स्थित नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर में निजी एजेंसी के अधीन कार्यरत सफाईकर्मी बीते 13 दिनों से साफ- सफाई काम ठप कर हड़ताल पर हैं. कॉलेज प्रबंधन द्वारा दो बार वार्ता के लिए भी बुलाया गया, लेकिन सफाई कर्मियों के समस्या का हल नहीं निकल सका है. एनआईटी कॉलेज में कार्यरत ठेका सफाईकर्मी 13 दिनों से लगातार हड़ताल पर हैं. कॉलेज में कार्यरत कुल 120 सफाई कर्मियों ने हड़ताल कर रखा है. सफाईकर्मियों की मांग है कि इन्हें पीएफ, ईएसआई और बोनस का लाभ मिले. बताया कि सफाई ठेकेदार द्वारा ना तो पीएफ ईएसआई की सुविधा दी जा…

Read More

Ranchi. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की ओर से निचली अदालत की ओर से आरोप गठित किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट में हुई. हाई कोर्ट ने चौथी बार फिर से मधु कोड़ा की ओर से समय मांगे जाने पर 8000 रुपये का जुर्माना लगाया है. मामले की अगली सुनवाई आठ सप्ताह बाद होगी. सीबीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत पल्लव ने पक्ष रखा. इससे पहले तीसरी बार समय मांगे जाने पर मधु कोड़ा पर 4000 रुपए का जुर्माना लगा था . वहीं, 17 जनवरी, 2025 को…

Read More

Jamshedpur. कदमा थाना के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार दास को एक लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह निर्णय वरीय पुलिस अधीक्षक ने नगर पुलिस अधीक्षक की जांच रिपोर्ट के आधार पर लिया. पीड़िता दुर्गा कुमारी ने आरोप लगाया कि वह एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने थाना पहुंची थीं, जहां पदाधिकारी सुनील कुमार दास ने एफआईआर के बदले एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की. पुलिस पदाधिकारी ने उन्हें बार-बार थाना बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया. नगर पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट में पुलिस पदाधिकारी की भूमिका संदिग्ध पाई…

Read More

जमशेदपुर : आजसू पार्टी, पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने शुक्रवार को शहर भर में चलाए गए हस्ताक्षर युक्त जनमत अभियान के माध्यम से आम जनता की आवाज़ को राज्य सरकार तक पहुंचाया। इस अभियान का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया और उपायुक्त के माध्यम से झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया। READ MORE :जमशेदपुर में टाटा मोटर्स 3 दिन के लिए बंद… जानिए क्या है कारण आजसू पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले दो माह से जमशेदपुर में यातायात पुलिस की कार्यशैली आम नागरिकों के लिए उत्पीड़न का कारण बन गई है। वाहन जांच के…

Read More

सरायकेला-खरसावां जिले में अब अवैध माइनिंग करने वालों की खैर नहीं है.जिला उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने भी अवैध माइनिंग,परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. ज्ञात हो कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशानुसार चार माह तक बालू उत्खनन पर रोक लगा दी गयी है.NGT (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) के आदेश के मुताबिक प्रत्येक वर्ष मानसून के दौरान 10 जून से चार महीने के लिए बालू के उत्खनन पर रोक लगा दी जाती है, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहती हैं. सूत्रों की माने तो सरायकेला-खरसावां जिले के कुछ सफेद पोश, राजनीतिक आकाओं के संरक्षण में अब भी…

Read More

Ahmadabad.अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं. अहमदाबाद पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सीधे घटनास्थल का दौरा किया. पीएम मोदी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में घायल हुए लोगों से शुक्रवार को यहां सिविल अस्पताल में मुलाकात की. मोदी ने विमान में सवार यात्रियों में से एकमात्र जीवित बचे विश्वास कुमार रमेश से भी मुलाकात की.मोदी अस्पताल के सी7 वार्ड में पहुंचे जहां 25 घायलों का इलाज चल रहा है. उन्होंने सिविल अस्पताल के चिकित्सकों से भी बातचीत की. बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (एआई171)…

Read More