


Bahragoda. घाटशिला अनुमंडल के बहरागोड़ा प्रखंड के मुटुरखाम गांव में बुधवार को जंगली हाथी के हमले की घटना सामने आयी है. यहां बुधनी सोरेन नामक महिला की हाथी के हमले में मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, बुधनी सोरेन अपनी दो अन्य महिला साथियों के साथ साल जंगल से पत्तियां तोड़ने गई थी, जब यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि बुधनी सोरेन जंगल में पत्ते तोड़ने गयी थी. इसी दौरान हाथी ने बुधनी को पटक-पटक कर घायल कर दिया.
हादसे के बाद दो अन्य महिलाएं किसी तरह जंगल से भाग कर गांव पहुंचीं और घटना की सूचना दी. इसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घायल बुधनी को जंगल से बाहर निकाल कर बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर वन विभाग के कर्मचारी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है.



