Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग
Breaking News

Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

News DeskBy News DeskJuly 16, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर ।

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित वायरलेस मैदान पार्क की लंबे समय से उपेक्षित स्थिति को देखते हुए सामाजिक संस्था पुनीत जीवन संस्था ने स्वच्छता और सौंदर्यीकरण अभियान शुरू किया है। पार्क में फैली गंदगी, अनियंत्रित झाड़ियां और रखरखाव के अभाव के कारण स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में संस्था ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए पार्क को फिर से व्यवस्थित और उपयोगी बनाने की पहल की है।

रेलवे विभाग से कई बार की गई थी शिकायत

स्थानीय लोगों के अनुसार, बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर और अजीत सिंहा ने कई बार संबंधित रेलवे विभाग के समक्ष पार्क की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने नियमित साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई और पार्क के समुचित रखरखाव की मांग की, लेकिन अब तक विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी कारण स्थानीय लोगों में लगातार नाराजगी बनी हुई है और पार्क की बदहाल स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है।

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

एक सप्ताह से लगातार चल रहा स्वच्छता अभियान

पुनीत जीवन संस्था ने मॉर्निंग वॉकर्स के आर्थिक सहयोग और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता से पिछले लगभग एक सप्ताह से पार्क में साफ-सफाई अभियान चला रखा है। संस्था के सदस्य झाड़ियों की सफाई, कचरा हटाने और पार्क को व्यवस्थित करने में जुटे हुए हैं, ताकि आम लोग सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में सुबह-शाम सैर कर सकें।

संस्था का कहना है कि यह केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि सामुदायिक भागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।

वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय है पुनीत जीवन संस्था

पुनीत जीवन संस्था लंबे समय से रक्तदान, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विभिन्न जनसेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज की सेवा कर रही है। संस्था का मानना है कि सामुदायिक सहभागिता से ही सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण और विकास संभव है।

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

इस अभियान में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उपमुखिया संतोष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, राकेश सिंह, धीरज और राहुल सहित कई लोग शामिल हुए।

रेलवे विभाग से रखरखाव और विकास की अपील

अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि वायरलेस मैदान पार्क केवल मनोरंजन का स्थल नहीं, बल्कि बागबेड़ा की सामुदायिक पहचान और धरोहर है। इसके संरक्षण, सौंदर्यीकरण और नियमित रखरखाव के लिए रेलवे विभाग को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

इस अवसर पर पुनीत जीवन संस्था की पूरी टीम, विशेष रूप से मंजू मैडम और उमेश सर, के प्रयासों की सराहना की गई। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि रेलवे विभाग जल्द आवश्यक कदम उठाकर पार्क के विकास और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करेगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026
Recent Post

Tata Motors Q2 Result: टाटा मोटर्स को दूसरी तिमाही में 1,254 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, CEO गिरिश वाघ ने जतायी मांग में वृद्धि की उम्मीद

October 24, 2026

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, हादसे में युवक की मौत

October 24, 2026

JIO प्लेटफॉर्म्स के IPO को 22.19 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 7.4 लाख करोड़ रुपये के पार

October 24, 2026

Naxal Arrest: PLFI का जोनल कमांडर समेत चार नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद, चारों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

October 24, 2026

Jharkhand: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग का गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group